Home Blog Page 1097

बदायूं: दोहरे हत्याकांड पर पक्ष-विपक्ष वार

  • बदायूं की घटना पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान
  • ⁠बदायूं घटना पर बोले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
  • ⁠ये घटना प्रशासन, सरकार की नाकामी का नतीजा है- अखिलेश
  • ⁠जीरो टॉलरेंस वाली सरकार की नीति जीरो- अखिलेश
  • भाजपा हर घटना से राजनीतिक लाभ लेती है- अखिलेश

तो वहीं बदायूं मामले में Tweet कर सपा पर बरसे उपमुख्यमंत्री केशव मौर्या

  • उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर पोस्ट करके सपा पर निशाना साधा
  • ⁠कहा, सपा में नैतिकता बची हो तो बदायूं मामले राजनीति ना करे
  • ⁠बदायूं मामले को लेकर सपा मीडिया सेल ने बीजेपी पर लगाया था आरोप
  • ⁠सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की हो रही जमकर आलोचना
  • ⁠सोशल मीडिया यूजर बेतुकी पोस्ट पर भड़के
  • ⁠पोस्ट पर लोग जमकर निकाल रहे भड़ास

DUDHWA: भालू ने बाघ को दौड़ाया, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

लखीमपुर: उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी स्थित दुधवा नेशनल पार्क से एक अजीबोगरीब वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में एक भालू बाघ को दौड़ा रहा है।

  • भालू द्वारा बाघ को दौड़ाते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ
  • लखीमपुर खीरी के दुधवा नेशनल पार्क का है बाघ का वायरल वीडियो
  • अद्भुत दृश्य से भरपूर वीडियो और रोमांच से भरा हुआ भी
  • सैलानियों ने अपने कैमरे में वीडियो को कैद किया

LUCKNOW: नवरोज के मद्देनजर लखनऊ में किया गया यातायात डायवर्जन

लखनऊ: हर वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी शिया मुस्लिम समुदाय द्वारा नवरोज का त्यौहार गुरुवार यानी 21.03.2024 को मनाया जायेगा। इस त्योहार में शिया वर्ग के लोग रंग खेलकर खुशी मनाते है एवं मिठाईयॉ बांटी जाती है। उक्त कार्यक्रम प्रातःकाल से लगभग 14.30 बजे तक चलता है। जिसके अवसर पर आवश्यकतानुसार यातायात डायवर्जन व्यवस्था निम्नानुसार किया जा सकता है।

नवरोज के मद्देनजर जो आवश्यकतानुसार डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है, वो इस प्रकार से है।

मेडिकल क्रास (चरक) चौराहे से सामान्य यातायात अकबरीगेट (मेफेयर) तिराहा, नक्खास तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात मेडिकल कालेज चौराहा या चौक, कोनेश्वर चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
नक्खास तिराहे से अकबरीगेट (मेफेयर), मेडिकल क्रास (चरक) चौराहे की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात नादान महल रोड, रकाबगंज पुल होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

टुड़ियागंज (बिल्लौचपुरा) तिराहे से सामान्य यातायात नक्खास तिराहा या गिरधारी सिंह इण्टर कालेज की ओर नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात हैदरगंज (लालमाधव) होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा। हैदरगंज (लालमाधव) से सामान्य यातायात टुड़ियागंज (बिल्लौचपुरा)/नक्खास की ओर नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात ऐशबाग, नाका बुलाकी अड्डा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा। अतः जनसामान्य से अनुरोध है कि उपरोक्तानुसार मार्गोकप्रयोग करने का कष्ट करें।

UP: गाजियाबाद से हैवानियत की बड़ी घटना सामने आई

  • युवक 13 साल की बच्ची के साथ करता था दुष्कर्म, पेटदर्द होने के बाद जांच रिपोर्ट आने पर हुआ खुलासा
  • ⁠डॉक्टरों ने की जांच तो सच जानकर परिजनों के उड़े होश
  • ⁠कक्षा 6 की छात्रा के साथ रेप का मामला आया सामने
  • ⁠लड़की घर पर अकेली होती थी, तो आरोपी आकर करता था दुष्कर्म
  • ⁠13 वर्षीय छात्रा के गर्भवती होने के हुआ खुलासा, आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
  • ⁠पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र का है पूरा मामला

UP: लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण की 8 सीटों के लिए आज से नामांकन

  • यूपी के 8 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए आज से होगा नामांकन
  • प्रथम चरण में निर्वाचन के लिए 19 अप्रैल को मतदान
  • नामांकन प्रक्रिया सुबह 11 बजे से 3 बजे के मध्य होगी
  • सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर में होगा नामांकन
  • नगीना, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत में कल से नामांकन
  • 8 लोकसभा सीटों में 7 सामान्य,1 सीट SC आरक्षित है
  • पहले चरण के नामांकन करने की अंतिम तिथि 27 मार्च
  • नामांकन पत्रों की जांच 28 मार्च, 30 मार्च को नाम वापसी
  • प्रथम चरण के 8 लोकसभा क्षेत्रों में 1.43 करोड़ मतदाता
  • 76.23 लाख पुरूष, 67.14 लाख महिला,824 थर्ड जेन्डर
  • कुल 7693 मतदान केन्द्र तथा 14842 मतदेय स्थल बने
  • चुनाव में व्यय की अधिकतम सीमा 95 लाख निर्धारित
  • RO-ARO कार्यालय में 5 लोगों को ही प्रवेश को अनुमति
  • RO कार्यालय के 100 मीटर की परिधि में 3 वाहनों को अनुमति