Home Blog Page 1061

भाजपा का “संकल्प पत्र” देश का एंबिशन हैः सीएम योगी

  • भाजपा का संकल्प पत्र जारी होने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बोले- “देश का एंबिशन ही मोदी का मिशन है”
  • गरीब, युवा, महिला व किसान रूपी स्तंभों पर आधारित है भाजपा का संकल्प पत्रः योगी
  • “संकल्प पत्र” मोदी की गारंटी के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत व विकसित भारत की संकल्पना को पूरा करेगाः मुख्यमंत्री

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र रविवार को जारी हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने की संकल्पना पर आधारित 14 नए संकल्पों और चार स्तंभों (गरीब, युवा, महिला व किसान) पर आधारित भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र देश का एंबिशन है। देश का एंबिशन ही मोदी का मिशन है। मोदी का विजन ही हम सबका मिशन है। यह संकल्प पत्र देश के सभी नागरिकों को मोदी की गारंटी है। यह डिग्निटी ऑफ लाइफ, क्वालिटी ऑफ लाइफ, क्वालिटी ऑफ अपॉर्च्युनिटी की अपेक्षा को पूरा होने की गारंटी है।

युवा, महिला, किसान व गरीब ही आधार

सीएम योगी ने कहा कि मोदी की गारंटी का मतलब बिना भेदभाव के हर तबके के लोगों के लिए, सबका साथ-सबका विकास के भाव के साथ आत्मनिर्भर भारत के माध्यम से विकसित भारत की संकल्पना को आगे बढ़ाना। इस संकल्प पत्र में चार आधार (युवा, महिला, अन्नदाता किसान व गरीब) बनाए गए हैं। इन चारों के उन्नयन के लिए कार्य करना ही प्राथमिकता है।

पीएम मोदी के नेतृत्व में युवाओं के लिए जारी हुईं अनेक योजनाएं

सीएम योगी ने कहा कि पिछले दस वर्ष में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से उभरे। उनके जीवन में परिवर्तन आया। पीएम मोदी के नेतृत्व में युवाओं के लिए अनेक योजनाएं जारी हुईं। पीएम स्टार्टअप, पीएम स्टैंडअप, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना या रोजगार से जुड़े अन्य सभी कार्यक्रमों के साथ-साथ निवेश को नौकरी के साथ जोड़ने के अलावा रोजगार व नौकरी की संभावनाओं को विकसित करने के कार्यक्रम को भी इस संकल्प पत्र में स्थान दिया गया है। 10 करोड़ महिलाओं को स्वयंसेवी समूहों के माध्यम से स्वावलंबन की ओर अग्रसर करने के साथ ही अगले पांच वर्ष के नए विजन के साथ उनके जीवन में व्यापक परिवर्तन को आधार बनाने का कार्य हुआ है।

चार आधार स्तंभों को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया लोक कल्याण संकल्प पत्र

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर सेक्टर को छूते हुए उक्त चार आधार स्तंभों को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने लोक कल्याण संकल्प पत्र जारी किया है। यह संकल्प पत्र मोदी की गारंटी के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत व विकसित भारत की संकल्पना को पूरा करेगा। संकल्प पत्र के माध्यम से दिए गए विजन को भाजपा का कोटि-कोटि कार्यकर्ता अपने जीवन का मिशन बनाकर विकसित भारत की संकल्पना को साकार बनाने का कार्य करेगा। देश की आशा व आकांक्षाओं को पूरा करने में योगदान देगा। सीएम ने विश्वास जताया कि जनता-जनार्दन का आशीर्वाद इस संकल्प पत्र के अनुरूप भारतीय जनता पार्टी को प्राप्त होगा।

सीएम योगी ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का जताया आभार

सीएम योगी ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, संकल्प पत्र निर्माण समिति के अध्यक्ष रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया है। इस संकल्प पत्र के लिए प्रधानमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का हृदय से अभिनंदन और प्रदेश के लाखों कार्यकर्ताओं व 25 करोड़ जनता की ओर से आभार व्यक्त करता हूं।

लोकसभा चुनाव: जानें “संकल्प पत्र” के सम्बन्ध में किसने, क्या कहा ?

