Home Blog Page 116

लखनऊ के सरोजनीनगर में लोकतंत्र का मेगा सन्डे : विधायक डॉ.राजेश्वर सिंह लगवा रहे 50 आरडब्ल्यूए में एक साथ वोटर एडिशन कैंप

  • कोई भी पात्र मतदाता सूची से बाहर न रहे” : विधायक राजेश्वर सिंह लगवा रहे 50 आरडब्ल्यूए में मेगा वोटर कैंप
  • ओमैक्स, अंसल, वृन्दावन और अर्जुनगंज के आरडब्ल्यूए , हर जगह आज मेगा वोटर कैंप
  • मतदाता बनने का मौका बड़ा मौका : सरोजनीनगर के 50 आरडब्लूए में मेगा वोटर कैंप

लखनऊ: सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के सुदृढ़ीकरण और नागरिक सहभागिता को सशक्त बनाने के उद्देश्य से, विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह जी द्वारा रविवार, 18 जनवरी को विधानसभा क्षेत्र की 50 आरडब्ल्यूए, हाई-राइज अपार्टमेंट्स एवं आवासीय सोसाइटीज़ में ‘मेगा वोटर एडिशन कैंप’ का आयोजन किया जा रहा है।

कैंप के दौरान मतदाता सूची से संबंधित सभी आवश्यक सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी, जिनमें नव मतदाताओं के पंजीकरण हेतु फॉर्म-6, नाम हटाने अथवा संशोधन हेतु फॉर्म -7 तथा नाम, पता, फोटो एवं अन्य विवरणों के अद्यतन हेतु फॉर्म-8 शामिल हैं। इस प्रक्रिया को सुचारु एवं पारदर्शी बनाए रखने हेतु शिविरों में विधायक की टीम के सदस्य, संबंधित आरडब्ल्यूए पदाधिकारी, स्थानीय भाजपा बूथ अध्यक्ष एवं बीएलए–2 की सक्रिय उपस्थिति रहेगी।

यह व्यापक अभियान सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख आवासीय योजनाओं एवं सोसाइटीज़ में संचालित किया जाएगा। इसके अंतर्गत अवध विहार योजना क्षेत्र में गोमती एन्क्लेव, अलकनंदा एन्क्लेव, भागीरथी एन्क्लेव, नंदिनी एन्क्लेव, सरयू एन्क्लेव, मंदाकिनी एन्क्लेव, गंगोत्री एन्क्लेव, एसबीआई एन्क्लेव/लाइटहाउस, प्रधानमंत्री आवास योजना सेवई, घुसवाकलां बेसरा–प्रथम, राप्ती एन्क्लेव, पीएमएवाई–3बी देवामऊ/वरुणा एन्क्लेव तथा धावाहर बसेरा–प्रथम एवं द्वितीय को सम्मिलित किया गया है।

इसी क्रम में अर्जुनगंज क्षेत्र की एमआई सेंट्रल पार्क, ओमैक्स वाटरस्केप्स, ओमैक्स आर-1, ओमैक्स आर-2 तथा रिशिता मैनहैटन सोसाइटीज़ में भी मेगा कैंप आयोजित किए जाएंगे। वहीं वृन्दावन योजना क्षेत्र के अंतर्गत गोवर्धन एन्क्लेव, कैलाश एन्क्लेव (सेक्टर–8), एल्डेको, सौभाग्यम, नीलगिरी एन्क्लेव, अज़िया बोटानिका, हिमालय एन्क्लेव (1, 2 एवं 3), अरावली एन्क्लेव, ग्रीनबेरी, आश्रय एन्क्लेव, सपना एन्क्लेव, गोल्ड स्टार–1 एवं 2 (सेक्टर–2), कासा ग्रीन्स, एक्सोटिका, आरजी एम्फोरिया, एवरेस्ट एन्क्लेव, सूर्य ग्रीन्स, गैलेक्सी हाइट्स, अर्श सुमंगलम, इंद्रप्रस्थ ग्रैंड (सेक्टर–4ए), विहान हाइट्स, सूरत रेजीडेंसी, शिवा ग्रीन्स, रॉयल स्टेट (सेक्टर–2) तथा आकाश एन्क्लेव शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त अंसल एपीआई क्षेत्र की सेलिब्रिटी ग्रीन्स, सेलिब्रिटी गार्डन (अंसल), सेलिब्रिटी गार्डन (लेवाना), सेलिब्रिटी मीडोज़, पैराडाइज़ क्रिस्टल, चंद्रा पैनोरमा, लक्ष्य हाइट्स, संतुष्टि एन्क्लेव–प्रथम एवं द्वितीय, कियारा रेजीडेंसी, ओकास रेजीडेंसी तथा तुलसियानी अपार्टमेंट में भी ‘मेगा वोटर एडिशन कैंप’ आयोजित किए जाएंगे।

