Home Blog Page 1058

श्रीरामनवमी: यूपी विधान परिषद के सभापति ने दी प्रदेशवासियों को बधाई

  • उत्तर प्रदेश विधान परिषद् के सभापति कुँवर मानवेन्द्र सिंह ने समस्त प्रदेश वासियों को दी श्रीरामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान परिषद् के सभापति कुँवर मानवेन्द्र सिंह ने राम नवमी के पावन अवसर पर समस्त प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की है। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम भारत के सनातन धर्म एवं सनातन संस्कृति के केन्द्रबिन्दु हैं। सृष्टि के कण-कण में व्याप्त प्रभु श्री राम के उच्चादर्शो से भारतीय संस्कृति समृद्धिशाली एवं गौरवान्वित है।

अस्तु चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के अवतरण दिवस के सुअवसर पर उन्होंने एक बार पुनः कोटिशः बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।

कैराना में पलायन को मजबूर करने वालों का धरती से पलायन कराया: सीएम योगी

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैराना लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को सम्बोधित किया
  • सीएम योगी ने कहा अब कोई कैराना से पलायन नहीं करेगा

शामली: देश में जब अच्छी सरकार आती है तो अच्छे निर्णय लेती है। वहीं कांग्रेस ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर और किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह का अपमान किया है। समाजवादी पार्टी इससे भी आगे है, वह माफियाओं और अपराधियों के मरने पर फातिहा पढ़ने जाते हैं। आप अपने वोट से उनके फातिहा पढ़ा दीजिये, जो उनको सही जगह पहुंचा देगा। कैरानावासियों को जिन लोगों ने पलायन के लिए मजबूर किया था, आज हमने उनका धरती से पलायन कर दिया है। अब यहां पर कोई पलायन नहीं करा सकता है। हम यहां की पहचान से किसी को खिलवाड़ करने की छूट नहीं दे सकते हैं। आज देश में वातावरण बदला है। प्रभु रामलला अपने दिव्य और भव्य मंदिर में विराजमान हो गये हैं जबकि कांग्रेस और सपा उनके अयोध्या में पैदा होने का प्रमाण मांगती है। हम सुबह उठने से लेकर सोने तक राम-राम कहते हैं, यही हमारा प्रमाण है। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कैराना लोकसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने कैराना लोकसभा क्षेत्र के बीजेपी और राष्ट्रीय लोकदल के संयुक्त लोकसभा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के पक्ष में वोट देने की अपील की।

अब प्रदेश में कभी कर्फ्यू नहीं लगेगा जबकि हर साल कावड़ यात्रा धूमधाम से निकलेगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब प्रदेश में कभी कर्फ्यू नहीं लगेगा जबकि हर साल कावड़ यात्रा धूमधाम से निकलेगी। पहले शामली और कैराना में बेटियां अपने मां-बाप से दूर पढ़ाई के लिए जाने को मजबूर थी, लेकिन आज वह यहीं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में टॉप करती हैं। मैं उन्हें कई बार सम्मान भी कर चुका हूं। आज शामली और कैराना में चहल-पहल देखने को मिल रही है।

यहां जगह-जगह पर मॉल, व्यापारिक परिसर, चौड़ी सड़कें, नये भवन और थानों को निर्माण हो रहा है, जो पश्चिमी उत्तर प्रदेश विकास का एक नया संदेश दे रहा है। पहले मेरठ से दिल्ली जाने में 4 से 5 घंटे लगते थे, आज मात्र 45 मिनट में दूरी तय की जा रही है। मेरठ में रैपिड रेल के ट्रैक का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। यहां पर पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बन रही है। आज यहां की बेटियां ओलंपिक में पदक जीत रही हैं और देश का गौरव बढ़ा रही हैं। वह कहती हैं कि उन्होंने चीन को पछाड़ा है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच से संभव हो पा रहा है क्योंकि देश में गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के सभी को दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में सब कुछ अच्छा-अच्छा दिखाई दे रहा। वहीं पहले महीनों कर्फ्यू लगता था, बेटी और व्यापारी सुरक्षित नहीं थे। आज इसके उल्ट देखने को मिल रहा है।

