Home Blog Page 1048

राष्ट्रवाद और राष्ट्रप्रेम के प्रति क्षत्रिय समाज हुआ एक, भाजपा प्रत्याशी ओपी श्रीवास्तव को दिया समर्थन

  • प्रताप परिषद व राजपूत महासभा जैसे बड़े संगठन के सदस्यों ने एक सुर में ओपी श्रीवास्तव के लिए कमल के निशान पर वोट देने की अपील की
  • ओ.पी.श्रीवास्तव ने कहा कि क्षत्रिय समाज लोकतंत्र के सजग प्रहरी हैं और सभी राष्ट्रभक्तों से यह अपील है कि अपने मत का प्रयोग अवश्य करें

लखनऊ: राष्ट्रवाद और राष्ट्र प्रेम के लिये क्षत्रिय समाज ने एकमत होकर पूर्वी विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ओ पी श्रीवास्तव को समर्थन दिया और भारी मतों से उनको जीत दिलाने का संकल्प भी लिया। रविवार को लखनऊ पूर्वी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ओपी श्रीवास्तव का चुनाव प्रचार सुबह से पूरी ऊर्जा और उत्साह के बीच शुरू हुआ। सुबह इस्माइल गंज वॉर्ड में बड़ी पदयात्रा का आयोजन किया गया। इसके बाद शाम को क्षत्रिय संगठन के लोग भी ओपी श्रीवास्तव के समर्थन में सामने आए। प्रताप परिषद व राजपूत महासभा के सदस्यों ने एक ‌सुर में ओपी श्रीवास्तव के लिए कमल के निशान पर वोट डालने की अपील की। इस दौरान ओपी श्रीवास्तव ने भी उनका आभार व्यक्त किया और अपने बहुमूल्य मतों के महत्व के बारे में भी समझाया।

20 मई को कड़कती धूप के बीच में आपका मतदान अत्यंत आवश्यक

क्षत्रिय समाज के दो बड़े संगठनों ने बड़े कार्यक्रम किये। जिसमे भाजपा प्रत्याशी के समर्थन का एलान किया। इस दौरान ओपी श्रीवास्तव ने क्षत्रिय समाज का आभार व्यक्त किया और कहा कि आप सभी प्रबुद्ध वर्ग लोकतंत्र के सजक प्रहरी हैं और इस बार 20 मई को कड़कती धूप के बीच में आपका मतदान अत्यंत आवश्यक है। आप सभी लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले और देश को आगे ले जाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें। राजपूत महासभा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में ओपी श्रीवास्तव ने रिटायर्ड फौजियों का सम्मान किया और राष्ट्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। इस दौरान एके सिंह राजावत, कर्नल आरके सिंह, प्रदीप सिंह बब्बू, संजय सिंह, त्रिवेणी सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। वहीं प्रताप परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष शिव सिंह चौहान, महामंत्री राम नगीना सिंह, अखिलेश सिंह, राकेश कुमार सिंह, वंदना वर्मा, भूपेंद्र वर्मा, अटल बिहारी वाजपेई के सहायक रहे पीके मिश्रा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

लखनऊ: मदरसा शिक्षक की नियुक्ति के फर्जीवाड़े में 9 महीने बाद मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 4 अभी भी फरार

  • मदरसा शिक्षक की नियुक्ति मामले में फर्जीवाड़े में 9 महीने बाद मुख्य आरोपी गिरफ्तार
  • ⁠पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के सेंट्रल ज़ोन के हजरतगंज थाने में अगस्त 2023 में दर्ज हुई थी एफआईआर
  • ⁠हजरतगंज पुलिस ने मुख्य आरोपी मौलाना फैयाज अहमद मिस्बाही को गिरफ्तार कर भेजा जेल
  • ⁠यूपी मदरसा बोर्ड की तरफ से दर्ज कराई गई थी एफआईआर
  • ⁠9 महीने बाद हुई गिरफ्तारी, फर्जी और कूटरचित दस्तावेज के सहारे फर्जी नियुक्ति कराने का आरोप
  • ⁠नामजद 5 आरोपियों में से एक की हुई गिरफ्तारी
  • ⁠मृत शिक्षक की जगह की गई थी दो शिक्षकों की नियुक्ति
  • ⁠जांच में फर्जी दस्तावेज के आधार पर शिक्षक की नियुक्ति की हुई थी पुष्टि, दर्ज की गई थी एफआईआर

