Home Blog Page 1056

अमेठी: विकास अग्रहरि ने कहा मैं सिर्फ सांसद जी से मिलने गया था, भाजपा ज्वाइन नहीं किया

  • अमेठी में कहानी पलटी, सुबह स्मृति ईरानी की मौजूदगी में भगवा पट्टा पहनने वाले विकास अग्रहरि ने कहा- नहीं ज्वाइन किया भाजपा, कांग्रेस का सिपाही हूं, वहीं रहूंगा
  • विकास ने सोशल मीडिया में वीडियो वायरल कर दी सफाई

लखनऊ: आज सुबह ही सोशल मीडिया में उत्तरप्रदेश के अमेठी से एक गरमागरम खबर दौड़ाई जाती है कि अमेठी कांग्रेस के एक खास पदाधिकारी विकास अग्रहरि, जो कि कांग्रेस के प्रदेश समन्वयक भी हैं। उनको स्वयं अमेठी से भाजपा सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों के सहयोग से कांग्रेस से तोड़कर भाजपा में शामिल करवा लिया है।

आज सुबह सोशल मीडिया में विकास के भाजपा ज्वाइन करने की वायरल हुई तस्वीर

इस तस्वीर के सोशल मीडिया में देखते ही कोई भी यह कहने में जरा भी हिचकेगा नहीं कि इस शख्स ने भाजपा ज्वाइन नहीं किया है लेकिन शायद यही वजह भी है कि इस फोटो को देखने व खबर वायरल होने के बाद कांग्रेस में भी इसलिए हड़बड़ी मच गई होगी क्योंकि खबर यह भी है कि यही विकास, राहुल गांधी का प्रमुख कार्यकर्ता भी है और राहुल गांधी के सोशल मीडिया के दायित्वों का निर्वहन भी करता है। इसलिए आनन-फानन में कांग्रेस पदाधिकारियों ने पुनः विकास अग्रहरि का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल किया, जिसमें विकास ने भाजपा ज्वाइन करने जैसी खबर का खण्डन किया है। विकास ने कहा है कि-

प्रदेश समन्वयक, कांग्रेस पार्टी विकास अग्रहरि (अमेठी)

‘मैं सांसद जी के पास कुछ मांगो को लेकर बात करने गया था. वहां पर मेरा सम्मान किया गया और बाद में बीजेपी ज्वाइन करने की फोटो वायरल कर दी, लेकिन मैं कांग्रेस में ही हूँ कांग्रेस का सिपाही हूँ। मैंने भाजपा जॉइन नही की है, कांग्रेस का सिपाही हूँ।

सीएम योगी ने किया श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा एवं रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ

  • गोरखनाथ मंदिर में 21 अप्रैल को होगी हनुमान जी के नव्य विग्रह की प्रतिष्ठा
  • 22 अप्रैल को होगी रूद्र महायज्ञ की पूर्णाहुति

गोरखपुर: गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा एवं रुद्र महायज्ञ का विधि विधान से शुभारंभ किया। प्रभु हनुमान की नव्य मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 21 अप्रैल को होगी जबकि रुद्र महायज्ञ की पूर्णाहुति 22 अप्रैल को होगी। इस दौरान आज से पूर्णाहुति तक विविध प्रकार के पूजन, अधिवास व अनुष्ठान के कार्यक्रम चलते रहेंगे। 18 अप्रैल, गुरुवार से 22 अप्रैल तक होने वाले रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य दरवाजे पर पूजन करते हुए मंडप प्रवेश किया। इसके बाद वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच वेदी का पूजन हुआ।

श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा एवं रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ करते सीएम योगी आदित्यनाथ

हनुमत प्राण प्रतिष्ठा 22 अप्रैल को देवालय में की जाएगी। यज्ञ गुरुवार शाम से ही शुरू हो जाएगा। इसके पहले गाजे बाजे के साथ गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ की अगुवाई में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पूजन के बीच भीम सरोवर से यज्ञ कलश में जल भरा। भीम सरोवर की परिक्रमा करने के बाद कलश यात्रा यज्ञशाला पहुंची जहां विभिन्न स्थलों पर यज्ञ कलश को विराजमान करवाया गया। यहां से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कमान संभालते हुए मुख्य दरवाजे पर पूजा अर्चना के बाद यज्ञशाला के मंडप में प्रवेश किया। प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान में आज पंचांग पूजन किया गया। इस अवसर पर गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, रामानुज त्रिपाठी, डॉ. रंगनाथ त्रिपाठी, अश्वनी त्रिपाठी, अरविंद चतुर्वेदी, रोहित मिश्र, बृजेश मणि त्रिपाठी, ओम प्रकाश त्रिपाठी, प्रांगेश मिश्र, अभिषेक पांडेय, डॉ. हृदय नारायण शुक्ल आदि उपस्थित रहे।