गन्ना किसानों को बनाएंगे चीनी मिल का मालिक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश का अन्नदाता किसान आज बेहिचक राम-राम बोलने के साथ अपराधियों का राम नाम सत्य भी बोल रहा है क्योंकि उन्हें सुरक्षा और समृद्धि मिल रही है। अब तक गन्ना किसानों को ढाई लाख करोड़ रुपए का गन्ना मूल्य का भुगतान किया जा चुका है। वहीं शामली की दो-तीन चीनी मिलों में समस्या है। उन्हें कहा गया है कि गन्ना किसानों की पाई पाई चुकता नहीं हुई तो चीनी मिल का मालिक किसान को बना देंगे।

सीएम योगी ने कहा कि हमे सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि विरोधी कहीं सेंध लगा करके आपकी निश्चिंतता का लाभ न उठा लें। ऐसे में हमें अपने एक-एक वोट की कीमत को समझना है और वोटिंग के दिन बूथ पर जाकर इसका इस्तेमाल करना है। लोकतंत्र में आपको एक अधिकार दिया गया है। उसी का नतीजा है कि आज देश और शामली में विकास का बदलाव देखने को मिल रहा है। इसे आगे भी जारी रखना है, इसके लिए आपको जागरुक होना होगा। कार्यक्रम में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, जिलाध्यक्ष तेजेंद्र निर्वाल, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य मोहित बेनीवाल, राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. यशवीर सिंह और क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र आदि शामिल हुए।

UPSC: सीएम योगी आदित्यनाथ ने चयनित अभ्यर्थियों को दी बधाई

  • सीएम योगी ने सिविल सेवा परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को दी बधाई
  • “विकसित भारत” के निर्माण में योगदान देंगे चयनित अभ्यर्थी

लखनऊ: यूपीएससी परीक्षा-2023 का मंगलवार को परिणाम जारी कर दिया गया। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिविल सेवा परीक्षा-2023 में चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी। अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर मंगलवार को सीएम योगी ने लिखा कि संघ लोक सेवा आयोग की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा-2023 में चयनित सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई।

सीएम योगी ने लिखा कि पूर्ण विश्वास है कि आप सभी ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प और अटूट सेवा भावना के साथ ‘विकसित भारत’ के निर्माण में अपना योगदान देंगे। आप सभी के स्वर्णिम भविष्य हेतु अनंत मंगलकामनाएं।

UPSC: एसडीएम खजनी शिवम सिंह बने आईएएस अधिकारी

  • आदित्य श्रीवास्तव को यूपीएससी रिज़ल्ट में पहली रैंक
  • हैदराबाद में ट्रेनी आईपीएस अधिकारी के तौर पर कार्यरत हैं आदित्य
  • दूसरे स्थान पर अनिमेष प्रधान तो तीसरे स्थान पर डोनुरु अनन्या रेड्डी का नाम
  • एसडीएम खजनी शिवम सिंह को मिला 877 वीं रैंक
  • मूलतः रायबरेली के प्रगतिपुरम के रहने वाले हैं शिवम सिंह

लखनऊ: संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (यूपीएससी सीएसई) 2023 के लिए अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। 1016 आवेदकों ने सफलता पाई है। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 में शामिल हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल यूपीएससी फाइनल रिजल्ट में आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया है तो वहीं एसडीएम खजनी शिवम सिंह को मिली 877 वी रैंक। दूसरे नंबर अनिमेष प्रधान रहे, जबकि तीसरे स्थान डोनुरु अनन्या रेड्डी ने पाया है। आईएएस 2023 की परीक्षा में टॉप करने वाले आदित्य श्रीवास्तव लखनऊ के रहने वाले हैं। यूपीएससी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक सार्वजनिक सूचना के माध्यम से परिणामों की घोषणा की।

“संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सितंबर, 2023 में आयोजित सिविल सेवा परीक्षा, 2023 के लिखित भाग और जनवरी-अप्रैल 2024 में आयोजित व्यक्तित्व परीक्षण के लिए साक्षात्कार के परिणाम के आधार पर, नियुक्ति के लिए अनुशंसित अभ्यर्थियों की योग्यता सूची जारी की गई है।
मृदुभाषी शिवम सिंह रायबरेली के प्रगतिपुरम में रहने वाले राम नरेश सिंह के छोटे सुपुत्र हैं। “आग जिसमें लगन की जलती है, कामयाबी उसी को मिलती है”, रायबरेली के शिवम पर यह पंक्ति बिल्कुल सटीक बैठती है बेहद साधारण से परिवार में जन्मे शिवम सिंह ने अपनी काबिलियत और मेहनत के बलबूते पहली ही बार मे सूबे की पीसीएस परीक्षा में 38 वी रैंक हासिल की थी अब सिविल सर्विस परीक्षा में 877 वी रैंक हासिल कर आईएएस बनने का सपना पूरा किया। अब देखना है कि रैंक के हिसाब से केडर कौन सा मिलता है।

श्री सिंह वर्तमान में खजनी तहसील के उप जिलाधिकारी के पद पर ईमानदारी के साथ अपनी सेवा दे रहे हैं। यह जानकारी होने पर खजनी एसडीएम के सिविल सर्विस परीक्षा के अंतिम परिणाम आने के बाद 877 वी रैंक हासिल हुआ है तहसील सहित शुभचिंतकों माता-पिता ने प्रसन्नता व्यक्त किया। माता पिता ने कहा कि बेटे की मेहनत रंग लाई है। श्री सिंह ने बातचीत में बताया कि अभी देखना होगा कि केडर कौन सा मिलता है और किस पद पर नियुक्ति मिलती है ! उसी हिसाब से अपना निर्णय लेंगे।मृदुल भाषी श्री सिंह कभी अपने पद का घमंड नहीं किया जिसका नतीजा रहा कि आज सिविल सर्विस परीक्षा के अंतिम परिणाम आने के बाद भी किसी तरह का गुरुर नहीं है। श्री सिंह ने कहा कि दिए गए दायित्वों का बखूबी से निर्वहन कर रहा हूं और आगे भी अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन करते हुए देश की सेवा करूंगा। रायबरेली शहर के प्रगतिपुरम में रहने वाले राम नरेश सिंह विकास भवन के बाहर सालों से छोटी सी स्टेशनरी की दुकान लगाते हैं।

शिवम सिंह अपनी कामयाबी का श्रेय मां-बाप को देते हुए शिवम कहते हैं कि उनकी ही बदौलत वह आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं और सही मायने में बंधाई के पात्र वही दोनों लोग हैं। शहर के सेंट पीटर्स स्कूल के छात्र रहे शिवम कहते हैं कि सीमित संसाधनों के बावजूद पिता ने पढ़ाई में कोई अड़चन आड़े आने नहीं दी। 12वीं के बाद लखनऊ के एक निजी इंजीनियर कॉलेज से बीटेक पढ़ाई पूरी की फिर धनबाद के आईआईटी से एमटेक करने का अवसर मिला। एमटेक करने के दौरान ही निजी कंपनी में प्लेसमेंट हुआ पर उसमें ज्वॉइन न करते हुए सिविल सर्विसेज की तैयारी में लग गए। वैसे तो शिवम सिंह का एक ही सपना था इंडियन फॉरेस्ट सर्विस में हमारा चयन हो और वर्तमान में जो रैंक श्री सिंह ने सिविल सर्विस परीक्षा के अंतिम परिणाम में पाया है उनको इंडियन फॉरेस्ट सर्विस में जाने के लिए कोई अणचन नहीं आएगी। सिविल सर्विस परीक्षा में 877 वी रैंक प्राप्त करने पर श्री सिंह के माता-पिता ने भावुक होते हुए बताया कि हमारा छोटा बेटा शिवम अपने पढ़ाई के बदौलत नंबर एक पर हमेशा रहता था। पहले तो 2019 में पीसीएस की परीक्षा में 38 वीं रैंक हासिल किया था। अब सिविल सर्विस की परीक्षा के अंतिम परिणाम में 877 वीं रैंक हासिल कर हमारे मान सम्मान को और बढ़ाने का कार्य किया है। अभी तक यूपी सरकार में अपनी सेवा दे रहा है अब भारत सरकार के अधीनस्थ अपनी सेवा देते हुए देश के विकास कार्यों में अपना अहम योगदान देने का कार्य करेगा।

