Home Blog Page 1077

यूपी में लोकसभा के 08 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 20 मार्च से शुरू होगा नामांकन

यूपी में लोकसभा के 08 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 20 मार्च से शुरू होगा नामांकन
  • लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के प्रथम चरण में उत्तर प्रदेश के 08 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 20 मार्च को जारी होगी अधिसूचना
  • प्रथम चरण में निर्वाचन हेतु 19 अप्रैल को होगा मतदान

लखनऊ: प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 16 मार्च, 2024 को लोकसभा निर्वाचन की तिथियों की घोषणा के साथ ही प्रदेश में स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, भयमुक्त, प्रलोभनमुक्त, समावेशी व सुरक्षित मतदान कराने के लिए 20 मार्च से चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो रही है। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के प्रथम चरण में 08 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 20 मार्च, 2024 (बुधवार) को निर्वाचन की अधिसूचना जारी होगी। इसके साथ ही इन निर्वाचन क्षेत्रों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। नामांकन पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 03 बजे के मध्य किये जा सकेंगे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पहले चरण के अंतर्गत जिन 08 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव सम्पन्न किया जाना है। वे इस प्रकार हैं-सहारनपुर-01, कैराना-02, मुजफ्फरनगर-03, बिजनौर-04, नगीना-05 (अनु0जाति), मुरादाबाद-06, रामपुर-07 व पीलीभीत-26 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। पहले चरण की 08 लोकसभा सीटों में 07 सीटें सामान्य श्रेणी की हैं और 01 सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। लोकसभा के ये सभी 08 निर्वाचन क्षेत्र प्रदेश के 03 मण्डलों-सहारनपुर, मुरादाबाद और बरेली के अन्तर्गत 09 जिले-सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत व बरेली आते हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के प्रथम चरण की 08 लोकसभा सीटों के लिए नामांकन भरने की अंतिम तिथि 27 मार्च, 2024 (बुधवार) निर्धारित है। नामांकन पत्रों की जांच 28 मार्च (बृहस्पतिवार) को की जायेगी। 30 मार्च, 2024 (शनिवार) को नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित है। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल, 2024 (शुक्रवार) को सम्पन्न होगा। उत्तर प्रदेश की सभी निवार्चन क्षेत्रों की 04 जून, 2024 (मंगलवार) को मतगणना की जायेगी। 06 जून, 2024 से पूर्व निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण करा ली जायेगी।
उन्होंने बताया कि प्रथम चरण की 08 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 1.43 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 76.23 लाख पुरूष, 67.14 लाख महिला तथा 824 थर्ड जेन्डर हैं। इन निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 7693 मतदान केन्द्र तथा 14842 मतदेय स्थल हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु प्रत्येक सामान्य श्रेणी के प्रत्याशी को 25000 रुपये तथा अनु0जाति/अनु0जनजाति के प्रत्याशी को 12,500 रुपये जमानत धनराशि जमा करनी होगी। राष्ट्रीय/राज्यीय दलों के प्रत्याशियों को निर्वाचन क्षेत्र का एक निर्वाचक प्रस्तावक के रूप में तथा रजिस्ट्रीकृत अमान्यता प्राप्त राजनैतिक दल एवं निर्दलीय प्रत्याशियों को 10 प्रस्तावक की आवश्यकता होगी। लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में व्यय की अधिकतम सीमा 95 लाख रुपये निर्धारित है। नामांकन के समय रिटर्निंग ऑफिसर/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय के 100 मीटर की परिधि के भीतर अधिकतम 03 वाहन तथा प्रत्याशी सहित अधिकतम 05 व्यक्तियों के प्रवेश की अनुमति होगी। राजनैतिक दलों द्वारा खड़े किये गये उम्मीदवारों को फार्म-ए तथा फार्म-बी दाखिल करना होगा।

, ,

जानें, जीएसटी के इस बड़े अधिकारी को यूपी विजिलेंस ने क्यों गिरफ्तार किया

  • यूपी विजिलेंस टीम ने GST के डिप्टी कमिश्नर धनेंद्र कुमार पांडे को किया गिरफ्तार
  • लखनऊ में जीएसटी जोन 20 के डिप्टी कमिश्नर धनेंद्र पांडे 2 लाख की घूस लेते किए गए गिरफ्तार
  • विजिलेंस की टीम ने हाथों धनेंद्र पांडे को किया गिरफ्तार
  • एडम डाटा सर्विसेज से ले रहे थे डिप्टी कमिश्नर धनेंद्र पांडे 2 लाख की घूस
  • विजिलेंस टीम ने दबोचा सेल्स टैक्स मुख्यालय से किया डिप्टी कमिश्नर को गिरफ्तार