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से इस अवसर पर सामाजिक सहभागिता के भाव के साथ सभी आरडब्ल्यूए क्षेत्रों में जलपान एवं लंच की समुचित व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही युवाओं को क्रिकेट, वॉलीबॉल आदि स्पोर्ट्स की किट प्रदान कर उन्हें स्वस्थ जीवनशैली, खेल भावना और सक्रिय नागरिकता के प्रति प्रेरित किया जाएगा। यह ‘मेगा वोटर एडिशन कैंप’ सरोजनीनगर में लोकतांत्रिक चेतना को सुदृढ़ करने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और मतदाता सूची को समावेशी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रभावी पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Travel News:Jaisalmer में मिलेगा Dubai जैसा अनुभव, Winter Trip के लिए बेस्ट है Golden City

इस समय भारत के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सर्दियों के सीजन में लोग ऐसी जगहें घूमने का प्लान करते हैं, जहां गुनगुनी धूप के साथ एडवेंचर एक्टीविटी का भी मजा मिले। इसके लिए आप राजस्थान के गोल्डन सिटी में घूमने का प्लान बनाएं। जैसलमेर सर्दियों में घूमने क लिए सबसे बेस्ट जगहों में से एक है। यहां पर आपको दुबई वाली फीलिंग मिलने वाली है क्योंकि डेजर्ट सफारी का भी मजा एक अलग ही होता है। इसके साथ ही रेत के मैदान में मिलने वाले शानदार नजारे भी नजर आएंगे। रात को आप साफ-सुथरे आसमान के बीच टिमटिमाते तारों के अलावा दूरबीन की मदद से आसमान को भी निहारने का मौका पा सकते हैं। दिल्ली से जैसलमेर की ट्रिप का प्लान करना भी काफी आसान होता है। यहां पर घूमने-फिरने के साथ खाने के भी ऑप्शन मिलेंगे और आप दो रात तीन दिन में जैसलमेर के खूबसूरत नजारों को लेकर वापस भी लौट सकते हैं। यदि आप भी घूमने का प्लान बना रही हैं, तो जैसलमेर बेस्ट डेस्टिनेशन हो सकती है।

ट्रेन से करें ट्रिप का प्लान

यदि आप सेफ्टी के साथ ही बजट में ट्रैवल करना चाहते हैं, तो ट्रेन का ऑप्शन बेस्ट है। खासतौर पर पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से कई ट्रेने हैं, जो जैसलमेर के लिए चलती हैं। करीब 15 घंटे के रास्ते को नापकर आप राजस्थान के इस शहर में पहुंच सकते हैं। शाम के 6 बजे के करीब चलने वाली ट्रेन जैसलमेर सुबह 9 बजे आराम से पहुंचा देती है। इस बात का ध्यान रखें कि अगर आप ट्रेन से ट्रैवल करना चाहते हैं, तो टिकट को पहले ही बुक कर लें। आप चाहे तो फ्लाइट से भी सफर कर सकते हैं, जैसलमेर एयरपोर्ट पहुंचकर, अपनी ट्रिप को एन्जॉय करें।