पांच सौ साल बाद अपनी जन्मभूमि पर जन्मोत्सव मनाएंगे श्री रामललाः सीएम योगी

  • सीएम योगी ने नगीना लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार ओम कुमार के लिए की जनसभा
  • सीएम योगी ने कहा माफिया-अपराधियों का महिमा मंडन कर उनकी कब्रों पर फातिहा पढ़ते हैं विपक्षी नेता
  • योगी ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब को चुनाव हरवाया तो सपा ने दलितों के स्मारकों को तोड़वानों की बात कही थी
  • सीएम बोले हम सामान्य नागरिकों को राम-राम करते हैं और माफिया-अपराधियों का राम नाम सत्य

बिजनौर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कल रामनवमी की पावन तिथि यानी मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जन्मदिन है। अभी से लाखों लोग अयोध्या धाम में जन्मोत्सव समारोह में पहुंच रहे हैं। पांच सौ वर्षों के बाद पहली बार यह अवसर आ रहा है, जब रामलला अपनी जन्मभूमि पर जन्मोत्सव मनाएंगे। हमारी पीढ़ियां धन्य हो गईं, जो हम जन्मोत्सव कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को नहटौर में नगीना के लोकसभा प्रत्याशी ओम कुमार के लिए जनसभा कर वोट देने की अपील की। सीएम ने बासंतिक नवरात्रि की अष्टमी तिथि के साथ ही रामनवमी की अग्रिम बधाई दी।

कांग्रेस व सपा के कारण आराध्य को अपनी जन्मभूमि के लिए प्रमाण देना पड़ा

सीएम योगी ने कहा कि भारत एकमात्र ऐसा देश है, जहां आराध्य को अपनी जन्मभूमि के लिए प्रमाण देना पड़ा। यह संकट कांग्रेस व समाजवादी पार्टी ने दिया। इन्होंने हमारी आस्था को संकटग्रस्त करने का प्रयास किया, लेकिन सनातन समाज कहां मानने वाला था, वह प्रभु राम की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए कृत संकल्पित था और पीएम मोदी के कारण उसे सफलता प्राप्त हुई। कांग्रेस ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को चुनाव हरवाया था और 2012 में सत्ता में आने पर सपा ने कहा था कि दलितों के स्मारकों को तोड़वाएंगे। इनकी मानसिकता थी कि यह बना नहीं पा रहे, लेकिन तोड़वाने की बात करते हैं। वहीं मोदी जी ने बाबा साहेब से जुड़े पंच तीर्थ का निर्माण करवाया।

अपराधियों के घरों पर जाकर पढ़ते हैं फातिहा

सीएम योगी ने कहा कि आपने सरकार बनाने में योगदान दिया, इसलिए यह श्रेय आपको जाता है। सही दिशा में गया एक वोट तस्वीर-तकदीर बदल देता है, गलत दिशा में गया वोट पहचान का संकट खड़ा कर देता है। कांग्रेस, सपा-बसपा दलदल में डूबे दल हैं। इन्हें अच्छाई से नफरत है। माफिया-अपराधियों को गले का हार बनाते हैं, महिमा मंडन करते हैं। उनके घरों में जाकर फातिहा पढ़ते हैं, लेकिन कोई निर्दोष हिंदू दुर्घटना का शिकार हो जाता है तो इनके मुख से संवेदना के एक शब्द भी नहीं निकलते हैं। हम सामान्य नागरिकों को राम-राम करते हैं और माफिया-अपराधियों का राम नाम सत्य।

