Home Blog Page 1060

आदिवासी, वनवासी, ग्रामीण या शहरों में रहने वाली हर कन्‍या देवी है : राज्‍यपाल

  • प्रेरणा संस्‍था की ओर से चैत्र-नवरात्रि को 2100 कन्‍याओं का भव्‍य पूजन एवं वंदन कार्यक्रम का आयोजन
  • राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि लड़कियों की शिक्षा और सुरक्षा समाज और सरकार का प्रथम कर्तव्‍य
  • 200 से अधिक महिलाओं ने कार्यक्रम की शुरुआत में कन्‍याओं के चरण धोये एवं तिलक लगाया
  • सेवा बस्‍त‍ियों में रहने वाले बच्‍चों द्वारा बनाये गए सामान देखकर राज्‍यपाल एवं अतिथिगणों ने की सराहना

लखनऊ: राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ (आरएसएस) के मार्गदर्शन से संचालित संस्‍था ‘प्रेरणा’ की ओर से सोमवार को चैत्र-नवरात्रि के दिन 2100 कन्‍याओं का भव्‍य पूजन एवं वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गोमतीनगर विस्‍तार स्‍थ‍ित सीएमएस ऑडिटोरियम में मुख्‍य अतिथि राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल ने इस अवसर पर कहा कि जिस प्रकार हम भारत माता की पूजा करते हैं, ठीक उसी प्रकार हमें कन्‍याओं की भी पूजा करते हैं। इसका पर्याय यह है कि यही बच्‍च‍ियॉं बड़ी होकर एक आदर्श समाज का निर्माण करती हैं।

Table of Contents

आदिवासी, वनवासी, ग्रामीण या शहरों में रहने वाली हर कन्‍या देवी है। इनकी शिक्षा और सुरक्षा हमारा प्रमुख दायित्‍व है। इस अवसर पर लखनऊ की पूर्व मेयर संयुक्‍ता भाटिया, विशिष्ठ अतिथि के रूप में आरएसएस के क्षेत्र प्रचारक अनिल जी व प्रांत प्रचारक कौशल जी, क्षेत्र‍ीय प्रचार प्रमुख सुभाष जी, सह क्षेत्र प्रचार प्रमुख पूर्वी उत्‍तर प्रदेश एवं राष्‍ट्रधर्म पत्र‍िका के निदेशक मनोजकांत जी, विश्‍व संवाद केंद्र के प्रमुख डॉ उमेश, क्षेत्र प्रचारिका शशि, सह प्रांत संघचालक सुनीत खरे, राज्य सूचना आयुक्त डॉ दिलीप अग्निहोत्री, स्वतंत्र प्रकाश, पीएन द्विवेदी और पूर्व राज्य सूचना आयुक्त सुभाष सिंह, एकल विद्यालय अभियान के माधवेंद्र जी, प्रशांत भाटिया एवं डॉ सुनीता गांधी सहित समाज के विभि‍न्‍न वर्गों के सम्‍मानित लोग उपस्‍थ‍ित रहे।

कन्‍याओं के चरण धोये एवं तिलक लगाया

सेवा बस्‍त‍ियों में रहने वालीं 2100 कन्‍याओं का ‘प्रेरणा परिवार’ द्वारा सोमवार को सुबह 10:00 बजे चैत्र-नवरात्रि के पावन अवसर पर पूजन-वंदन का भव्‍य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कई संभ्रांत परिवारों की 200 से अधिक महिलाओं ने कार्यक्रम की शुरुआत में कन्‍याओं के चरण धोये एवं तिलक लगाया। इसके बाद राष्‍ट्रगान के साथ ही सांस्‍कृतिक कार्यक्रम आरम्‍भ किये गए।