जैसलमेर में घूमने वाली जगहें

यूनेस्को में शामिल सोनार किला

जैसलमेर का सोनार किला दूर से ही दिखाई देता है। गोल्डन रंग के इस किले में अंदर पतली कलरफुल गलियां, हवेलियां, तोपें, मंदिर और म्यूजियम भी है। ये किला अंदर से किसी छोटे शहर जैसा है जिसमें अभी भी लोग रहते हैं।

सम सैनड्यून्स

अगर आप भी रेगिस्तान को ओरिजनली देखना चाहते हैं तो यहां पर जरुर जाएं। लेकिन ये जगह जैसलमेर से 40 किमी दूर है। यहां पर जाने के लिए आपको प्राइवेटस लोकल कैब या टैक्सी करना सही होगा। यदि आप अकेले हैं तो बाइक भी ले सकते हैं। इधर आपको रेत का मैदान और छोटी झाड़ियां दिखाई देती हैं जो किसी सपने की तरह लगती हैं। सम सैनड्यून्स में आपको कई तरह की एक्टीविटीज करने को मिल जाएंगी।

– दुबई वाली फीलिंग देने वाली जीप सफारी

– कैमल सफारी

– लोकगीत और राजस्थानी डांस तो बिल्कुल ना मिस करें।

– इसके अलावा, यहां पर डिनर, ब्रेकफास्ट के साथ ही कैंपिंग की भी सुविधा मिलती है। जिसे आप लोकर ही जाकर बुक कर सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि यहां कैंप की ऑनलाइन बुकिंग करने से बचें नहीं तो फ्रॉड के चांस ज्यादा बढ़ जाते हैं।

तनोट माता मंदिर

पाकिस्तान की सीमा से लगा ये मंदिर बेहद खास है। इस मंदिर को अर्मी ने डेवलप किया है और यहां तक जाने के लिए राजस्थान की रोडवेज बसें भी चलती हैं। इस मंदिर से आगे ही एक घंटे की दूरी पर लोंगेवाला वार म्यूजियम है।

पटवा की हवेली

दो-तीन दिन में घूमने के लिए जैसलमेर में पटवा की हवेली भी शामिल है। यहां पर विदेशी टूरिस्ट सबसे ज्यादा है। 

43 दिन बाद भी बरकरार ‘धुरंधर’ का दबदबा, नई रिलीज़ को पछाड़ 7वें फ्राइडे पर शानदार कमाई

एक्शन पैक्ड स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर’ को रिलीज हुए तकरीबन डेढ़ महीना पूरा होने वाला है लेकिन इसकी फीवर अब भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. यहां तक कि कई नई रिलीज फिल्मों के आगे भी ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाए हुए है. रिलीज के सातवें हफ्ते में पहुंचने के बाद भी इसकी करोड़ों में कमाई जारी है. इसी के साथ चलिए यहां जान लेते हैं ‘धुरंधर’ ने रिलीज के सातवें शुक्रवार यानी 43वें गिन कितना कलेक्शन किया है?

‘धुरंधर’ ने 43वें दिन कितनी की कमाई?
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर कई रीजनल, बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों से कड़ी टक्कर मिलने के बावजूद अपनी रफ्तार कम करने का नाम ही नहीं ले रही है. आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने आम तौर पर रिलीज होने वाली फिल्मों की तुलना में कहीं ज्यादा समय तक सिनेमाघरों में अपनी बेहतरीन कमाई जारी रखी है. 43वें दिन तक भी फिल्म सिनेमाघरों में करोड़ो में ही नोट छाप रही है. ये पहले ही बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. हालांकि इसकी कमाई में  गिरावट भी आई है और ये फिल्म अब सिंगल डिजिट में ही कलेक्शन कर रही है, फिर भी यह हाल ही में रिलीज हुई फिल्मों को कड़ी टक्कर दे रही है.