नई दिल्ली: पूरे देश में इस समय चुनावी खुमार चढ़ा हुआ है। खासतौर से अगर हम बात करें राजनीतिक दलों की, तो प्रत्येक दल अपने आप में अपने नेता को प्रधानमंत्री बनता हुआ भी देख रहा है। लेकिन सच तो यह है कि जिन सात चरणों में निर्वाचन आयोग ने मतदान की तारीखें घोषित की हैं और उसके बाद जो मतगणना की बेताबी वाली तारीख है यानी 4 जून, उसी दिन कुछ क्लियर हो पाएगा कि आखिर प्रधानमंत्री बन कौन रहा है। एनडीए की बहुमत वाले नरेंद्र मोदी या फिर इंडी गठबंधन के बहुमत वाले कोई मल्लिकार्जुन खड़गे, लेकिन उससे पहले चुनाव जीतने के लिए सभी राजनीतिक दल तमाम तरह के प्रयोग करते हुए किसी भी प्रकार से सिर्फ और सिर्फ बहुमत हासिल करने के लिए लगे हुए हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने अपना “संकल्प पत्र” भी जारी किया है। जिसमें महिलाओं व युवाओं के हित से लेकर देशहित तक की बातों का जिक्र किया गया है। ऐसे में संकल्प पत्र को देखकर विपक्ष के नेताओं ने भी कार्यशैली को लेकर सवाल खड़े करना शुरू किया है।

AAP नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा

भाजपा के “संकल्प पत्र” पर AAP नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा कि भाजपा पहली बार चुनाव लड़ने नहीं जा रही है। भाजपा को इस देश ने 10 साल सरकार चलाने का मौका दिया और पीएम मोदी ने 10 सालों में जितने वादे किए थे, वे उन सभी वादों पर फेल साबित हुए, 10 साल की सरकार चलाने के बाद भी अगर 83% जवान बेरोजगार है तो इस बात की क्या गारंटी है कि आपकी रोजगार की गारंटी आगे पूरी होगी, कल जो किसानों के लिए वादा किया गया, उसकी क्या गारंटी है ? यदि आप 10 साल में गारंटी पूरी नहीं कर पाए, तो इस बात की क्या गारंटी है कि आप उसे पूरा करेंगे ?”

LJP प्रमुख चिराग पासवान ने कहा

बीजेपी संकल्प पत्र पर LJP (राम विलास) प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि “ये ऐसी गारंटी है जो हर गारंटी के पूरा होने की गारंटी है। मेरे पीएम का नाम हर गारंटी को पूरा करने की गारंटी है और ये पिछले एक दशक में हमने इस बात का अनुभव किया है।ये विश्वास बढ़ता है कि जो आज घोषणापत्र जारी किया गया है वो सिर्फ कागजी दस्तावेज नहीं है जैसे 10 साल पहले होता है था। आज इस बात की गारंटी है कि जो गारंटी उसमें लिखी गई है उसे पूरा किया जाएगा।”

AAP नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा

भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ पर AAP नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि “आज भाजपा ने घोषणापत्र नहीं बल्कि ‘जुमला पत्र’ पूरे देश को दिया है। क्योंकि 10 साल सरकार चलाने के बाद भी वे अपने एक भी वादे को पूरा नहीं कर पाए, 25% युवा बेरोजगार हैं, महंगाई अपनी चरम सीमा पर है।

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा

भाजपा के “संकल्प पत्र” पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि “60% देश के युवा हैं जिनके बारे में कोई जिक्र नहीं है। कितनी नौकरी देंगे नहीं देंगे इसकी चर्चा नहीं है। बिहार के साथ-साथ जितने गरीब प्रदेश हैं, उन्हें आगे बढ़ाने के लिए कुछ नहीं है केवल इधर-उधर की बातें हैं। बिहार की जनता के लिए उस घोषणापत्र में क्या है? महंगाई और गरीबी को कैसे खत्म करेंगे, इसका भी कोई जिक्र नहीं है. भाजपा के लोगों ने 10 सालों में क्या-क्या नहीं कहा लेकिन क्या-क्या किया है ये सबको पता है, फूड सिक्योरिटी बिल कांग्रेस के जमाने से है, वे (भाजपा) अलग से क्या कर रहे हैं ?”