कार्यक्रम की मुख्‍य अतिथि राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल ने कन्‍याओं के चरण धोये। उन्‍होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हर परिवार की जिम्‍मेदारी है कि वह वह अपनी कन्‍याओं को उचित शिक्षा दे। यही कन्‍याऍं देवी का स्‍वरूप हैं। वह बड़ी होकर समाज का उन्‍नत विकास करने में अहम योगदान देती हैं। बेटी चाहे आदिवासी समाज की हो या पिछड़े बस्‍ति‍यों में रहने वाली उन्‍हें उचित शिक्षा और स्‍वास्‍थ्‍य व्‍यवस्‍था मिलनी चाहिये। समाज के हर व्‍यक्‍त‍ि का दायित्‍व है कि वह कन्‍याओं का विशेष ध्‍यान रखे। इस बीच उन्‍होंने मातृशक्‍ति‍यों के सन्‍दर्भ में कहा कि एक महिला जब गर्भावस्‍था से गुजर रही होती है तो वह जो खाती है, पीती है, पढ़ती है, उसका गर्भ में पल रहे शिशु पर बहुत प्रभाव पड़ता है।

वहीं, उन्‍होंने महिलाओं में बढ़ते सर्वाइकल और ब्रेस्‍ट कैंसर के प्रति चिंता प्रकट करते हुये कहा कि इन रोगों से ग्रस‍ित होकर कई महिलाऍं अकाल ही अपनी प्राण गँवा देती हैं। ऐसे में भाजपा ने अपने घोषणापत्र में वैक्‍सीन लाने की बात कही है। ऐसे में आवश्‍यक है कि जब यह वैक्‍सीन उपलब्‍ध हो जाए तो लोग अपनी बच्‍च‍ियों को यह वैक्‍सीन लगवाऍं। कोरोना काल में जिस प्रकार लोगों ने वैक्‍सीन के प्रति जागरूकता दिखाई थी, ठीक उसी प्रकार इस वैक्‍सीन योजना को भी सफल बनाना है।

सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

ज्ञात हो कि ‘प्रेरणा परिवार’ भारत की पारम्‍परिक रितियों को व्‍यापक रूप देते हुए समाज में समरसता का संदेश संचारित करने का कार्य करती है। इसी ध्‍येय वाक्‍य के अन्‍तर्गत कार्यक्रम के प्रारम्‍भ में विभिन्‍न सेवा बस्‍त‍ियों से आमंत्र‍ित की गईं 2100 कन्‍याओं की पूजा की गई। वहीं, कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपस्‍थ‍ित जनसमूह के सामने कुछ बच्‍चों ने महिषासुरमर्द‍िनी स्‍त्रोत पाठ एवं जय अम्‍बे गीत पर मनमोहक प्रस्‍तुति दी।

बच्‍चों ने कार्यक्रम में के लिए अपनी पोषाक भी स्‍वयं ही बनाई थी। इसके बाद माता अम्‍बे की आरती का कर्णप्र‍िय गायन गायक ओंकार जी ने प्रस्‍तुत किया। साथ ही, रूबिक्‍स क्‍यूब्‍स के माध्‍यम से आरएसएस के आद्य सरसंघचालक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी, राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल एवं क्षेत्र प्रचारक अनिल जी की तस्‍वीर बनाई थी, जिसकी सबने सराहना की। अंत में बच्‍चों को राज्‍यपाल एवं अन्‍य अतिथियों ने अपने हाथों से कन्‍या भोग कराने के साथ ही उपहार स्‍वरूप 2100 व्यवस्थित स्टेशनरी किट बॉंटे। साथ ही, अन्य भेंट सामग्रियाँ भी प्रेरणा परिवार द्वारा प्रदान की गईं। यह सारी सामग्री समाज द्वारा ही एकत्र की गयी थीं।

