Home Blog Page 105

IND vs NZ 2nd T20:ईशान किशन भी अभिषेक शर्मा से कम नहीं दिखे—237 के स्ट्राइक रेट से 4 छक्के और 11 चौके लगाकर जमकर तबाही मचाई।

 ईशान किशन के बल्ले में भी अभिषेक शर्मा जैसी स्प्रिंग लग गई है. न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में अभिषेक का तूफान तो नहीं लेकिन ईशान की आंधी जरूर आई. उन्होंने कीवी गेंदबाजों के खिलाफ धड़ाधड़ शॉट्स लगाते हुए 32 गेंद में 76 रन ठोक दिए. 237 के स्ट्राइक रेट से खेली गई इस पारी में ईशान किशन ने कुल 15 बाउंड्री लगाईं.

रायपुर में खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 208 रनों का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में भारतीय पारी की पहली 7 गेंदों के भीतर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन भी आउट हो चुके थे. मगर ईशान किशन का बल्ला तबाही मचाने वाला था.

गेंदबाजों का बना दिया भूत, 237 का स्ट्राइक रेट

भारतीय टीम ने पहले 2 ओवरों में सिर्फ 8 रन बनाए थे और दो विकेट भी खो दिए थे. तीसरे ओवर से ईशान किशन ने गेंदबाजों का भूत बनाना शुरू कर दिया. जकारी फाउल्क्स के इस ओवर में कुल 24 रन आए. उसके बाद लगातार चौके-छक्कों की बारिश होती रही और आठवें ओवर में ही टीम इंडिया 100 रनों का आंकड़ा पार कर चुकी थी.

ईशान किशन ने 32 गेंद में 76 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 237.50 का रहा. इस तूफानी पारी में उन्होंने 11 चौके और 4 छक्के लगाए. यानी 74 रनों में से 68 तो उन्होंने बाउंड्री से ही बना दिए. मौजूदा सीरीज के पहले टी20 मैच में ईशान किशन केवल 8 रन बनाकर आउट हो गए थे, लेकिन दूसरे टी20 मैच में उन्होंने मौके को भुनाने का अवसर नहीं जाने दिया.

इस तरह की तबाही आमतौर पर अभिषेक शर्मा मचाते हैं. नागपुर में खेले गए पहले टी20 मैच में उन्होंने 35 गेंद में 84 रन ठोक दिए थे. 240 के स्ट्राइक रेट से खेली गई उस पारी में अभिषेक ने 8 छक्के जड़ दिए थे. अंतर्राष्ट्रीय टी20 करियर में भी अभिषेक का कुल स्ट्राइक रेट 190 से अधिक है.

400 करोड़ का बजट, 64% से ज्यादा घाटा—‘द राजा साब’ से मेकर्स को बड़ा झटका

संक्रांति की छुट्टियों का फायदा उठाने के बावजूद, ‘ द राजा साब’  एक बड़ी फ्लॉप साबित हुई है. प्रभास की स्टारडम का भरपूर फायदा उठाते हुए फिल्म ने पहले दिन दमदार शुरुआत तो की थी लेकिन फिर ये उस रफ्तार को बरकरार नहीं रख पाई और इसका बंटाधार हो गया.अब आलम ये है कि रिलीज के 12वें दिन से इस फिल्म के लिए चंद लाख रुपये कमाने में भी पसीने छूट रहे हैं. चलिए यहां जान लेते हैं ‘द राजा साब’ ने रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को कितनी कमाई की है?

‘द राजा साब’ ने 14वें दिन कितना किया कलेक्शन?
प्रभार की ‘ द राजा साब’ ने मेकर्स की सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है. हालांकि रिलीज से पहले फिल्म के बज को देखते हुए लग तो ऐसा रहा था कि ये बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी लेकिन सिनेमाघरों में रिलीज के बाद सारी तस्वीर साफ हो गई. पहले ते इसे क्रिटिक्स से निगेटिव रिव्यू मिला फिर ये फिल्म दर्शकों के भी पल्ले नहीं पड़ी.