मोदी सरकार के 10 साल भारत के आर्थिक अभ्युदय का काल- डॉ.राजेश्वर सिंह

  • सरोजनीनगर से भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह ने बताया कि पीएम मोदी की प्रभावी नीतियों से 2030 तक भारत का निर्यात 2.5 गुना बढ़कर होगा 165 लाख करोड़
  • उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने 12 लाख करोड़ के घोटाले किए तो वहीं मोदी सरकार में बढ़ा 57% निवेश
  • साथ ही यूपी में योगी राज में सुशासन की डोर पकड़ कर यूपी में आया 40 लाख करोड़ का निवेश
  • लखनऊ के तेलीबाग में विधायक राजेश्वर सिंह ने की पदयात्रा, जोश में नजर आये क्षेत्रवासी
  • विधायक ने दिलाया प्रचंड मतों से भाजपा को जिताने का संकल्प, कौशल किशोर-राजेश्वर सिंह के नारों से गूँज उठा तेलीबाग

लखनऊ: सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने लखनऊ का चुनावी पारा बढाते हुए पदयात्रा के माध्यम से भाजपा के लिए जनसमर्थन जुटाया। मोदी सरकार की 10 साल की उपलब्धियों और भाजपा के संकल्पों को जन – जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से वृहस्पतिवार को तेलीबाग स्थित वरदानी हनुमान मंदिर के पास से तेलीबाग चौराहे तक आयोजित भव्य संकल्प पदयात्रा में भाजपा के मंडल अध्यक्ष, पार्षद, सभी मोर्चों के पदाधिकारी, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी जोश और उत्साह से लबरेज नजर आये। भारी भीड़ के बीच चारों तरफ राजेश्वर सिंह और मोहनलालगंज संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कौशल किशोर के समर्थन में कार्यकर्ताओं की नारे बाजी होती रही। विधायक की पदयात्रा को तेलीबाग की जनता का भी भरपूर सहयोग और समर्थन मिला। पदयात्रा का समापन तेलीबाग चौराहा स्थित शनिदेव मंदिर के पास हुआ।

लखनऊ में बढ़ रहा चुनावी पारा, हजारों समर्थकों संग विधायक राजेश्वर सिंह ने की पदयात्रा

पदयात्रा को भारी जन समर्थन मिलता देख उत्साहित नजर आ रहे सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मोदी सरकार के 10 साल के कामों का लेखा-जोखा पेश करते हुए कहा कि मेक इन इंडिया अभियान के परिणामस्वरुप वर्ष 2006-14 के 8 वर्षों की तुलना में वर्ष 14-22 के बीच देश में एफडीआई में 57% की वृद्धि हुई है। 2025 तक देश की जीडीपी में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का योगदान 25% तक होने का अनुमान है। रक्षा उत्पादन पर बोलते हुए विधायक ने कहा कि वर्ष 2023 में रक्षा उत्पादन 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक और रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 21,083 करोड़ रुपये हो गया, 2028-29 तक 3 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है। मोदी सरकार में भारत का निर्यात 34 लाख करोड़ से बढ़कर 64 लाख करोड़ हो गया, भारत अकेले अमेरिका को 6.9 लाख करोड़ का निर्यात करता है, सरकार का लक्ष्य 2030 तक निर्यात को 165 लाख करोड़ तक पहुँचाना है। डॉ०सिंह ने बताया कि भारत 21 देशों को 4.2 लाख करोड़ का कृषि निर्यात कर रहा है, देश का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात 60 हजार करोड़ से बढ़कर 1.90 लाख करोड़ हो गया हैआयकर दाखिल करने वालों की संख्या 3.8 करोड़ से दोगुनी होकर 7.78 करोड़ हो गई/ वित्त वर्ष 24 में शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 6.38 लाख करोड़ रुपये से तीन गुना बढ़कर 19.58 लाख करोड़ रुपये हो गया।

