पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई की छठवीं पुण्यतिथि : सुशांत गोल्फ सिटी के अटल चौक पर विधायक ने आयोजित कराया श्रद्धांजलि कार्यक्रम
पुण्यतिथि विशेष: सुशांत गोल्फ सिटी स्थित अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति पर किया गया माल्यार्पण, 26 जनवरी को विधायक राजेश्वर सिंह ने किया था मूर्ति का अनावरण, कराया था चौक का सौंदर्यीकरण
खिल उठे बुजुर्गों के चेहरे: डॉ. राजेश्वर सिंह ने स्वतंत्रता दिवस पर वृद्धाश्रम में बंटवाई मिठाई
आजादी के रंग में रंगा सरोजनीनगर, जगह – जगह आयोजित हुए ध्वजारोहण कार्यक्रम
सरोजनीनगर: विधायक कार्यालय पर फहराया गया तिरंगा, डॉ. राजेश्वर सिंह ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
इस दौरान उन्होंने भावुक होकर कहा: कुछ कर्ज कभी मिटाए नहीं जा सकते, स्वतंत्रता सेनानियों को शीश झुकाकर नमन
लखनऊ: शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की छठवीं पुण्यतिथि के मौके पर सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा सुशांत गोल्फ सिटी के अटल चौक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कराया गया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री के प्रतिनिधि रहे पी. के. मिश्रा ने अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और उनके जीवन से संबंधित अनेक संस्मरण साझा किया।
बता दें कि सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अंसल ए.पी.आई. सुशांत गोल्फ सिटी में अटल चौक की स्थापना विधायक के प्रयासों से की गई है, जिसका लोकार्पण गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी 2024 को विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने किया एवं चौक का सौंदर्यीकरण भी कराया था। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहित कुमार तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह, ए. पी. एस. राठौर, रमाशंकर त्रिपाठी, पार्षद के. एन. सिंह, सुमन सिंह राठौर, युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेई सेवा संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार शुक्ला मौजूद रहे।
धूम धाम से मना आजादी का पर्व
राजधानी लखनऊ की सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र आजादी के महोत्सव पर तिरंगे के रंगों में रंगी नजर आई। पहले 13 अगस्त को विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने भव्य तिरंगा यात्रा आयोजित कर क्षेत्रवासियों में देशभक्ति का जोश जगाया। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से 10 हजार तिरंगे वितरित किए गए। वृहस्पतिवार को 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विधायक कार्यालय द्वारा अनेक सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किए गए और क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की गई।
सुबह विधायक कार्यालय आशियाना पर ध्वजारोहण कर आजादी के उत्सव की शुरुआत हुई। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा सरोजनीनगर में 120 ताराशक्ति केंद्र ( सिलाई सेंटर) स्थापित किए गए हैं, सभी ताराशक्ति केंद्रों और युवा सशक्तिकरण के लिए स्थापित कराए गए सभी 6 रण बहादुर सिंह डिजिटल शिक्षा एवं युवा सशक्तिकरण केंद्रों पर भी ध्वजारोहण कर देश की एकता, अखंडता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लिया गया।
डॉ.राजेश्वर सिंह हर मौके पर वृद्धजनों का सम्मान सबसे ऊपर रखते हैं, वृहस्पतिवार को विधायक की टीम ने हाइडल चौराहा, सरोजनीनगर स्थित सार्वजनिक शिक्षोन्नयन संस्थान वृद्धाश्रम के वृद्धजनों के बीच मिठाई बांट कर खुशियां मनाई गई। साथ ही विधायक की टीम ने बंथरा चेयरमैन प्रतिनिधि रणजीत सिंह द्वारा आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा सहित अनेक सार्वजनिक कार्यक्रमों में पूरे जोर शोर से सहभागिता की।
देशप्रेम और कर्तव्यनिष्ठ होने की प्रेरणा दे रहा स्वतंत्रता दिवस
पूरे प्रदेश में रही स्वतंत्रता दिवस की धूम
बेसिक शिक्षा विभाग में निदेशक ने किया झंडारोहण
