Home Blog Page 1059

भाजपा: प्रदेश मुख्यालय में सपा, बसपा के पदाधिकारियों ने सदस्यता ली

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के समक्ष मंगलवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर सपा, बसपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

सदस्यता ग्रहण करने वालो में अम्बेडकरनगर निवासी बसपा से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधा वर्मा, कुशीनगर निवासी बसपा के जोनल को-आर्डिनेटर विजय कुमार, बांदा निवासी बसपा के जोनल को-आर्डिनेटर व जिला पंचायत सदस्य कमलेश साहू, बांदा निवासी बसपा से जिला पंचायत सदस्य नीरज प्रजापति, आजमगढ़ के जिला पंचायत सदस्य आदित्य यादव, प्रतापगढ़ की नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सिंह व प्रतापगढ़ से ही नगर पंचायत अध्यक्ष संजय सोनी, मूलतः गाजीपुर के निवासी सपा से पूर्व प्रदेश महासचिव दया शंकर सिंह यादव, मिर्जापुर निवासी सपा से पूर्व प्रदेश सचिव मनोज सिंह पटेल, उन्नाव निवासी बसपा से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी अनीता द्विवेदी, जालौन निवासी बसपा से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शीतल कुशवाहा, उन्नाव निवासी सपा से ब्लॉक प्रमुख मीरा यादव, लखनऊ में ही बसपा से पार्षद अमित चौधरी, उन्नाव निवासी सपा से पूर्व ब्लॉक प्रमुख धीरेन्द्र यादव, सिद्धार्थनगर निवासी बसपा से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अशोक कुमार तिवारी, आजमगढ़ निवासी बसपा से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डा. सरोज पाण्डेय, प्रयागराज निवासी और बसपा के विधानसभा प्रत्याशी घनश्याम पाण्डेय, प्रयागराज निवासी और बसपा से जिला पंचायत सदस्य ब्रिजकुमारी पाण्डेय, फिरोजाबाद निवासी और बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सूर्य प्रताप सिंह, वाराणसी निवासी और केन्द्रीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, लहुबीर व्यापार मंडल के संगठन मंत्री संजय मिश्रा, कानपुर निवासी और सपा सिन्धी सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अंशवानी, हमीरपुर निवासी और सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक संजय यादव, बाराबंकी निवासी और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव दीपक सिंह, आजमगढ़ निवासी और ब्राह्यण युवजनसभा के प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशु पाण्डेय तथा लखनऊ निवासी कांग्रेस के पूर्व पार्षद आशीष सिंह सुजल ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कान्ताकर्दम, प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य भी उपस्थित रहे। मंच का संचालन प्रदेश मीडिया सहप्रभारी हिमांशु दुबे ने किया।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भाजपा परिवार में शामिल होने वाले सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में गरीब कल्याण की योजनाओं से जन-जन का विश्वास भाजपा के प्रति मजबूत हुआ है। भाजपा के संकल्प पत्र में युवा, नारी, गरीब तथा किसान की आर्थिक व सामाजिक समृद्धि के लिए मोदी जी की गारंटी है। प्रत्येक सेक्टर को मजबूती देने की गारंटी है। भाजपा सरकार में सबका सम्मान, सबको सुरक्षा की गारंटी है। उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के संकल्प के साथ जुड़िए तथा अपने-अपने क्षेत्रों व बूथों पर जाकर भाजपा को मजबूत करने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कीजिए।
श्री पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा की सभी 80 सीटें जीतकर मोदी जी के अबकी बार 400 पार के संकल्प को पूर्ण करते हुए मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार मजबूत सरकार बनाने में सहभागी बनें।

UPSC: लखनऊ के इस युवक ने हासिल किया देश भर में पहली रैंक, पहले भी क्वालीफाई कर चुके हैं एग्जाम

  • लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने UPSC परीक्षा में टॉप किया
  • अनिमेष प्रधान को दूसरा, दोनुरु अनन्या रेड्‌डी को तीसरा स्थान
  • पीके सिद्धार्थ रामकुमार को UPSC परीक्षा में चौथा स्थान
  • UPSC-2023 परीक्षा में 1016 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
  • लखनऊ के आईआईएम रोड स्थित एल्डिको सिटी में है निवास
  • वर्तमान में हैदराबाद में ट्रेनी आईपीएस हैं आदित्य श्रीवास्तव
यूपीएससी टॉपर ट्रेनी आईपीएस आदित्य श्रीवास्तव

