युवा सम्मेलन के लिए प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र भाई पटेल को प्रदेश सह प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गयी
युवामोर्चा ने लोकसभा चुनाव में “एक बूथ-10 यूथ” की कार्ययोजना तैयार की
युवा मोर्चा के सनी श्रीवास्तव, सुधा पाठक व मनीषा करेंगी युवा सम्मेलन की मॉनिटरिंग
यूपी में हाल ही में 33000 से अधिक स्थानों पर हुई युवा चौपाल में पूरे प्रदेश से लगभग 20 लाख युवाओं ने हिस्सा लिया
मंडल बाइक रैली 5 अप्रैल से लेकर 10 अप्रैल तक संपूर्ण उत्तर प्रदेश में होगी
लखनऊ: भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त दिवेदी ने कहा कि लक्ष्य को हासिल करने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा युवा चौपाल के बाद अब प्रदेशभर में मण्डल स्तर पर युवा सम्मेलन करने की योजना बनाई है। श्री दिवेदी जी ने बताया की अभियानों को सफल बनाने के लिए युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र भाई पटेल को प्रदेश सह प्रमुख की जिम्मेदारी दी गयी है।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त ने कहा की उत्तर प्रदेश में अभी हाल ही में 33000 से अधिक स्थानों पर युवा चौपाल का आयोजन किया। युवा चौपाल में पूरे प्रदेश से लगभग 20 लाख युवाओं ने हिस्सा लिया। लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश में मण्डल स्तर पर युवा सम्मेलन, मंडल बाइक रैली व 1 बूथ 10 यूथ की योजना प्रमुख तौर पर बनाई है।
युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कार्यक्रम के प्रदेश सह प्रमुख देवेंद्र पटेल ने बताया कि मंडल बाइक रैली 5 अप्रैल से लेकर 10 अप्रैल तक संपूर्ण उत्तर प्रदेश में होना सुनिश्चित हुआ है। युवा सम्मेलन के माध्यम से लगभग 10 लाख युवाओं तक पहुंचने का प्लान है। युवा मोर्चा युवा सम्मेलन के माध्यम से युवा के विचारों को सुनेंगे समझेंगे और हमारा फर्स्ट टाइम वोटर को संपर्क करेंगे ।
इसी के साथ अपने बूथ को विजय दिलाने के लिए बूथ विजय अभियान के माध्यम से 1 बूथ 10 यूथ की योजना युवा मोर्चा ने अलग से की है। इन युवाओं के पास एंड्राइड मोबाइल फोन होगा। जिनके पास मोटर साइकिल होगी। मोटरसाइकिल इसलिए कि चुनाव के दिन वे बूथ पर आने वाले मतदाताओं को अपने घरों से लाकर वोट डलवा सकें। इसलिए 1 बूथ 10 यूथ की योजना युवा मोर्चा ने बनाई है। इसके साथ ही मतदान से ठीक दो दिन पहले प्रत्येक चरणों में अलग-अलग मंडल बाइक रैली की योजना की गई है। मंडल बाइक रैली के माध्यम से लगभग 8 लाख युवा पूरे प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से जैसे-जैसे चुनाव आएगा वैसे अपने-अपने जिले में आने वाले मंडल में बाइक रैली के माध्यम से युवाओं को प्रभावित करेंगे। युवा मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी धनंजय शुक्ल ने बताया की कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सनी श्रीवास्तव सुधा पाठक, मनीषा को मानीटरिंग टीम में लगाया गया है।
सरोजनीनगर में विपक्ष को बड़ा झटका, सैकड़ों समर्थकों संग बसपा से बंथरा चेयरमैन रामावती रावत भाजपा में शामिल हुईं
कौशल किशोर, राजेश्वर सिंह के साथ आई एक मात्र विपक्ष की नगर पंचायत अध्यक्ष, सरोजनीनगर हुआ पूरी तरह भगवामय