लखनऊ: योगी आदित्यनाथ सरकार के नेतृत्व में गुरूवार को बेसिक शिक्षा विभाग ने हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। लखनऊ स्थित बेसिक शिक्षा निदेशालय पर आयोजित कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह के संदेश को पढ़कर सुनाया गया। इधर, प्रदेश के 1.40 करोड़ से अधिक परिषदीय शिक्षकों और बच्चों ने तिरंगे को सलामी दी। जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं।
लखनऊ स्थित बेसिक शिक्षा निदेशालय परिसर में निदेशक द्वारा झंडारोहण करने के बाद बेसिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह का संदेश पढ़कर सुनाया गया। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों में शौर्य, पराक्रम, बलिदान, त्याग और राष्ट्रप्रेम के भाव उत्पन्न होने और उसके फलस्वरूप भारत माता को बांधनों से मुक्त कराने के लिए उनके द्वारा किये संघर्षों की बदौलत आज हम स्वतंत्र भारत में निवास कर रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस का महापर्व हमें ‘देशप्रेम और कर्तव्यनिष्ठ होने की प्रेरणा दे रहा है।
देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर बेसिक शिक्षा निदेशालय, लखनऊ में निदेशक, बेसिक शिक्षा ने ध्वजारोहण किया। ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ की अवधारणा पर ‘विकसित भारत’ के निर्माण का संकल्प लिया गया। इस दौरान बेसिक निदेशक ने कहा, ‘बेसिक शिक्षा विभाग, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सार्वभौमिकता को प्राप्त करेगा। वैश्विक मंच पर सामाजिक न्याय और समानता, वैज्ञानिक उन्नति, राष्ट्रीय एकीकरण और सांस्कृतिक संरक्षण द्वारा हम सब प्रदेश व देश की सतत प्रगति में अपना योगदान देते रहेंगे। राज्य शैक्षिक अनुसन्धान एवं प्रशिक्षण परिषद, लखनऊ के परिसर में झंडारोहण के बाद पौधरोपण हुआ। इस पहल के माध्यम से सृष्टि को अक्षुण्ण रखने के संकल्प के साथ ‘विकसित उत्तर प्रदेश-विकसित भारत’ पर जोर दिया गया। यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण और विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाने वाला था। यहाँ हुए कार्यक्रमों में कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण पर बल दिया गया। सेनानियों के प्रति सहानुभूति को सच्ची श्रद्धांजलि बताया गया।
उधर, प्रदेश के सभी जिलों में भी स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। योगी सरकार के बेसिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह के मार्गदर्शन और विभागीय अधिकारियों दिशा-निर्देशन में प्रदेश के सभी परिषदीय विद्यालयों के 1.40 करोड़ से अधिक बच्चों और शिक्षकों ने तिरंगे को सलामी दी।
इस अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग, बस्ती द्वारा छात्रों, शिक्षकों और स्काउट की टीम के सहयोग से 100 मीटर लंबे तिरंगे के साथ एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा स्वतंत्रता के प्रतीक तिरंगे के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को प्रकट करने के लिए आयोजित की गई। बाराबंकी जनपद के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की गलियों में देशभक्ति के तराने गूंजते रहे। परिषदीय स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं का दौर चलता रहा। गाजीपुर में चारों ओर देशभक्ति की लहर दौड़ती रही। हर ओर सामाजिक एकता और गर्व की भावना गहराई से महसूस की गई, जिससे जनपद का हर कोना देशभक्ति के रंग में रंगा रहा। कुशीनगर में निपुण भारत मिशन को प्रदर्शित कर रही बेसिक शिक्षा विभाग की निकाली झांकी को खूब सराहना मिली। इसमें शिक्षा के क्षेत्र में हुई प्रगति और निपुणता को बखूबी दर्शाया गया था।
खराब बूंदी के लड्डू खाने से बीमार हुई एडीजे व उनकी बहन सहित नौकरानी
चार दिन में अस्पताल में 62 हजार खर्च, नीलकंठ स्वीट्स के खिलाफ दर्ज़ हुआ मुकदमा