ऐसे में बिहार के वर्तमान उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा

भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने इतना अच्छा घोषणापत्र लाकर 2047 में भारत, श्रेष्ठ भारत बनें इस संकल्प को लाने का काम किया है।”

लोकसभा चुनाव: भाजपा ने संकल्प पत्र में “गरीब, युवा, अन्नदाता, नारी” पर फोकस किया, जानिए बीजेपी ने और क्या-क्या वादे किए ?

गरीब परिवारों की सेवा

  • मुफ्त राशन की योजना आने वाले 5 साल तक जारी रहेगी।
  • गरीब की थाली को सुरक्षित रखने के लिए प्राइस स्टेबलाइजेशन फंड को स्थापित किया जाएगा।
  • आयुष्मान भारत और अन्य ऐसी पहलों का विस्तार करके निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं जारी रखेंगे।
  • PM आवास योजना का विस्तार करके हर गरीब परिवार को गुणवत्तापूर्ण आवास दिया जाएगा।
  • झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले गरीब परिवारों को पक्का घर देना बीजेपी की प्राथमिकता।
  • पीएम उज्जवला योजना जारी रहेगी और इसका विस्तार किया जाएगा।
  • पीएम सूर्य घर बिजली योजना के माध्यम से हर महीने मुफ्त बिजली देंगे।

मध्यम-वर्ग परिवारों का विश्वास

  • नव मध्यम-वर्ग की श्रेणी में शामिल हुए लोगों का जीवन बेहतर बनाने के लिए आवास, स्वास्थ्य सेवाएं, अच्छी शिक्षा और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
  • इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास के तहत सड़क नेटवर्क, आधुनिक रेल नेटवर्क, इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग स्टेशन, नए हवाई अड्डों, 5G और 6G टेक्नोलॉजी पर ध्यान केंद्रित करके मध्यमवर्गीय परिवारों का जीवन सुगम बनाया जाएगा।

नारी शक्ति का सशक्तिकरण

  • तीन करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी बनाएंगे।
  • महिला SHG को सर्विस क्षेत्र से जोड़कर महिलाओं की आय बढ़ाने के अवसर प्रदान करेंगे।
  • कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल बनाए जाएंगे।
  • खेल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई जाएगी।
  • नारी शक्ति वंदन अधिनियम को व्यवस्थित रूप से लागू करके लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाएगा।

युवाओं को अवसर

  • पेपर लीक नियंत्रण के लिए कानून लागू करेंगे, युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को कड़ी सजा देंगे।
  • स्टार्टअप इकोसिस्टम के विस्तार के साथ-साथ स्टार्टअप फंडिंग का विस्तार किया जाएगा।
  • मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में रोज़गार के अवसर बढ़ाए जाएंगे।
  • पर्यटन में रोज़गार के नए अवसर प्रदान किए जाएंगे।

वरिष्ठ नागरिकों को वरीयता

  • वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान भारत में शामिल करके गुणवत्तापूर्ण निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेंगे।
  • वरिष्ठ नागरिकों को UPI और अन्य ऑनलाइन भुगतान प्रणालियों का प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।

किसानों का सम्मान

  • पीएम किसान योजना को और मजबूत किया जाएगा।
  • समयबद्ध तरीके से MSP में वृद्धि को जारी रखेंगे।
  • सब्जी उत्पादन और स्टोरेज के लिए नए क्लस्टर बनाए जाएंगे।
  • अगले पांच वर्षों में डेयरी सहकारी समितियों के नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा।

मत्स्य पलक परिवारजनों की समृद्धि

  • मछली उत्पादन और सीफूड निर्यात को बढ़ाने के लिए मत्स्य संपदा योजना का विस्तार करेंगे।
  • मत्स्य संपदा योजना का विस्तार करके बीमा कवरेज बढ़ाया जाएगा।