KGMC लखनऊ से आई ये बड़ी खबर

  • लखनऊ के केजीएमसी से बड़ी खबर:
    • KGMU परिसर में कुत्ते का कटे अंग लेकर घूमने का मामला सामने आया।
    • मामले में KGMU प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की और संज्ञान लिया।
    • तैनात आउटसोर्स गार्ड्स की सेवा प्रदाता एजेंसी को नोटिस जारी किया गया।
    • घटना स्थल पर दोषी पाए गए दोनों गार्ड्स को बर्खास्त कर दिया गया।
    • सुरक्षाकर्मियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं ताकि ऐसी घटना फिर से न हो।
  • #BreakingNews #LatestNews #TopStories #Headlines #CurrentEvents #WorldNews #LocalNews #LiveUpdates #NewsAlert #NewsFlash #DailyNews #Journalism #PressRelease #Media #Reporters #NewsUpdate #BreakingStory #IntheNews #TrendingNews #NewsDay

मौलाना तौकीर रजा से जुड़ी बड़ी खबर

मौलाना तौकीर रजा से जुड़ी बड़ी ख़बर:

  • मौलाना तौकीर रजा की याचिका पर हुई सुनवाई, इलाहाबाद हाईकोर्ट में।
  • तौकीर रजा के वकीलों ने हाईकोर्ट में अपना पक्ष रखा।
  • सरकारी पेश वकीलों ने भी हाईकोर्ट में अपना पक्ष रखा।
  • हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, जिसमें दोनों पक्षों को सुना गया।
  • बरेली कोर्ट ने 2010 में हुए दंगे का मास्टरमाइंड माना है।
  • तौकीर रजा की गिरफ्तारी के लिए हाईकोर्ट ने वारंट जारी किया है।
  • तौकीर रजा ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर चुनौती दी है।

वरिष्ठ आईएएस दीपक कुमार बने उत्तर प्रदेश के नये प्रमुख सचिव गृह

  • दीपक कुमार बनाए गए यूपी के नए प्रमुख सचिव गृह
  • संजय प्रसाद की जगह दीपक कुमार बनाए गए यूपी के नए प्रमुख सचिव गृह
  • उत्तर प्रदेश में प्रमुख सचिव गृह की बड़ी जिम्मेदारी निभाएंगे दीपक कुमार
  • संजय प्रसाद को प्रमुख सचिव गृह के पद से चुनाव आयोग ने हटाया था
  • दीपक कुमार संभालेंगे उत्तर प्रदेश प्रमुख सचिव गृह की कुर्सी
  • यूपी की ब्यूरोक्रेसी से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर

लखनऊ: आईएएस दीपक कुमार उत्तरप्रदेश के नए गृह सचिव बनाए गए हैं। यूपी सरकार ने 3 आईएएस अफसर मनोज सिंह, देवेश चतुर्वेदी और दीपक कुमार का नाम निर्वाचन आयोग को भेजा गया था। जिसमें से दीपक के नाम पर मुहर लगाई गई। 24 घंटे पहले चुनाव आयोग ने गृह सचिव संजय प्रसाद को पद से हटाने के आदेश दिए थे।

दीपक कुमार मूल रूप से बिहार की राजधानी पटना के रहने वाले हैं। वह 1990 बैच के IAS अफसर हैं। दीपक के पास मौजूदा समय में अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा और अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा का चार्ज है। दीपक जालौन, गौतमबुद्धनगर, अयोध्या, कानपुर समेत कई जिलों के डीएम रह चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें गृह सचिव बनाने के पीछे उनकी साफ छवि है। दीपक के पास अर्बन डेवलपमेंट जैसे विभाग का भी चार्ज रहा है। जहां पर इन्होंने केंद्र-राज्य सरकार की तमाम योजनाओं को धरातल पर उतरने का काम किया था।