सरोजनीनगर विधायक ने आगे जोड़ा कि देश में आयकर दाखिल करने वालों की संख्या 3.8 करोड़ से दोगुनी होकर 7.78 करोड़ हो गई है, वित्त वर्ष 23 -24 में शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 6.38 लाख करोड़ रुपये से तीन गुना बढ़कर 19.58 लाख करोड़ रुपये हो गया। व्यवसायियों को भारतीय अर्थव्यवस्था में उनके अमूल्य योगदान के लिए धन्यवाद देते हुए तेलीबाग को व्यापार-व्यवसाय का क्षेत्र बताया।

यूपी में पूर्व की सरकारों में होते थे दंगे, वर्तमान की योगी सरकार दंगामुक्त

सीएम योगी के नेतृत्व की प्रसंसा करते हुए सरोजनीनगर विधायक ने कहा कि बसपा के शासन में दंगों की 364 घटनाएं और सपा के शासन में दंगों की 364 घटनाएं हुईं, योगी के शासन में प्रदेश दंगा मुक्त है, गैंगस्टर अधिनियम के तहत 22,301 मामले दर्ज किए गए, जिसके परिणामस्वरूप 70,879 गिरफ्तारियां हुईं, अवैध माफियाओं की 3723 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई, गैंगस्टर एक्ट के तहत 4268 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई, इन्ही प्रयासों के परिणाम स्वरुप प्रदेश में 40 लाख करोड़ का निवेश आया है।अप्रैल 2024 तक प्रदेश का जीएसटी संग्रह 19% बढ़कर 12.29 हजार करोड़ रुपये हो गया, जो देश का चौथा सबसे बड़ा योगदानकर्ता है। राम मंदिर निर्माण और पर्यटन – इन्फ्रा को बढ़ावा देने वाली नीतियों के कारण यूपी औद्योगिक राज्य के रूप में स्थापित हो रहा है। इससे पहले वरदानी हनुमान मंदिर से शुरू होकर पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ी सरोजनीनगर संकल्प यात्रा का जगह – जगह, शंख, घड़ियाल, ढोल और नगाड़ों की ध्वनि के बीच फूल माला से स्वागत होता रहा। करीब के किलोमीटर लम्बी पदयात्रा के दौरान 14 से अधिक स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय जनता, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, तारा शक्ति केन्द्रों की मातृ शक्ति तथा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया।