श्रमिकों का सम्मान

  • समय-समय पर राष्ट्रीय न्यूनतम वेतन की समीक्षा की जाएगी।
  • ई-श्रम में श्रमिकों का कवरेज बढ़ाया जाएगा, गिग वर्कर्स का ई-श्रम पंजीकरण सुनिश्चित किया जाएगा और सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।
  • पीएम स्वनिधि योजना के तहत गांवों और कस्बों में फेरी वालों, खोमचे वालों को भी शामिल किया जाएगा।
  • आदिवासी समुदाय के बच्चों में कुपोषण की समस्या को दूर करने सहित और ट्राइबल हेल्थकेयर पर काम करेंगे।
  • सीमा पर सुरक्षा को और पुख्ता करेंगे।
  • CAA को लागू करेंगे।
  • भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में काम करेंगे।
  • रोजगार के अवसर बढ़ाएंगे।
  • भारत को 2030 तक ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में काम करेंगे।
  • वन नेशन वन इलेक्शन को हकीकत बनाएंगे, यानी लागू करेंगे।
  • UCC कानून लाएंगे।
  • हायर स्टडीज इंस्टीट्यूशंस स्थापित करेंगे।
  • नॉर्थ ईस्ट में शांति स्थापित करेंगे।

बीजेपी संकल्प पत्र पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा

भारत को विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने की संकल्पना पर आधारित 14 नए संकल्पों के साथ गरीब, युवा, महिलाएं और किसान पर आधारित बीजेपी ने अपना “संकल्प पत्र” जारी कर दिया है। ये संकल्प पत्र देश की महत्वाकांक्षा है, जो देश का महत्वाकांक्षा है वही मोदी का मिशन है. मैं इसके लिए पीएम मोदी समेत सभी को धन्यवाद करता हूं। यह “संकल्प पत्र” देश के सभी नागरिकों को एक “मोदी की गारंटी” है।

भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा

भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा जारी संकल्प पत्र के मद्देनजर यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि “आज लोकसभा चुनाव 2024 के क्रम में भाजपा का जो संकल्प पत्र आया है वो ऐतिहासिक संकल्प पत्र है। ये संकल्प पत्र विकसित भारत बनाने की मोदी की गारंटी वाला संकल्प पत्र है। वैचारिक जो हमारे तीन मुद्दे थे उसमें से दो, जम्मू-कश्मीर से 370 हटाना और अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बनवाना हमने पूरी कर दिए। समान नागरिक संहिता(UCC) का संकल्प पत्र में वादा किया गया है। मोदी की गारंटी, गारंटी की भी गारंटी है।”

भाजपा संकल्प पत्र पर यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा

भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा जारी संकल्प पत्र के मद्देनजर यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि “भाजपा का घोषणापत्र मोदी जी के गारंटी के रूप में है। फिर एक बार मोदी सरकार ये हमारी टैग लाइन है और मोदी की गारंटी पर जनता भरोसा कर रही है। हमने आधारभूत परिवर्तन किए हैं और इंडी गठबंधन दल की सरकारें 10 साल पहले थीं, 2004 -2014 तक जो सरकारें थी वो भ्रष्टाचार में डूबी सरकार थी।

अमेठी: दबंगों से परेशान परिवार, घर में लगाया ऐसा पोस्टर कि जिम्मेदारों ने पसीना छोड़ा

  • अमेठी में अजीबो गरीब मामला आया सामने
  • दबंगों से परेशान पीड़ित परिवार ने लगाया घर बिकाऊ का पोस्टर
दबंगों के चलते पीड़ित द्वारा घर बिकाऊ का लगाया गया पोस्टर
  • पीडित परिवार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर मांगी मदद
  • थाना और तहसील में शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होने का आरोप
  • खेत से आलू, सरसों उठा ले गए दबंग, गेहूं भी काट ले जाने की धमकी
  • पीड़ित परिवार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जताया जान का खतरा
  • दबंगों द्वारा घर में ताला लगाने का भी आरोप
  • अमेठी जनपद के जामों थाना क्षेत्र के शिवपुर घाटमपुर गांव का मामला

लोकसभा चुनाव: सपा ने जारी की नई सूची, जानें कौन कहां से बना प्रत्याशी

  • समाजवादी पार्टी ने यूपी लोकसभा के 7 प्रत्याशियों की सूची जारी की
  • फूलपुर से अमरनाथ मौर्या को मिला टिकट
  • श्रावस्ती से रामशिरोमणि वर्मा को मिला टिकट
  • डुमरियागंज से भीष्म शंकर “कुशल” तिवारी को मिला टिकट
  • संतकबीरनगर से लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद को मिला टिकट
  • सलेमपुर से रमाशंकर राजभर को मिला टिकट
  • जौनपुर से बाबू सिंह कुशवाहा को मिला टिकट
  • मछलीशहर से सुश्री प्रिया सरोज को मिला सपा का टिकट