फिल्म की कमजोर कहानी और निर्देशन की इतनी आलोचना हुई है कि ऑडियंस ने इसमें दिलचस्पी ही खो दी. थिएटर में खाली सीटें इस बात की गवाह हैं.वहीं शॉकिंग बात ये है कि रिलीज के दो हफ्ते बाद भी ये मोटे बजट में बनी फिल्म अपनी लागत का 50 फीसदी भी नहीं वसूल पाई है और तो इसके लिए मुट्ठीभर कमाई करना भी बड़ा मुश्किल हो गया है. ऐसे में ये फिल्म अब अपने एंड पर पहुंच चुकी है.

  • इन सबके बीच फिल्म के कलेक्शन पर गौर करें तो ‘द राजा साब’ ने पहले हफ्ते में 130.25 करोड़ कमाए. इसके बाद 8वें दिन इसने 3.5 करोड़, 9वें दिन 3 करोड़, 10वें दिन 2.6 करोड़, 11वें दिन 1.35 करोड़, 12वें दिन 80 लाख और 13वें दिन 50 लाख का कलेक्शन किया.
  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘द राजा साब’ ने रिलीज के 14वें दिन 51 लाख रुपये कमाए हैं.
  • इसी के साथ ‘द राजा साब’ की 14 दिनं की कुल कमाई अब 142.71 करोड़ रुपये हो गई है.

‘द राजा साब’ से मेकर्स को हुआ कितना घाटा
तेलुगु की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ 400 करोड़ के बजट में बनी थी, लेकिन 14 दिनों में ये सिर्फ 142.71 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर पाई है. 64.48% के घाटे के साथ, फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर घोषित चुकी है. टॉलीवुड के लिए, यह हाल के समय की सबसे बड़ी असफलताओं में से एक है, और प्रभास के लिए, बाहुबली के बाद के दौर में राधे श्याम के बाद यह दूसरी बड़ी निराशा है.

Team India T20I Record In Raipur Stadium: दूसरे टी20 में अगर चले ये दो धाकड़, तो टीम इंडिया की 2-0 की बढ़त तय! रायपुर में भारत का शानदार रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी 3 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार यानी 21 जनवरी को खेला गया. नागपुर में खेले गए इस मुकाबला में टीम इंडिया को 48 रन से जीत मिली. अभिषेक शर्मा और रिंकू सिंह ने तूफानी पारियां खेलकर टीम इंडिया को 238 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाया, जिसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने कमाल दिखाते हुए न्यूजीलैंड की टीम को 200 रन के अंदर ही रोक दिया. भारत की नजरें अब रायपुर में होने वाले दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच को जीतकर 2-0 की बढ़त लेने पर होंगी. यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि भारत का रायपुर में रिकॉर्ड कैसा है?

टीम इंडिया का रायपुर में कैसा है रिकॉर्ड?

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम पर टीम इंडिया का जीत प्रतिशत 100 का है. दरअसल, यहां भारत ने एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला है, जिसमें उसे जीत मिली थी. ये मुकाबला साल 2023 में खेला गया था. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में ही भारत ने ये जीत हासिल की थी. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 174 रन बनाए थे. जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 154 रन तक ही पहुंच सकी थी.

रायपुर में ईशान-सैमसन पर होगी निगाहें

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में टीम इंडिया अपनी जीत की लय बरकरार रखने के लिए मैदान पर उतरेगी. रायपुर में खेले जाने वाले इस मुकाबले में संजू सैमसन और ईशान किशन पर निगाहें होंगी. नागपुर में सैमसन और किशन बल्ले से कोई कमाल नहीं दिखा पाए थे. भारतीय फैंस को उम्मीद है कि अब दोनों बल्लेबाज रायपुर टी20 इंटरनेशनल में शानदार प्रदर्शन करेंगे.

टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा.

न्यूजीलैंड की टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), डेवोन कॉनवे, बेवन जैकब्स, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम रॉबिन्सन, जिमी नीशम, ईश सोढ़ी, जैक फाउल्स, मार्क चैपमैन, माइकल ब्रैसवेल, रचिन रविंद्र, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी.