कार्यकर्ताओं ने टीमों के साथ किया पदयात्रा का स्वागत

भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद मौर्या, शिव शंकर विश्वकर्मा, केके श्रीवास्तव एवं उनकी टीमें, निगम पार्षद के एन सिंह, बृजमोहन शर्मा, रजनी अवस्थी व संजीव अवस्थी, द्रौपदी रावत व मनोज रावत एवं उनकी टीमें तारा शक्ति केंद्र की मातृशक्ति अपर्णा भारती, आरती भास्कर, बबिता सिंह, प्रेमा भट्ट, सुमनलता, रिंकी प्रजापति, रीना उपाध्याय व अन्य, पर्वतीय समाज से डी डी नाडियाल, बी डी जोशी, जसवंत सिंह, प्रेम गिरी, गिरीश चंद्र पांडेय, जानकी अधिकारी, लक्ष्मण सिंह धामी, भूपाल सिंह मेहता मोहन भट्ट व अन्य, गोरखा समाज से विमल सिंह राणा, पूरन थापा, चंदन सिंह, राजेश कुमार व अल्पसंख्यक समाज से शेर अली खान, शाहदाब आलम, ज़हीर रैनी, मुबारक रैनी, मोहम्मद अनीश आदि ने अपनी टीमों के साथ पदयात्रा का स्वागत किया। आदर्श व्यापार मंडल तेलीबाग से राजन मिश्रा, राजू बाजपेई, आलोक गोयल, राजेश चावला, बजरंग लोधी, ब्रजभान सिंह रिंकू, आंचल साहू और अन्य व्यापारीगण भूतपूर्व सैनिक समाज से कर्नल दया शंकर दुबे, हुकुम सिंह बिष्ट व अन्य मंडल महिला मोर्चा की पदाधिकारी माधवी देवी, नीता दीक्षित, साधना गुप्ता एवं अन्य पदाधिकारियों पदयात्रा का स्वागत अभिनन्दन किया।

महाराणा प्रताप जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में की सहभागिता

सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने वृहस्पतिवार को फोर सीजन बैंक्वेट, शांतिनगर सरोजनीनगर में महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मोहनलालगंज से सांसद व केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर के साथ सहभागिता की। इस दौरान डॉ. सिंह ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को महाराणा प्रताप के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेनी चाहिए, उनकी जीवन की कठिनाइयों से प्रत्येक परिस्थिति में आगे बढ़ने की कला सीखनी चाहिए। विधायक ने महाराणा प्रताप की शौर्य गाथाओं को समेटे ग्रंथों को संग्रहीत कर सरोजनीनगर में एक पुस्तकालय और महाराणा प्रताप के सम्मान में सरोजनीनगर के विभिन्न स्थलों पर उनकी मूर्तियों की स्थापना का संकल्प व्यक्त किया।

सुभासपा: एनडीए गठबंधन से प्रत्याशी डॉ०अरविंद राजभर के नामांकन में शामिल होंगे दिग्गज

  • एनडीए प्रत्याशी डॉ.अरविंद राजभर के नामांकन में शामिल होंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
  • आधा दर्जन से अधिक रहेंगे कैबिनेट मंत्री
  • नामांकन से पूर्व सोनीधापा मैदान में होगी जनसभा

लखनऊ: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर की अध्यक्षता में भीटी स्थित कैम्प कार्यालय पर बैठक हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर ने बताया कि घोसी लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी डॉ.अरविंद राजभर द्वारा शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा।

नामांकन के पूर्व सुबह 11 बजे सोनीधापा मैदान में जनसभा होगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री व सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, कैबिनेट मंत्री एके शर्मा, कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, दयाशंकर सिंह आदि दिग्गज शामिल रहेंगे।

देश की जनता कह रही, जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे: सीएम योगी

  • सीएम योगी ने लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी के धौरहरा लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को किया संबोधित
  • सीएम योगी ने कहा- प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नये भारत में आ रहे विकास के नये-नये प्रोजेक्ट

लखीमपुर खीरी: लोकसभा चुनाव- 2024 एक निर्णायक मोड़ पर आ चुका है। अब तक तीन चरणों में आधा चुनाव संपन्न हो चुका है। वहीं बचे चरणों ने पहले से ही रुझान तय कर दिये हैं। पूरे देश का रुझान है कि फिर एक बार मोदी सरकार। देश की जनता जनार्दन जो राम को लाए हैं, हम उनको लाने की बात कह रही है। इस बार देश में पहली बार देखने को मिल रहा है कि किसी सरकार ने 10 वर्ष का कार्यकाल पूरा किया और उसके बाद भी जनता जनार्दन पूरे उत्साह और उमंग के साथ बीजेपी के प्रत्याशियों को जिताकर तीसरी बार मोदी सरकार बनाने जा रही है। भारत की जनता यह कृतज्ञता इसलिए जाहिर कर रही है क्योंकि मोदी सरकार ने देश के विकास, कल्याण और सम्मान के लिए काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए भारत का निर्माण करके वर्तमान और भावी पीढ़ी के भविष्य को उज्ज्वल करने का काम किया है। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी में धौरहरा लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने लोकसभा प्रत्याशी और सांसद रेखा वर्मा के पक्ष में वोट की अपील की।