समाजवादी पार्टी मुस्लिम वोटों के लालच में किसी भी हद तक गिर सकती है- नंदी

  • प्रोफेसर रामगोपाल यादव के बयान पर मंत्री नन्दी का पलटवार
  • मंत्री नंदी ने कहा समाजवादियों की इसी विकृत सोच ने सैकड़ों निर्दोष रामभक्तों पर गोलियाँ चलवाने का महापाप किया था

लखनऊ: अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण एवं रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली रामनवमी पर समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव द्वारा राम मंदिर को लेकर दिए गए बयान पर उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने करारा प्रहार किया है।

समाजवादी पार्टी के प्रधान महासचिव प्रो०रामगोपाल यादव

रामगोपाल यादव ने कहा है कि रामनवमी हमेशा बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती रही है, रामनवमी को कुछ लोगों ने पेटेंट करा लिया है। यह उनकी ‘बपौती’ नहीं है। सपा सांसद ने आगे कहा कि करोड़ों लोग हजारों वर्षों से रामनवमी मनाते आ रहे हैं और इस देश में सिर्फ एक राम मंदिर नहीं है। उन्होंने (बीजेपी वालों ने) अधूरी ‘प्राण प्रतिष्ठा’ की है और शंकराचार्य इसके खिलाफ थे, उन्हें (बीजेपी को) सजा देंगे।

रामगोपाल यादव के इस बयान पर मंत्री नन्दी ने कहा कि
प्रोफेसर होकर इस प्रकार की नफरती और विभाजनकारी भाषा का प्रयोग रामगोपाल यादव की डिग्री पर सवालिया निशान है! इसी विकृत सोच ने सैकड़ों निर्दोष रामभक्तों पर गोलियाँ चलवाने का महापाप किया था।

सनातन आस्था के प्राण पुरुष प्रभु श्रीराम के बारे में ऐसा ओछा बयान इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि समाजवादी पार्टी मुस्लिम वोटों के लालच में किसी भी हद तक गिर सकती है। वोट बैंक को पोषित करने के लिये हिन्दू आस्था व श्रद्धा को पाखंड कहना समाजवादी पार्टी की निकृष्टता और पतन की पराकाष्ठा है। जनता इस चुनाव में इन हिन्दूविरोधी आसुरी शक्तियों को जमींदोज कर देगी। रामद्रोही समाजवादी पार्टी का नामोनिशान ढूढ़े से भी नहीं मिलेगा! उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर सपा का सूपड़ा साफ होना सुनिश्चित है।

सीएम योगी बता रहे एक-एक वोट की कीमत तो आयोग मतदाताओं को कर रहा प्रोत्साहित

  • अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग दे रहा वोटर्स को तमाम सहूलियतें
  • मतदाताओं और मतदान कर्मियों को हीटवेव और हीट स्ट्रोक से बचाने के लिए मतदान केंद्र पर मिलेगी मेडिकल किट
  • गर्मी के प्रकोप से निपटने के लिए मतदान केंद्रों पर लगाये जा रहे टेंट, कैनोपी और छतरियां
  • मतदाताओं और मतदान कर्मियों के लिए पंखे, मिस्टिंग पंखे, कूलिंग डिवाइस और पेयजल की भी व्यवस्था