“ब्रेकअप कराकर चिढ़ा रहे हो…” एपी ढिल्लन के नए वीडियो पर यूजर्स के मजेदार रिएक्शन

बीते दिनों एपी ढिल्लन के कॉन्सर्ट के दौरान हुए विवाद के बाद से सोशल मीडिया इसे भूलने को ही तैयार नहीं है. ऐस में कभी तारा तो कभी वीर तो कभी एपी ढिल्लन खुद ट्रोल्स के निशाने पर आ रहे हैं. एपी ढिल्लन के कॉन्सर्ट के बाद वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया के ब्रेकअप की खबरें सामने आईं. वहीं अब हाल ही में एपी ढिल्लन ने एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो पर नेटिजन्स उन्हें कह रहे हैं कि उन्होंने ही तारा और वीर का ब्रेकअप करवाया है।

दरअसल हाल ही में एपी ढिल्लन ने एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वो गाड़ी ड्राइव कर रहे हैं. इसके साथ उन्होंने इस वीडियो में उन्होंने गाना लगाया है ‘थोड़ी सी दारू’. इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में एपी ढिल्लन ने लिखा, ‘अपनी कहानी बाकी है अभी’. बस फिर क्या था, सोशल मीडिया यूजर्स ने एपी ढिल्लन के इस कैप्शन को पकड़ लिया और उन पर सवालों की बौछार ही कर दी. पहले यहां वीडियो देखिए।

इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘तारा को इनडायरेक्टली मैसेज किया जा रहा है’, एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘अच्छा खासा रिलेशनशिप खा गया भाई और क्या चाहिए’, इसी तरह और भी यूजर्स ने कमेंट्स किए हैं. एक और यूजर ने लिखा ‘किसी का घर बर्बाद करके एंजॉय कर रहे हो’. इसी तरह से और भी कई सारे मजेदार कमेंट्स लोगों ने इस वीडियो पर किए हैं।

ब्रेकअप करा के चिढ़ा रहे हो', एपी ढिल्लन के लेटेस्ट वीडियो पर कमेंट कर पूछ रहे यूजर्स

क्या है पूरा मामला?

कुछ दिन पहले एपी ढिल्लन के कॉन्सर्ट में तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया साथ में पहुंचे थे. इस दौरान तारा स्टेज पर एपी ढिल्लन से मिलने पहुंचीं और वहां दोनों ने एक दूसरे को हग किया. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो गया और अब कहा जा रहा है कि इसी के चलते तारा और वीर का ब्रेकअप हो गया है।

Sports News:गुजरात ने हार का सिलसिला तोड़ा, यूपी को हराकर WPL प्लेऑफ की रेस को बनाया रोमांचक

गुजरात जायंट्स ने यूपी वॉरियर्स को 45 रनों से हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को जीवित रखा है. वडोदरा में खेले गए इस मैच में गुजरात की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 153 रन बनाए थे. इसके जवाब में यूपी की टीम 108 रन ही बना सकी. गुजरात ने इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है, वहीं यूपी वॉरियर्स की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं.

गुजरात की टीम इससे पहले लगातार 3 हार झेल चुकी थी, लेकिन सोफी डिवाइन के ऑलराउंड प्रदर्शन ने गुजरात की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया. सोफी डिवाइन ने बल्ले से नाबाद 50 रनों की पारी खेली, वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 2 विकेट भी लिए. उनके अलावा राजेश्वरी गायकवाड़ ने 3 विकेट और रेणुका सिंह ठाकुर ने भी 2 विकेट लेकर गुजरात की इस बड़ी जीत में अहम योगदान दिया.

दूसरी ओर यूपी वॉरियर्स की बात करें तो उसके लिए प्लेऑफ की राह कठिन हो गई है. वो लगातार 2 मैचों में मुंबई इंडियंस को हराकर गुजरात के खिलाफ मैच खेलने आई थी. मगर गुजरात ने उसे जीत की हैट्रिक लगाने से रोक लिया है. यूपी के अब लीग स्टेज में केवल 2 मैच बचे हैं.

WPL प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक

वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 में RCB लगातार 5 जीत दर्ज करके पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है. वहीं गुजरात जायंट्स आज का मैच जीतने के बाद टेबल में आखिरी से सीधे दूसरे स्थान पर चली गई है. अभी गुजरात को लीग स्टेज में 2 मैच और खेलने हैं. वहीं प्लेऑफ में तीसरे स्थान के लिए तीन टीमों के बीच टक्कर है. मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स, तीनों के अभी चार-चार अंक हैं. मगर नेट रन रेट के मामले में यूपी की टीम सबसे फिसड्डी नजर आ रही है.