नया भारत आतंकवाद और नक्सलवाद को जड़ से खत्म करना जानता है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वदेशी और स्वधर्म के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले राष्ट्रीय नायक महाराणा प्रताप और भगवान परशुराम की जयंती पर बधाई दी। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सतीश वाजपेई और अमित त्रिपाठी की दुखद मृत्यु पर शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति की कामना भी की। सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नया भारत दुनिया में सम्मान प्राप्त कर रहा है। इतना ही नहीं यह नया भारत अपनी सीमाओं को सुरक्षित करने के साथ आतंकवाद-नक्सलवाद का जड़ से समाधान करना जानता है।

नए भारत का हो रहा विकास

नये भारत में विकास के नये-नये प्रोजेक्ट आ रहे हैं। देश में हाईवे, रेलवे, मेट्रो, वन जिला वन मेडिकल कॉलेज, आईटीएम से ट्रिपल आईटी, वर्ल्ड क्लास यूनिवर्सिटी का निर्माण हो रहा है। देश में कांग्रेस और सपा की सरकार के समय गरीब भूख और इलाज के अभाव में मरता था, लेकिन आज देश के 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन दिया जा रहा है। इसके अलावा 60 करोड़ लोगों को पांच लाख स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जा रहा है। 5,00,000 की स्वास्थ्य बीमा का कवर मिल चुका है। सीएम ने लमीखपुर की जनता को चुनाव के बाद अयोध्या में रामलला के दर्शन करने का भी न्यौता दिया। उन्हाेंने कहा कि जब आप नई अयोध्या और नई काशी के लिए दर्शन करेंगे तब आपको लगेगा कि हम सतयुग और त्रेता युग में आ गए हैं। अब ऐसे ही हम बाबा गोला गोकर्णनाथ के धाम को भी करने जा रहे हैं, उसके लिए कार्य योजना बन गई है।

बुलेट ट्रेन की स्पीड से आगे बढ़ रहा बीजेपी का गठबंधन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले किसान आत्महत्या करता था, वहीं आज 12 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। पहले नारी की गरिमा तार तार होती थी, लेकिन आज 12 करोड़ घरों में एक-एक शौचालय बन गया है। सीएम योगी ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव का भव्य विजय स्तंभ बनकर तैयार है। वह राष्ट्र रक्षक थे इसलिए सम्मान देना हमारा काम है। वहीं उनका भव्य स्मारक भी बनाया जा रहा है। काशी में काशी विश्वनाथ धाम और अयोध्या में अयोध्या धाम का पुनरोद्धार हो गया है। यह अनवरत जारी है। प्रदेश के हर पौराणिक स्थलों का पुनरोद्धार किया जा रहा है।

यूपी में 80 में 80, देश में 400 पार के लक्ष्य के साथ बढ़ रहे आगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह परिवर्तन देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि बीजेपी अबकी बार 400 पार के लक्ष्य की ओर लगातार बढ़ रही है। इतना ही नहीं बुलेट ट्रेन की स्पीड से भारतीय जनता पार्टी का गठबंधन भी आगे बढ़ रहा है। इसमें धौरहरा लोकसभा की जनता को भी योगदान देना है क्योंकि हम लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रदेश में 80 की 80 सीटों पर कमल खिलाने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णाराज, प्रदेश सरकार के मंत्री जितिन प्रसाद, विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, सौरभ सिंह सोनू, शाशांक त्रिवेदी आदि उपस्थित थे।