बच्‍चों के बनाए सामान देख सबने की सराहना

इसके बाद सेवा बस्‍त‍ियों में रहने वाली बच्‍च‍ियों द्वारा लगाये गये स्‍टॉल पर जाकर राज्‍यपाल ने प्रोत्‍साहन स्‍वरूप बच्‍चों से बातचीत की। आयोजकों ने राज्‍यपाल को बताया कि सेवा बस्‍तियों में रहने वाले बच्‍चों ने विभिन्‍न प्रकार के कौशल हैं। वे अपने घरों में भी कुछ छोटे-छोटे कार्यों द्वारा परिवार के जीविकोपार्जन में सहयोग करते हैं। अत: उनके द्वारा अपने घरों में तैयार की गयी सामग्रियों का स्टाल भी कार्यक्रम स्थल पर लगाया गया था, जो आगन्तुकों के लिये विशेष आकर्षण का केन्‍द्र रहा।

आयोजन में उपस्थित रहे

इस अविस्‍मरणीय क्षण पर ब्रह्मकुमारी राधा बहन, पद्मश्री मालिनी अवस्‍थी, सुधा सिंह, निर्मला पंत, डॉ दर्शना कपूर, सोनम सिन्‍हा आदि उपस्‍थ‍ित रहे। मंच का संचालन शिखा भार्गव ने किया। इनके अतिरिक्‍त कार्यक्रम में लखनऊ महानगर के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रमुख तथा समाज क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाले नागरिकों ने विशेष उपस्‍थ‍िती से कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम योगदान दिया। साथ ही, कार्यक्रम संचालन सदस्‍यों में निशिता, निख‍िल, श्‍वेता, अंकुर, इशा, गुँजित कालरा, शिखा, अभिनव, पारूल, अक्षय, अंजू, विपुल, रानी, जतिन, शचि, विकास, शिल्‍पा, अंशुमान, रश्मि, शरद, देवांशी एवं विराज दास ने अहम भूमिका निभाई।

किताब, कलम और युवा दुनिया बदलने की ताकत रखता है : डॉ.राजेश्वर सिंह

  • भागीरथी एन्क्लेव आरडब्लूए के साथ चाय पे चर्चा: विधायक ने लाइब्रेरी के लिए उपलब्ध कराई 170 किताबें
  • विधायक राजेश्वर सिंह ने आरडब्लूए से किया आग्रह, गोद लें एक गांव, उपलब्ध कराएंगे संसाधन
  • पुस्तकों में पूरी दुनिया समाहित, स्थापित होगी सभी 104 आरडब्लूए में लाइब्रेरी : डॉ. राजेश्वर सिंह
  • सरोजनी नगर विधायक ने शुरू की आरडब्लूए में लाइब्रेरी स्थापना की पहल, भागीरथी एन्क्लेव को उपलब्ध कराई पुस्तकें
  • फतेहगंज में लगा विधायक राजेश्वर सिंह का 68वां “आपका विधायक-आपके द्वार” जनसुनवाई शिविर

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के अवध विहार योजना के अंतर्गत भागीरथी इन्क्लेव के रेजिडेंट वेलफेयर एसोशिएशन के सदस्यों संग रविवार को सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने चाय पे चर्या की। चाय पे चर्चा के दौरान विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और सरोजनी नगर के विकास सम्बन्धी विषयों पर चर्चा हुई। विधायक राजेश्वर सिंह ने भागीरथी एन्क्लेव में बच्चों एवं सभी सदस्यों के ज्ञान वर्धन के लिए सामाजिक, इतिहास, विज्ञान जैसे सभी विषयों सम्बंधित 170 से अधिक पुस्तकें उपलब्ध कराई। इस सम्बन्ध में डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि एक पेन, एक किताब और एक छात्र दुनिया बदलने की ताकत रखता है।

किताबे अपने भीतर पूरी दुनिया समेटे रहती हैं इसलिए, किताबे किसी को दिया जाने वाला सबसे अच्छा उपहार हैं, विधायक ने कहा कि मेरा लक्ष्य सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के सभी 104 आरडब्लूए को पुस्तकें उपलब्ध करवाकर लाइब्रेरी स्थापित करना है। इस दौरान सरोजनीनगर विधायक ने युवा खिलाडियों को क्रिकेट किट भी उपलब्ध कराई, सरोजनी नगर को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए प्रयासरत डॉ. राजेश्वर सिंह अपनी विधानसभा क्षेत्र के सभी वर्गों को निरंतर संसाधन उपलब्ध करवा रहे हैं, डॉ. सिंह ने सोलर ऊर्जा के उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि सरोजनी नगर सोलर विधानसभा क्षेत्र के रूप में स्थापित हो रहा है, अबतक 750 सोलर लाइट उपलब्ध करायी गयी है।