लखनऊ: यूपीएससी-2023 का परिणाम मंगलवार को जारी हुआ। जिसके बाद मेधावियों व उनके परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने UPSC परीक्षा में टॉप किया तो वहीं अनिमेष प्रधान को दूसरा, दोनुरु अनन्या रेड्‌डी को तीसरा, पीके सिद्धार्थ रामकुमार को यूपीएससी की परीक्षा में चौथा स्थान प्राप्त हुआ। UPSC-2023 परीक्षा में कुल 1016 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।

यूपीएससी टॉपर आदित्य श्रीवास्तव की बात करें तो वो उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में आईआईएम रोड के एल्डिको सिटी में रहते हैं और वर्तमान समय में पश्चिम बंगाल में अंडर ट्रेनिंग आईपीएस के पद पर कार्यरत हैं। उनके पिता अजय श्रीवास्तव सेंट्रल ऑडिट डिपार्टमेंट में एएओ के पद पर कार्यरत हैं, जबकि एक छोटी बहन नई दिल्ली से सिविल परीक्षा की तैयारी कर रही है।

आदित्य की माँ आभा श्रीवास्तव सामान्य घरेलू महिला है, आदित्य का बचपन लखनऊ के मवैया इलाके में बीता और शुरुआती पढ़ाई सीएमएस अलीगंज में हुई, 12वीं पास करने के बाद आदित्य ने आईआईटी कानपुर से बीटेक किया और कुछ दिनों के लिए निजी कंपनियों में नौकरी करने के बाद आईपीएस और अब आईएएस परीक्षा उत्तीर्ण की।

पतंजलि आयुर्वेद: भ्रामक प्रचार के मामले में सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली माफी, जानें कब होगी अगली पेशी

नई दिल्ली: भ्रामक विज्ञापन मामले में बाबा रामदेव को आज भी माफी नहीं मिली है। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद 23 अप्रैल को फिर से पेशी होगी। कोर्ट ने रामदेव से कहा कि हमने आपको अभी माफी नहीं दी है, इसके बारे में सोचेंगे। आपका इतिहास ही इसी तरह का है।

बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के वकील मुकुल रोहतगी: हम सार्वजनिक माफी के लिए तैयार हैं, ताकि लोगों को भी जानकारी मिले कि हम सुप्रीमकोर्ट के आदेश के पालन को लेकर गंभीर हैं।

जस्टिस अमानुल्लाह: इसके लिए आपको हमारे सलाह की ज़रूरत नहीं

जस्टिस कोहली ने बाबा रामदेव से पूछा: क्या आपने जो किया है कोर्ट के खिलाफ क्या वो सही है?

बाबा रामदेव: जज साहिबा, हमें इतना कहना है कि जो भी हमसे भूल हुई है उसके लिए हमने बिना शर्त माफी स्वीकार कर ली है।

जस्टिस कोहली: यह तो आपके वकील ने कहा है. हम जानना चाहते हैं कि आपने अंडरटेकिंग के अगले दिन प्रेस कांफ्रेंस क्या सोच कर की ?

आपने इस कोर्ट की अवहेलना क्यों की?

राष्ट्रीय लोकदल: नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष (व्यापार) ने किया 108 कन्याओं का पूजन

  • आरएलडी के प्रदेश अध्यक्ष (व्यापार) रोहित अग्रवाल ने किया कन्यापूजन
  • नवरात्रि में अष्टमी तिथि को किया 108 कन्याओं का पूजन और प्रसाद वितरण
  • मानव आदर्श सेवा के बैनर तले किया गया कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ: राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष (व्यापार) रोहित अग्रवाल के द्वारा नवरात्रि के अवसर पर 108 कन्याओं का पूजन कर प्रसाद वितरण किया गया। कन्या पूजन कार्यक्रम मानव आदर्श सेवा समिति के बैनर तले आयोजित किया गया इसके संस्थापक पीके घोष व अध्यक्ष रोहित अग्रवाल द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति दुर्गा पूजा पर रेलवे कॉलोनी चारबाग में दुर्गा पंडाल स्थापित करवाया जाता है उसी पंडाल में कार्यक्रम आयोजित कर प्रसाद वितरण किया गया।

कन्या पूजन कार्यक्रम में कन्याओं को विभिन्न स्कूलों से आमंत्रित किया गया और बच्चों को संस्कार स्वरूप बल, विद्या बुद्धि व नारी शक्ति की प्रेरणा लेना सीखने के उद्देश्य को जाग्रत किया गया।