भाजपा ने किया महापुरुषों का सम्मान

मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा-बसपा के समय संत रविदास की जन्मभूमि सीर गोवर्धन में दिक्कतें होती थीं। वहां सिंगल रूट था। वहां आने में लाखों श्रद्धालुओं को कठिनाई होती थी। आज सद्गुरु रविदास की पावन धरा पर भव्य स्मारक, 25 फुट ऊंची प्रतिमा, पार्क और फोरलेन की सड़क भी मिलेगी। रामलला के प्रकटीकरण से पहले महर्षि वाल्मीकि के नाम पर अयोध्या का इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नामकरण भी किया गया। एक तरफ समाज को जाति के नाम पर बांटने वाले सपा, बसपा व कांग्रेस के दलों का गठजोड़ है, दूसरी तरफ 140 करोड़ भारतीयों व महापुरुषों को सम्मान देने वाला भाजपा गठबंधन है। कांग्रेस ने चौधरी चरण सिंह का अपमान किया तो पीएम मोदी ने ‘भारत रत्न’ देकर किसानों का सम्मान बढ़ाया।

तीन करोड़ ड्रोन दीदी बनेंगी, जो लखपति होंगी

सीएम ने कहा कि संकल्प पत्र में भाजपा ने कहा कि अगले पांच वर्ष में तीन करोड़ और गरीबों के मकान बनाए जाएंगे। शासन की योजनाओं का निरंतर लाभ मिलता रहेगा। तीन करोड़ ड्रोन दीदी बनेंगी, जो लखपति होंगी। बिजनौर की मेरठ व नजीमाबाद से फोरलेन कनेक्टिविटी हो गई। काफी हद तक बाढ़ की समस्या का समाधान हो गया, शेष का भी जल्द समाधान करेंगे। एक तरफ गरीबों के मकान बन रहे हैं तो दूसरी तरफ प्रभु राम का भी भव्य मंदिर बना है।

समस्या को छोड़ते नहीं, समाधान के निष्कर्ष तक पहुंचाते हैं

सीएम ने कहा कि किसान, नौजवान, महिला हर वर्ग को सम्मान दे रहे हैं। निजी नलकूपों वाले किसानों के बिजली बिल समाप्त कर फ्री में बिजली देने की व्यवस्था प्रारंभ कर दी है। महात्मा विदुर के नाम पर मेडिकल कॉलेज बन रहा है तो उनकी कुटी तक मां गंगा की धारा ले जाने का कार्य कर दिया गया। समस्या को छोड़ते नहीं, समाधान के निष्कर्ष तक पहुंचाते हैं। महिला, वृद्धों, दिव्यांगजनों को पेंशन, कन्या सुमंगला योजना के जरिए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ व बेसिक शिक्षा परिषद के 1.91 करोड़ बच्चों के लिए फ्री में यूनिफॉर्म, बैग, बुक्स, शूज, स्वेटर, शॉक्स, मिल रहे हैं।

ओम कुमार को दिल्ली पहुंचने से कोई रोक नहीं सकता

सीएम योगी ने कहा कि ओम कुमार दो बार से विधायक हैं। वे अपने क्षेत्र में खूब कार्य कर रहे हैं। उनके साथ जनता का आशीर्वाद है, इसलिए ओम कुमार को दिल्ली पहुंचने से कोई रोक नहीं सकता। सीएम ने सभी मतदाताओं से मतदान करने व अन्य लोगों से भी करवाने का आग्रह किया। बोले कि वोट डालने जरूर जाना।

इस अवसर पर फुलसंदा वाले बाबा, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसौदिया, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, भाजपा प्रत्याशी व विधायक ओम कुमार, विधायक अशोक राणा, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।