सरोजनीनगर विधायक ने आरडब्लूए सदस्यों को प्रेरित करते हुए कहा की सभी आरडब्लूए को कम से कम एक गांव गोद लेकर उनमें सुविधाओं का प्रसार करना चाहिए। सरोजनीनगर के संबंध में विधायक ने कहा की मेरे कार्यालय से समन्वय स्थापित कर राष्ट्र निर्माण के इस कार्य को करें। इस दौरान आरडब्लूए सदस्यों ने जी20 चौराहे पर रानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति की स्थापना, भागीरथी सोसायटी के सदस्यों के लिए वोटर आईडी, नीलमथा जाने के लिए शहीद पथ से उतार, 1 मेगावाट क्षमता का सोलर पैनल, पोस्ट ऑफिस, बस स्टॉप, ट्रैफिक, प्ले ग्राउंड, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैसी मांगे रखी गईं, जिसपर विधायक समुचित समाधान के लिए आश्वस्त किया।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने पुस्तकों के साथ रविवार को जारी हुए भाजपा के संकल्प पत्र की प्रतियां भी एनक्लेव सदस्यों को उपलब्ध कराते हुए कहा कि यह संकल्प पत्र जन आकांक्षाओं का प्रतिबिंब, नए भारत की रूप रेखा है, यह देश सेवा का रोड मैप और विकसित भारत की गारंटी है। आगामी लोकसभा चुनाव पर चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य 70 वर्ष आयु से अधिक के सभी वृद्धजनों को 5 लाख तक फ्री इलाज की सुविधा उपलब्ध काराना है, अगले 5 वर्ष में 3 करोड़ नए आवास बनाये जायेंगे, मोदी- योगी सरकार हर व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने की गारंटी है। इस दौरान विधायक ने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि मोदी जी का तीसरा कार्यकाल बड़े फैसलों का कार्यकाल होगा। चाय पे चर्चा कार्यक्रम के दौरान भागीरथी आरडब्लूएस कार्यकारणी की सदस्य पूजा सिंह, विद्या सिंह, अशोक कुमार, रेनू वर्मा, अनिल कुमार गुप्ता, रंजना मिश्रा, वंदना मिश्रा, कृष्ण गोपाल द्विवेदी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

आयोजित हुआ 68वां “आपका विधायक-आपके द्वार” जनसुनवाई शिविर

रविवार को सरोजनीनगर क्षेत्र के ग्राम पंचायत फ़तेहगंज में 68वां आपका विधायक – आपके द्वार जनसुनवाई शिविर आयोजित किया गया, शिविर के दौरान विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की टीम ने ग्रामवासियों की समस्याएँ सुनीं, इस दौरान ग्रामवासियों ने सड़क, नाली, प्रधानमंत्री आवास, बिजली आदि से सम्बंधित शिकायतें रखीं। विधायक की टीम ने ग्रामीणों की समस्याओं के शीघ्र एवं यथोचित समाधान हेतु आश्वस्त करते हुए, विधायक राजेश्वर सिंह द्वारा चलायी जा रही योजनाओं से अवगत कराया।

श्रीराम हनुमत महोत्सव: बलरामपुर गार्डन में आयोजित भव्य बनारस की आरती के साथ हुआ सम्पन्न

  • विवेक पाण्डेय के संयोजन में हुआ सुंदरकांड का पाठ, हनुमत क्विज और भजन गायन,
  • झारखंड की वायरल गर्ल स्नेहल सोनी साचु भी बनी आकर्षण का केन्द्र
  • 13 व 14 अप्रैल को लखनऊ के बलरामपुर गार्डेन में हनुमत भक्ति में सराबोर दो दिवसीय आयोजन हुआ