बता दें कि इस शुक्रवार को वीर दास स्टारर ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ और पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की ‘राहु केतु’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुईं. दोनों फिल्मों ने अच्छी शुरुआत करने की कोशिश की, लेकिन ‘धुरंधर’ के शुक्रवार (43वें दिन) के प्रदर्शन को मात देने में नाकाम रहीं. इसी के साथ फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो पिछले दो दिनों में ‘धुरंधर’ ने लगातार 3 करोड़ रुपये कमाए थे. हालांकि, शुक्रवार को हाल ही में रिलीज हुई फिल्मों से कड़ी टक्कर के चलते इसकी कमाई में गिरावट आई.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म ने अपने 43वें दिन यानी 7वें शुक्रवार को 1.65 करोड़ रुपये कमाए.
  •  इसके साथ ही भारत में ‘धुरंधर’ का कुल कलेक्शन 818.25 करोड़ रुपये हो गया है
  • वहीं ग्रॉस कलेक्शन और वर्ल्डवाइड कारोबार की बात करें तो, घरेलू बाजार से फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 981.75 करोड़ रुपये है. वहीं विदेशों से इसका कारोबार 293.25 करोड़ रुपये रहा.
  • इन आंकड़ों के साथ, सिनेमाघरों में 43 दिनों की रिलीज के बाद ‘धुरंधर’ का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1275 करोड़ रुपये हो गया है.

‘धुरंधर’ वर्सेस ‘हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस’ वर्सेस ‘राहु केतु’
गौरतलब है कि इस शुक्रवार को एक नहीं बल्कि दो नई फिल्में रिलीज हुईं  ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ और ‘राहु केतु’. बता दें कि वीर दास स्टारर ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ ने रिलीज के पहले दिन1.25 करोड़ रुपये कमाए हैं. जबकि पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा स्टारर ‘राहु केतु’ ने केवल 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. ऐसे में 43 दिन पुरानी धुरंधर ने इन नई फिल्मों को भी मात दे दी है.

ईरान के एक कदम से नरम पड़ा ट्रंप का रुख, खामेनेई सरकार ने क्या फैसला लिया?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को ईरान के नेतृत्व का धन्यवाद किया. ट्रंप ने कहा कि ईरान ने प्रदर्शनकारियों की प्रस्तावित सामूहिक फांसी को रद्द कर दिया है. उन्होंने इसे एक अहम और सकारात्मक कदम बताया. ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है, जब ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन लगातार जारी हैं और सुरक्षा बलों की सख्त कार्रवाई पर अंतरराष्ट्रीय नजर बनी हुई है.

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर जताया सम्मान
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा कि उन्हें इस बात का बहुत सम्मान है कि ईरान में तय की गई सभी फांसियों को रद्द कर दिया गया है. ट्रंप के अनुसार, करीब 800 लोगों को फांसी दिए जाने की योजना थी, जिसे अब टाल दिया गया है.

ईरान में जारी हैं बड़े स्तर पर प्रदर्शन
ईरान में कई हफ्तों से बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हो रहे हैं. ये प्रदर्शन सरकार के खिलाफ माने जा रहे हैं और इन्हें 1979 की इस्लामिक क्रांति के बाद से सबसे बड़ी चुनौती बताया जा रहा है. कई शहरों में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़पें हुई हैं.

हिंसा में कमी का दावा
इस हफ्ते की शुरुआत में ट्रंप ने कहा था कि ईरान में प्रदर्शनों से जुड़ी हिंसा अब कम होती दिख रही है. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें नहीं लगता कि बड़े स्तर पर फांसी देने की कोई योजना है. हालांकि, उन्होंने यह साफ किया कि हालात बिगड़ने पर अमेरिका सैन्य कार्रवाई से इनकार नहीं करेगा.