भाजपा का संकल्प पत्र नए, श्रेष्ठ, आत्मनिर्भर और विकसित भारत का ब्लू प्रिंट- डॉ.राजेश्वर सिंह

  • लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विधायक राजेश्वर सिंह ने कार्यकर्ताओं संग की बैठक
  • खरिका प्रथम, हिन्दनगर और विद्यावती द्वितीय वार्ड में आयोजित हुई भाजपा संगठन बैठकें, विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने की अध्यक्षता
  • उन्होंने कहा- “तीसरी बार प्रचंड बहुमत से मोदी सरकार” सरोजनीनगर परिवार की गारंटी है
  • उन्होंने बूथ अध्यक्षों को खुद को सांसद, विधायक मान कर चुनाव लड़ने के लिए कहा

लखनऊ: राजधानी के मोहनलालगंज संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कौशल किशोर को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने के लिए कमरकस चुके सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने सोमवार को मैराथन बैठकें कर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। वार्ड स्तरीय बैठकों की शुरुआत विद्यावती द्वितीय वार्ड से हुई जहाँ विधायक राजेश्वर सिंह ने पन्ना प्रमुखों और बूथ समितियों के दायित्व को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि पन्ना प्रमुखों की हाथ की उंगलियों पर हर मतदाताओं के नाम होना चाहिए, डॉ. सिंह ने उनकी हर परेशानियों को दूर करने और हर सहायता उपलब्ध कराने के लिए आश्वस्त किया।

सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह हिन्द नगर नगर वार्ड और खरिका प्रथम वार्ड की संगठन की बैठकों में भी पहुंचे, जहाँ उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों को सम्मानित किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि भाजपा संगठन की जड़ें बूथ स्तर तक मजबूत हैं, हमारे लिए प्रत्येक मतदाता महत्वपूर्ण है। सरोजनीनगर की जनता यूपीए सरकार का भ्रष्टाचार, कुशासन, हताशा, निराशा और नीतिगत पंगुता को अभी तक भूल नहीं सकी है, न ही समाजवादी शासनकाल का गुंडाराज लोगों के दिमाग से हटा है, इस लिए जनता ने तय किया है यह लोगों का अपना चुनाव है, इस चुनाव में सरोजनीनगर कौशल किशोर को रिकॉर्ड जीत दिलाएगा, जो देश भर में अब तक की सबसे बड़ी जीती होगी।

आगामी लोकसभा चुनाव को देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण बताते हुए सरोजनी नगर विधायक ने कहा की भारत अपनी सीमाएं पाकिस्तान और अफगानिस्तान जैसे देशों से साझा करता है, अमेरिका जब अफगानिस्तान से हटा तब 7.12 बिलियन डॉलर के 8.84 लाख हथियार भी वहीं छोड़ दिए थे। ऐसे में देश में राष्ट्रवादी सरकार का बने रहना बहुत महत्वपूर्ण है। भाजपा की नीति आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की है, भाजपा ने कश्मीर से धारा 370 हटा कर शांति युग की शुरुआत की। आज जरूरत है युवाओं को सुरक्षित और समृद्ध देश मिले इसलिए, पूर्ण बहुमत ही नही दो तिहाई बहुमत के साथ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पुनः भाजपा सरकार बनें। बूथ स्तर पर मजबूत चुनावी रणनीति बनाते हुए सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने बूथ अध्यक्षों, सेक्टर संयोजकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि एक बूथ, एक सेक्टर को एक विधानसभा, एक संसदीय क्षेत्र मानकर चुनाव लडना होगा, हर बूथ पर वोटिंग बढ़ानी होगी और भारतीय जनता पार्टी को रिकॉर्ड वोटों से जीत दिलानी होगी।

इस दौरान भाजपा महानगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला, पार्षद कौशलेन्द्र द्विवेदी, सौरभ सिंह मोनू, पार्षद केएन सिंह, मंडल अध्यक्ष शिव शंकर विश्वकर्मा, विनोद मौर्या एवं के के श्रीवास्तव, रमा शंकर त्रिपाठी, मंडल महामंत्री शिव प्रकाश मिश्रा, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजन मिश्रा, सरदार इकबाल सिंह, अनूप मिश्रा, नागेश्वर अवस्थी, सुनीता लाम्बा तीनों मंडल के सभी मोर्चों के पदाधिकारी, शेर अली खान एवं समस्त शक्ति केंद्र संयोजक व बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।