लखनऊ: श्री राम हनुमत महोत्सव का दो दिवसीय भव्य आयोजन हनुमत सेवा समिति की ओर से 13 और 14 अप्रैल को अशोक मार्ग स्थित बलरामपुर गार्डन में किया गया।

इसके पहले दिन सुंदरकांड, सम्मान समारोह, सत्संग, हनुमत झांकी और विश्वविख्यात हनुमत संग्रहालय के दर्शन ने भक्तों को श्रीराम हनुमत भक्ति से सराबोर कर दिया।

हनुमत सेवा समिति द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य रूप से आनंद होम्यो केयर, लालबाग- लखनऊ के जाने माने होम्योपैथी चिकित्सक डॉ०पीयूष शुक्ला और सहारा समय, लखनऊ के सीनियर वीडियो जर्नलिस्ट सत्येन्द्र राय को लखनऊ में “हनुमत कृपा सम्मान” से सम्मानित किया गया।

विवेक पाण्डेय के संयोजन में ही रविवार 14 अप्रैल को सुंदरकांड का पाठ, हनुमत क्विज, भजन गायन, बनारस की गंगा आरती के साथ ही झारखंड से आई वायरल गर्ल स्नेहल सोनी साचु का सुमधुर भजन गायन भी हुआ।

आयोजन स्थल में सच्चे फूलों के श्रंगार के साथ अलंकृत राम दरबार आगंतुकों को खासा पसंद आया। इसके साथ ही भक्तों ने मंच पर विराजमान हनुमान जी महाराज के मूर्त स्वरूप के भी दर्शन लाभ अर्जित किये। दूसरी ओर आगंतुक लिम्का और गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज कृष्ण कुमार चौरसिया के संग्रह की प्रदर्शनी में भी खासी दिलचस्पी दिखायी। उस संग्रह में चालीस हजार से अधिक हनुमान महाराज की तस्वीरें, मूर्तियां, सिक्कें, पेन्टिंग और पुस्तकें प्रदर्शित की गई थीं।

महोत्सव के दूसरे दिन रविवारीय 14 अप्रैल को मंगलाचरण के बाद शाम को नई दिल्ली से आमंत्रित विश्वविख्यात स्वर सम्राट, अजय याग्निक द्वारा सुण्दरकाण्ड का सस्वर सामूहिक पाठ किया गया। वरिष्ठ पत्रकार और मंच संचालक प्रेम कान्त तिवारी ने रामायण और हनुमान जी महाराज पर आधारित ज्ञानवर्धक “हनुमत क्विज” आयोजित की। उसके उपरांत सुमधुर भजन गायक डॉ. विवेकानंद पाण्डेय द्वारा हनुमत भजनों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

उन्होंने “आओ हे हनुमान महाकपी, जय बजरंग बली” जैसे कई सरस भजन सुनाए। झारखंड से आमंत्रित सोशल मीडिया पर अत्यंत लोकप्रिय नन्हीं प्रख्यात भजन गायिका स्नेहल सोनी साचु द्वारा भजनों की अमृत वर्षा की गई। उसने “दुनिया में देव हजारों है बजरंगबली तेरा क्या कहना” भजन सुनाए। अंत में वाराणसी में होने वाली गंगा की महाआरती की गई। उसके बाद फलहार और दिव्य हनुमत भंडारा हुआ।

अम्बेडकर जयंती: मंत्री ए.के.शर्मा ने बाबा साहब को किया नमन

  • कैबिनेट मंत्री ए.के.शर्मा ने मऊ में डॉ.भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
  • मंत्री ए.के.शर्मा ने कहा- बाबा साहब ने अपना जीवन सामाजिक न्याय, समानता और हाशिए पर रहने वाले समुदायों के अधिकारों के लिए किया समर्पित
  • मंत्री ने भीटी चौराहे पर स्थित डॉ०भीमराव अंबेडकर की विशाल प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ ही उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया
  • उन्होंने कहा कि डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर के विचार दुनिया भर में भेदभाव और असमानता पर चर्चा को प्रभावित करते रहते हैं

मऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर जनपद के विभिन्न जगहों पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया तथा उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। भीटी चौराहे पर स्थित डॉ०भीमराव अंबेडकर की विशाल प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ ही कैबिनेट मंत्री ए.के.शर्मा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ.भीमराव अंबेडकर,भारत के इतिहास में एक उल्लेखनीय व्यक्ति थे।

उन्होंने अपना जीवन सामाजिक न्याय, समानता और हाशिए पर रहने वाले समुदायों के अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया। जाति-आधारित पूर्वाग्रह के उनके व्यक्तिगत अनुभवों ने पीड़ितो और शोषितों के अधिकारों के लिए लड़ने के उनके दृढ़ संकल्प को प्रेरित किया। अम्बेडकर की शिक्षा की खोज अथक थी। उन्होंने कोलंबिया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स सहित प्रतिष्ठित संस्थानों से डिग्री हासिल करने के लिए अनगिनत बाधाओं को पार किया। उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों ने उनकी भविष्य की वकालत की नींव रखी।

अम्बेडकर दलित अधिकारों के एक प्रखर समर्थक के रूप में उभरे। उन्होंने छुआछूत और दमनकारी जाति व्यवस्था के खिलाफ पूरे जोश से बात की और सभी के लिए न्याय और समानता की मांग की। उनके प्रयासों ने अनगिनत व्यक्तियों को सामाजिक मानदंडों और भेदभाव को चुनौती देने के लिए प्रेरित किया। भारतीय संविधान की मसौदा समिति के अध्यक्ष के रूप में, अम्बेडकर ने स्वतंत्र भारत के मौलिक कानूनों को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने सुनिश्चित किया कि संविधान में सामाजिक न्याय, समानता और अस्पृश्यता के उन्मूलन के प्रावधान शामिल हों। अम्बेडकर महिलाओं के अधिकारों के कट्टर समर्थक थे। उन्होंने लैंगिक भेदभाव के खिलाफ लड़ाई लड़ी और भारतीय संविधान में लैंगिक समानता को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके प्रयासों से भारत में महिला सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त हुआ। डॉ०अम्बेडकर का योगदान भारत तक ही सीमित नहीं था। सामाजिक न्याय और मानवाधिकारों पर उनके काम ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। उनके विचार दुनिया भर में भेदभाव और असमानता पर चर्चा को प्रभावित करते रहते हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने कहा की डॉ. बीआर अंबेडकर की विरासत सामाजिक न्याय, समानता और मानवाधिकारों के प्रति निरंतर समर्पण में से एक है। उनकी वकालत ने अधिक समावेशी और न्यायसंगत भारत का मार्ग प्रशस्त किया और उनकी दृष्टि पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। डॉ.भीमराव अंबेडकर का जीवन और कार्य दृढ़ता की शक्ति और न्याय के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने अपना जीवन दमनकारी जाति व्यवस्था को खत्म करने, हाशिए पर मौजूद समुदायों के अधिकारों की वकालत करने और भारतीय संविधान को समानता के प्रतीक के रूप में आकार देने के लिए समर्पित कर दिया।

पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय ने अपने संबोधन में कहा की अंबेडकर की विरासत हमें अन्याय के खिलाफ खड़े होने, उत्पीड़ितों के अधिकारों की वकालत करने और अधिक समावेशी और न्यायसंगत दुनिया की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करती रहती है। उनकी कहानी हमें याद दिलाती है कि एक व्यक्ति का दृढ़ संकल्प और साहस बदलाव की अलख जगा सकता है और इतिहास पर एक अमिट छाप छोड़ सकता है।