लखनऊ: शहर की नामचीन मिठाई की दुकान से बूंदी के लड्डू खरीदना एक ग्राहक को ही भारी पड़ गया। खराब गुणवत्ता का बेचा गया बूंदी का लड्डू खाने से ग्राहक बीमार पड़ गए और ईलाज में उनका करीब 62 हजार रूपये खर्च हो गया। इस घटना के बाद आरोपी दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज़ कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोमती नगर के विवेकखंड स्थित नीलकंठ मिठाई के मलिक वीरेंद्र कुमार गुप्ता व उनके कर्मचारियों पर खराब गुणवत्ता की मिठाई बेचने का आरोप लगा है। लखनऊ जिला न्यायालय में तैनात एडिशनल जिला जज मंजुला सरकार की तहरीर पर नीलकंठ मिष्ठान के मालिक समेत कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एडीजे मंजुला सरकार का आरोप है कि नीलकंठ के खराब बूँदी के लड्डू खाने से उन्हें व उनकी बहन सहित नौकरानी के पेट में इंफेक्शन हो गया। जिससे 7 दिनों तक जज व उनकी बहन सहित नौकरानी बीमार रही। सेहत सुधार के लिए किये गए उपचार में 62 हजार का खर्चा आया। पुलिस ने एडीजे की तहरीर पर आरोपी दुकान मालिक व कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
लड्डू खाने के आधे घंटे के बाद शुरू हुआ पेट में दर्द
एडिशनल डिस्ट्रिक जज मंजुला सरकार ने गोमतीनगर पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उन्होंने बीती 31 जुलाई को शाम साढ़े छह बजे गोमती नगर के विजय खंड स्थित नीलकंठ मिठाई की दुकान से ढाई सौ ग्राम बून्दी के लड्डू, दो छोटे घेवर, अंदरसा, समोसे और पानी के बताशे खरीदे थे। आरोप है कि घर पहुंचने पर उन्होंने व उनकी बहन और नौकरानी अनीता ने बूंदी के लड्डू खाए। जिसके आधे घंटे में बाद ही दोनों के पेट में दर्द शुरू हो गया। एडीजे दूसरे दिन जब जिला न्यायालय पहुंची। तो उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें नशा हो रहा है। जिसके बाद तीन अगस्त को एडीजे की तबियत और बिगड़ गई। जिससे न्यायालय में लंच के बाद वह अपने विश्राम कक्ष में अचानक से बेहोश हो गयी। आनन-फानन में न्यायालय के एडीजीसी कृष्ण कांत शुक्ला, पैरोकार गीता रानी व चालक अंकित शुक्ला उन्हें बेहोशी की हालत में गोमतीनगर विस्तार स्थित हेल्थ सिटी अस्पताल लेकर पहुंचे।
गैस्ट्रोएंट्रिक इन्फेक्शन होनें से खर्च हुए 62 हजार
यहां डक्टर राकेश श्रीवास्तव ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अस्पताल में भर्ती कर लिया। यहां डॉक्टर ने उन्हें बताया कि आपको पेट में गेस्ट्रोएंटेरिक इन्फेक्शन हो गया है। अस्पताल में चले तीन दिनों के उपचार के बाद घर आने पर भी उनका उपचार जारी है। जिसमे अबतक 62 हजार रुपये का खर्च आया है। वहीं लड्डू खाने से बीमार पड़ी घर की नौकरानी अनीता भी गैस्ट्रोएंट्रिक इन्फेक्शन का शिकार हुई जिसका उपचार कराया गया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक गोमती नगर राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि एडीजे की तहरीर पर नीलकंठ स्वीट्स के मालिक व कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच पड़ताल कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
मानको का पालन तक नही
करीब चार वर्ष पहले एफएसएसएआई यानी भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण द्वारा मिठाई की दुकानों में परातों, डब्बों में बिक्री के लिए रखे गये मिठाई के लिए ‘निर्माण की तारीख’ और ‘उपयोग की उपयुक्त अवधि’ जैसी जानकारी प्रदर्शित करना अनिवार्य किया था। इसके बावजूद मानकों का कड़ाई से पालन करना तो दूर सही खाद्य पदार्थों की बिक्री को लेकर भी मनमानी की जा रही है। मुनाफाखोरों के बढ़ते लालच में आम ग्राहक के जीवन को ख़तरा पहुँचाने के प्रयास के बावजूद जिला प्रशासन की ओर से प्रभावी कार्रवाई की बजाय महज जुर्माना तक ही कार्रवाई सीमित कर दी जाती है। यही कारण है कि बिक्री के लिए रखी मिठाई के कंटेनर और ट्रे पर ‘निर्माण की तारीख’ और ‘उपयोग की अवधि’ जैसी जानकारियों के तय मानकों को प्रदर्शित करने की बजाय नजरअंदाज किया जा रहा है।
गुणवत्ता सही न पाये जाने पर पूर्व में लगा था जुर्माना
खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सही न पाये जाने पर वर्ष 2022 के अप्रैल माह में एडीएम पूर्वी की कोर्ट द्वारा 71 कारोबारियों पर करीब 15.02 लाख का जुर्माना लगाया गया था। हालांकि इस दौरान नीलकंठ स्वीट्स विभूतिखंड पर 80 हजार रूपये बतौर जुर्माना लगा था।