कौशल किशोर-राजेश्वर सिंह की जोड़ी ने बंथरा में ढहाया विपक्ष का दुर्ग
पिछले साल संपन्न हुए स्थानीय निकाय चुनाव में रामावती रावत ने बसपा के सिम्बल पर चुनाव लड़ते हुए बड़ी जीत दर्ज की थी
लखनऊ: जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, राजनीतिक पारा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में ऐसा ही एक राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला, जब मोहनलालगंज से सांसद, केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर और सरोजनीनगर विधायक डॉ०राजेश्वर सिंह ने विपक्ष का बड़ा दुर्ग ढहा दिया। बंथरा नगर पंचायत अध्यक्ष रामावती रावत 5 सभासदों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं सहित हाथी की सवारी छोड़ भाजपा में शामिल हो गयी।
रामावती रावत के भाजपा में आ जाने के बाद सरोजनीनगर सरोजनीनगर पूरी तरह भगवामय हो गया है, क्योंकि बंथरा विपक्ष का आखिरी दुर्ग था, जिसपर पिछले साल संपन्न हुए स्थानीय निकाय चुनाव में रामावती रावत ने बसपा के सिम्बल पर चुनाव लड़ते हुए बड़ी जीत दर्ज की थी। बंथरा के हिम गोल्डन सिटी में आयोजित होली मिलन समारोह में बंथरा नगर पंचायत अध्यक्ष रामावती रावत व उनके सुपुत्र एवं प्रतिनधि रंजीत कुमार रावत ने नगर पंचायत के 5 सभासदों, 3 ग्राम प्रधानों और सैकड़ों समर्थकों के साथ केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर एवं सरोजनीनगर विधायक डॉ०राजेश्वर सिंह की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। डॉ. सिंह ने भगवा गमछा पहनाकर रंजीत रावत को उनकी माँ रामवती सहित भाजपा परिवार में शामिल किया, बंथरा नगर पंचायत प्रतिनिधि रंजीत रावत डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा बंथरा में भेदभाव रहित विकास कार्यों और स्थानीय विधायक के राजनीति समर्पण तथा भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए। बता दें कि डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रयासों से बंथरा आकांक्षी नगर पंचायत योजना से 2 करोड़, आदर्श नगर पंचायत योजना से 4 करोड़, एवं अन्य 30 करोड़ की विकास योजनाओं को स्वीकृति मिली है। चेयरमैन रामावती, राजनीत रावत, सभासद आशीष गौतम, हुकुम सिंह, अतुल शुक्ला, ब्रजेश धीमान, सौरभ गुप्ता और भटगाँव के प्रधान विपिन रावत, बीबी पुर के प्रधान दीना रावत, खरवारा के प्रधान राजा रावत और हमीर पुर के प्रधान रामाधार रावत के भाजपा में शामिल होने से मोहनलालगंज और सरोजनीनगर में भाजपा को मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता शंकरी सिंह, रमा शकर त्रिपाठी, राज कुमार सिंह चौहान, अरुण कुमार गुप्ता, अरविन्द कुमार चौहान, संजय सिंह, गंगाराम भारती, महेंद्र सिंह चौहान, बृजभान, गुरु प्रसाद लोधी, राजेश चौरसिया, अशोक कुमार, सीमा रावत, पिंटू सिंह, पप्पू सिंह, पुष्पेन्द्र, मनोज पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
नई दिल्ली: भारत में 2020 में नई शिक्षा नीति (National Education Policy, NEP) का प्रस्तावित किया गया और इसे सरकार ने स्वीकृति दी है। यह नई शिक्षा नीति विभिन्न स्तरों पर शिक्षा के कई पहलुओं को सुधारने का उद्देश्य रखती है और शिक्षा के क्षेत्र में सुधार करने के लिए विस्तृत प्रस्ताव प्रस्तुत करती है। यह नीति भारत के शैक्षिक प्रणाली को मौलिक रूप से परिवर्तित करने का प्रयास कर रही है।
कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं में निम्नलिखित शामिल हैं:
शिक्षा के प्रारंभिक स्तर पर सुधार: NEP ने बच्चों की आधारभूत शिक्षा के लिए नई दिशा प्रदान की है। इसमें बच्चों को अधिक समय खेलने और अनुभवन करने के लिए उत्तेजित करने का प्रस्ताव है।
माध्यमिक शिक्षा के स्तर पर सुधार: NEP ने विज्ञान, गणित, और तकनीकी शिक्षा को महत्व दिया है और इसे प्राध्यापकों के लिए और अधिक उपलब्ध कराने का प्रस्ताव किया है।
उच्च शिक्षा में विस्तार: NEP ने उच्च शिक्षा में विकसिति के लिए बहुत से महत्वपूर्ण प्रस्तावों को प्रस्तुत किया है, जैसे कि अनुसंधान और अभिवृद्धि के क्षेत्र में नई योजनाएं।
मानव संसाधन विकास: NEP ने शिक्षकों की प्रशिक्षण, उनकी प्रोफेशनल विकास, और उनके कौशलों को बढ़ाने के लिए उपायों को समाविष्ट किया है।
भारतीय भाषाओं के प्रोत्साहन: NEP में भारतीय भाषाओं और सांस्कृतिक विरासत के प्रोत्साहन के लिए उपाय शामिल किए गए हैं।
डिजिटल शिक्षा का विकास: NEP ने शिक्षा में तकनीकी उपयोग को बढ़ावा देने के लिए उपायों को शामिल किया है, जिससे कि छात्रों को नवीनतम शिक्षा की व्यवस्था मिल सके।
इस प्रकार, नई शिक्षा नीति का उद्देश्य भारतीय शैक्षणिक प्रणाली को नवीनतम तकनीकी, विचारों, और शैक्षिक प्रयोगों के साथ समृद्ध करना है ताकि देश के युवा पीढ़ी अपने पूर्ण विकास और समृद्धि की ओर बढ़ सकें।
लखनऊ: लोकसभा चुनाव हमारे लिए एक महत्वपूर्ण घटना है जो हमारे लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है। यह चुनाव हमें हमारे देश के भविष्य का निर्धारण करने का अवसर प्रदान करता है और हमारी सरकार के नेतृत्व में विश्वास दिलाता है। लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया में जनता का सक्रिय भाग लेना और उनके विचारों को समझना हमारे लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण धारणा है। भारत में लोकसभा चुनावों का महत्व अत्यंत उच्च है। यहाँ लोकतंत्र की एक प्रक्रिया का हिस्सा होने के नाते, यह न केवल हमारी राजनीतिक प्रणाली को मजबूत करता है, बल्कि यह भी हमें हमारे देश की स्थायिता और विकास में सहायक होता है। लोकसभा चुनावों का महत्व इसलिए भी बढ़ता है क्योंकि इसके माध्यम से हम अपने नेताओं का चयन करते हैं, जो हमारे देश की नीतियों और कार्यक्षेत्रों का निर्धारण करते हैं। इसलिए, यह हमारे देश के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है जो हमें उच्च गुणवत्ता और सकारात्मक नेतृत्व की ओर ले जाता है।
लोकसभा चुनाव एक महत्वपूर्ण और समर्थनीय प्रक्रिया है, जो हमारे लोकतंत्र की स्थिरता और मजबूती को सुनिश्चित करती है। यह हमें एक सक्रिय और जिम्मेदार नागरिक बनाता है और हमारे देश के भविष्य को सुनिश्चित करने में मदद करता है। इस प्रकार, लोकसभा चुनाव हमारे देश के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है जो हमें अपने लोकतंत्र को सुरक्षित और स्थायी बनाने में मदद करता है। यह हमें एक सशक्त और समृद्ध राष्ट्र की दिशा में अग्रसर करता है। इसलिए, हर नागरिक को लोकसभा चुनाव में अपना अधिकार अभिव्यक्त करना चाहिए और अपने देश के भविष्य के निर्माण में भाग लेना चाहिए।