इस अवसर अशोक सिंह, रमेश राय, कृष्ण कांत राय, इंद्रदेव प्रसाद, सुब्बाराव भारती, पांचूराम भारती, भूपेंद्रवीर, रामबचन, आदित्य कुमार, हरिहर राव, राजेन्द्र राम, अजय कुमार, रामप्रवेश राजभर, संतोष चौहान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

बाबा साहेब ने संघर्षों, बुद्धिमत्ता और सूझबूझ से प्राप्त की महानता: सीएम योगी

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जयंती पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को किया याद
  • सीएम योगी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
  • बोले- बाबा साहेब ने सामाजिक विसंगतियों और कुरीतियों के खिलाफ लड़ते हुए समाज को दी नई प्रेरणा

लखनऊ: दबे, कुचले और वंचित वर्ग के लोग अपने सम्मान की लड़ाई और भावी पीढ़ी को उज्ज्वल भविष्य देने के लिए बाबा साहेब का स्मरण कर रहे हैं। बड़े घर में पैदा हो करके बड़ा बनना उपलब्धि हो सकती है, लेकिन एक सामान्य परिवार में जन्म लेकर सामाजिक विसंगतियों और कुरीतियों के खिलाफ लड़ते हुए समाज को नई प्रेरणा का केंद्र बिंदु बनाना महानता के शिखर को प्राप्त करने जैसा है। बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर ने संघर्षों, बुद्धिमत्ता और सूझबूझ से महानता को प्राप्त किया था।

उन्होंने संविधान शिल्पी के रूप में पूरे भारत को लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ दुनिया का सिरमौर बनाने का अद्भुत कार्य किया था। साथ ही न्यायसमता और स्वाधीनता की थीम दे करके पूरे भारतवासियों के मन में उत्साह और उमंग का भाव संचालित किया था। उनकी ही देन है कि आज लोकतांत्रिक मूल्यों और अधिकारों के साथ देश की 140 करोड़ की जनता ”एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के रूप में वर्तमान में कार्य कर रही है। उक्त बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहीं। सीएम ने रविवार को भारत रत्न बोधिसत्व बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। इससे पहले उन्होंने बाबा साहेब को याद करते हुए उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

बाबा साहेब के मूल्यों को आत्मसात कर गरीब कल्याणकारी योजनाएं चला रही मोदी सरकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में बिना भेदभाव के शासन की योजना का लाभ ”सबका साथ-सबका विकास” के भाव के साथ दिया जा रहा है। देश के संविधान में इसे बाबा साहेब द्वारा समतामूलक समाज की स्थापना के संकल्प के रूप में दिया गया था, जिसे भारत सरकार आगे बढ़ा रही है और यह व्यावहारिक धरातल पर नीचे उतरते हुए दिखाई दे रहा है। बाबा साहेब के मूल्यों और आदर्शों को आत्मसात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश में गरीब कल्याणकारी योजनाएं का संचालन कर रहे हैं। इसके जरिये हर गरीब और जरूरतमंद को फ्री में मकान, शौचालय, स्वास्थ्य बीमा, गैस कनेक्शन, राशन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

हर व्यक्ति को जीवन जीने के लिए बेसिक आवश्यकताओं की पूर्ति जो बाबा साहेब की परिकल्पना थी, उसे माेदी सरकार व्यावहारिक धरातल पर उतारने का कार्य कर रही है। सीएम योगी ने कहा कि बाबा साहेब ने वंचित और दलित तबके से शिक्षित बनने की अपील की थी। वह जानते थे कि शिक्षा के जरिये ही अव्यवस्था, असमानता और अराजकता के खिलाफ लड़ाई लड़ी जा सकती है। उन्होंने जीवन पर्यंत भारत की सुरक्षा, संप्रभुता और अखंडता के लिए काम किया। हमें उनके आदर्शों और मूल्यों को आत्मसात करके कार्य करना होगा और विकसित भारत बनाना होगा।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, महापौर सुषमा खर्कवाल, योगी सरकार के मंत्री असीम अरुण, विधान परिषद सदस्य डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल, अंबेडकर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद सरोज आदि मौजूद रहे।