मौतों के आंकड़ों पर मतभेद
ईरानी अधिकारियों का कहना है कि प्रदर्शन शुरू होने के बाद से अब तक 2,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. वहीं, मानवाधिकार संगठनों ने यह संख्या 3,500 से ज्यादा बताई है. कुछ रिपोर्ट्स में मरने वालों की संख्या 20,000 तक होने का भी दावा किया गया है. इन आंकड़ों को लेकर काफी मतभेद हैं.

ईरान ने आरोपों को बताया गलत
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिकी चैनल फॉक्स न्यूज से कहा कि मौतों की संख्या ‘सैकड़ों’ में है. उन्होंने विदेशों में बताए जा रहे आंकड़ों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया बताया और इसे गलत जानकारी फैलाने की कोशिश करार दिया.

हमले के दबाव से किया इनकार
गुरुवार को खाड़ी देशों के अधिकारियों के इस दावे को भी ट्रंप ने खारिज कर दिया कि सऊदी अरब, कतर और ओमान ने उन्हें ईरान पर हमला न करने के लिए मनाया. ट्रंप ने कहा कि किसी ने उन्हें नहीं रोका, बल्कि ईरान के कदमों ने ही उनका फैसला बदला.

ट्रंप बोले- फैसला मेरा था
व्हाइट हाउस से फ्लोरिडा रवाना होते समय ट्रंप ने कहा, ‘किसी ने मुझे नहीं मनाया, मैंने खुद फैसला लिया. उन्होंने किसी को फांसी नहीं दी और फांसियां रद्द कर दीं. इसका मुझ पर बड़ा असर पड़ा.’

Sports News:टी20 सीरीज़ के लिए भारतीय स्क्वाड में बदलाव: अय्यर की एंट्री, तिलक वर्मा बाहर

BCCI ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में बदलाव किए हैं. श्रेयस अय्यर और रवि बिश्नोई की टी20 टीम में लंबे अरसे बाद वापसी हुई है. वनडे सीरीज के दौरान चोटिल हुए ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर के लिए बुरी खबर है, क्योंकि वो चोट के कारण सीरीज के सभी 5 मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. भारत और न्यूजीलैंड की टी20 सीरीज 21 जनवरी-31 जनवरी तक खेली जाएगी.

श्रेयस अय्यर को पहले तीन टी20 मैचों के लिए टीम इंडिया में जगह मिली है, उन्हें तिलक वर्मा के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में लाया गया है. उम्मीद की जा रही है कि तिलक वर्मा चौथे टी20 में वापसी कर सकते हैं. दूसरी ओर चोटिल वाशिंगटन सुंदर को रवि बिश्नोई से रिप्लेस किया गया है. तिलक वर्मा और वाशिंगटन सुंदर की चोट टीम इंडिया के लिए बहुत बड़ी चिंता का विषय है, क्योंकि 2026 टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने में एक समय से भी कम समय बचा है.

भारत का अपडेटेड टी20 स्क्वाड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (पहले तीन टी20), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, ईशान किशन (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई

🚨 News 🚨

Shreyas Iyer & Ravi Bishnoi added to #TeamIndia T20I squad; Washington Sundar ruled out.

Details ▶️ https://t.co/cNWHX9TOVk#INDvNZ | @IDFCFIRSTBank

— BCCI (@BCCI) January 16, 2026

श्रेयस अय्यर दिसंबर 2023 के बाद पहली बार टी20 टीम में वापस आए हैं. वो आखिरी बार भारत के लिए कोई टी20 मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले थे. IPL 2025 में श्रेयस अय्यर ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए 604 रन बनाए थे. पूरे सीजन में वो 175 के तूफानी स्ट्राइक रेट से खेले थे.

दूसरी ओर रवि बिश्नोई ने भारत के लिए कोई आखिरी टी20 मैच जनवरी 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था. वो अब तक 42 टी20 मैचों में 61 विकेट झटक चुके हैं.