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी जनसभाओं में मतदाताओं से मतदान करने की अपील कर रहे हैं। वह एक-एक वोट की अहमियत को भी बता रहे हैं, ताकि देश में मजबूत और सशक्त सरकार बन सके। वहीं, निर्वाचन आयोग भी मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाताओं को प्रोत्साहित कर रहा है। इसके लिए वह मतदाताओं को विभिन्न तरह की सहूलियतें भी दे रहा है। इसके तहत आयोग की ओर से गर्मी को देखते हुए विशेष इंतजाम किये जा रहे हैं। साथ ही हीटवेव और हीट स्ट्रोक से निपटने के लिए मेडिकल किट भी व्यवस्था की गई है। इतना ही नहीं हर बार की तरह इस बार भी मतदाताओं को मतदाता फोटो पहचान पत्र न होने पर 12 अन्य वैकल्पिक फोटो पहचान पत्रों के जरिये मतदान करने की छूट दी गई है।

हीट स्ट्रोक से निपटने के लिए उपलब्ध करायी गयी मेडिकल किट

निर्वाचन आयोग की ओर से मौसम विभाग (आईएमडी) की भविष्यवाणी और स्थानीय क्लाइमेट पैटर्न के आधार पर हीटवेव की स्थिति वाले क्षेत्रों में स्थित मतदान केंद्रों की पहचान की गई है। यहां मतदाताओं को सीधी धूप से बचाने के लिए मतदान केंद्र को पर्याप्त छायादार बनाने की व्यवस्था की गई है। मतदान केंद्रों पर टेंट, कैनोपी और छतरियों के साथ-साथ कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। मतदाताओं और मतदान कर्मियों के लिए पंखे, मिस्टिंग पंखे जैसे कूलिंग डिवाइस स्थापित किये जा रहे हैं। वहीं सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त वेंटिलेशन की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। यही नहीं, मतदान केंद्रों पर वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं को विशेष सहायता दी जाएगी। सभी मतदान केंद्रों पर पेयजल की व्यवस्था की गयी है। मतदान केंद्र के कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण के दौरान हीटवेव से संबंधित बीमारियों के लक्षणों को पहचानने और इसके उचित इलाज के भी प्रबंध किए गए हैं। 19 अप्रैल को प्रथम चरण के लोकसभा चुनावों के लिए पोलिंग पार्टियों के रवाना होने से पहले सभी मतदान कर्मियों को हीट स्ट्रोक से बचने और स्वास्थ्य के दृष्टिगत मेडिकल किट उपलब्ध करायी गई, जिसे आवश्यकता पड़ने पर उपयोग किया जा सके।

मतदाता पहचान पत्र के अलावा 12 अन्य वैकल्पिक पहचान पत्र से कर सकेंगे वोटिंग

आयोग ने वोटर मतदाता पहचान पत्र के अलावा 12 अन्य वैकल्पिक पहचान पत्रों जिनमें आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंकों/डाकघरों द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेन्स, पैन कार्ड, एनपीआर के तहत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केन्द्र/राज्य सरकार/लोक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को जारी फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों/विधायकों/विधान परिषद सदस्यों को जारी सरकारी पहचान पत्र और यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी), सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निर्गत कार्ड पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की पहचान के लिए अनुमन्य किये गये हैं। इसके अलावा प्रवासी वोटरों को केवल उनके मूल पासपोर्ट के आधार पर ही पहचाना जाएगा। वहीं वोटर मतदाता सूची में अपना नाम चेक करने एवं पोलिंग बूथ जानने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in तथा https://voterportal.eci.gov.in अथवा मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश की वेबसाइट https://ceouttarpradesh.nic.in के साथ वोटर हेल्पलाइन एप का उपयोग कर सकते हैं।

अमेठी: स्मृति ईरानी ने कांग्रेस में की एक और सेंधमारी

  • कांग्रेस के प्रदेश सह समन्वयक ने स्मृति ईरानी के सामने थामा भाजपा का दामन
  • कांग्रेस के प्रदेश सह समन्वयक विकास अग्रहरि गुरुवार को भाजपा में शामिल हुए
  • भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र ने विकास अग्रहरि को पार्टी में शामिल किया
  • अमेठी जनपद के जगदीशपुर के रहने वाले हैं विकास अग्रहरि
  • विकास अग्रहरि को कांग्रेस ने बनाया था प्रदेश सह समन्वयक
  • विकास को भाजपा ज़िलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रा ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के समक्ष जॉइन करवाई बीजेपी
  • राहुल गांधी का चुनाव प्रचार संभालते थे विकास
  • राहुल गांधी के करीबी थे विकास अग्रहरि, अब पाला बदल भाजपा में शामिल हुए