पुलिस भर्ती में बेटियों के लिए सीएम योगी ने की बड़ी घोषणा
रक्षाबंधन से पहले योगी आदित्यनाथ के इस तोहफ़े से बेटियों में ख़ुशी की लहर
उत्तरप्रदेश पुलिस बल में बेटियों की संख्या बढ़ाने के लिए सीएम योगी ने उठाया ऐतिहासिक कदम
सीएम के मुताबिक़ अब यही बेटियाँ शोहदों का करेंगी सही उपचार
लखनऊ: उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन से पहले बहनों और बेटियों को बड़ा तोहफा दिया है। सीएम योगी ने यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर कहा कि जो भर्तियां हो रही है उनमें से 20 फ़ीसद बेटियों की भर्ती की जाएगी ताकि वो सड़कों पर शोहदों का ठीक से उपचार कर सकें।
यूपी के चीफ़ सेक्रेट्री ने खण्ड विकास अधिकारियों को अपने विकास खण्ड मुख्यालय पर ही निवास करने के दिये निर्देश
आदेश की अनदेखी कर मुख्यालय से अलग निवास करने वाले लापरवाह के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई के दिये निर्देश
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने समस्त जिलाधिकारियों व मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह सुनिश्चित करें कि ग्राम्य विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी अपने तैनाती जनपद में व खण्ड विकास अधिकारी अपने तैनाती के विकास खण्ड मुख्यालय पर ही निवास करें। जारी निर्देशों में यह भी कहा गया है कि यदि कोई खण्ड विकास अधिकारी, इससे इतर निवास कर रहा हो, तो उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही करना सुनिश्चित किया जाए।
ग्राम्य विकास आयुक्त जी.एस.प्रियदर्शी ने बताया कि मुख्य सचिव द्वारा जारी दिशा निर्देशों में कहा गया है कि जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण कराना सरकार की प्राथमिकता है। अपने-अपने तैनाती जनपद/विकास खण्ड मुख्यालय में इन अधिकारियों के निवास करने से नागरिकों के साथ जहां एक ओर सीधा संवाद बनाने में सुविधा होगी, वही जन समस्याओं के निराकरण में भी गति आयेगी।
‘सम्भव’ के तहत जिला एवं तहसील स्तर पर मऊ में हुई दूसरी जनसुनवाई में कुल 258 शिकायतों की ए.के. शर्मा ने की समीक्षा
मऊ के ’मंगलम’ बहुउद्देशीय भवन में आयोजित जनसुनवाई में ऊर्जा एवं नगर विकास से संबंधित 210 से अधिक शिकायतों का हुआ निस्तारण
ज्यादातर शिकायतों का ‘सम्भव’ जनसुनवाई के तहत मंत्री श्री शर्मा ने सीधा संवाद कर कराया समाधान
मंत्री ए.के.शर्मा ने सभी अधिकारियों को लोगों की शिकायतो को गंभीरता से लेने तथा त्वरित समाधान के दिए निर्देश
लखनऊ: मऊ में विद्युत कार्मिकों द्वारा रात में चोरों की भांति उपभोक्ता के परिसर के बाहर से विद्युत मीटर उतारने का कार्य किया गया। कार्मिकों का यह कार्य उनके अभद्र आचरण को दर्शाता है, जो कि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी विद्युत कार्मिक सरकार की मंशा अनुरूप उपभोक्ताओं से अच्छा व्यवहार करें, शिकायत का मौका न दें। सभी प्रकार के कार्यों को पूर्ण ईमानदारी और निष्ठा से करें। ऊर्जा मंत्री ने अध्यक्ष यूपीपीसीएल, एमडी यूपीपीसीएल तथा सभी डिस्काम के एमडी को निर्देशित किया कि विद्युत कार्मिकों की कार्यशैली और कार्यों की मॉनिटरिंग की प्रभावी व्यवस्था बनाई जाए, जिससे उपभोक्ताओं को शिकायत का मौका न मिले। पूरे प्रदेश में ढीले तारों, झुके पोल और जर्जर लाइन व पोल विद्युत् दुर्घटना का कारण बनते हैं, इस व्यवस्था को भी दुरुस्त करने का कार्य किया जाए।
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ‘सम्भव’ पोर्टल के तहत शनिवार को मऊ में जनसुनवाई कर रहे थे, जिसमें ऐसा प्रकरण संज्ञान में आया। मऊ जिले में जनसुनवाई के दौरान बिजली से संबंधित शिकायतों में विद्युत लाइन नीचे होना, मीटर लगवाने, ट्रांसफार्मर के जलने व क्षमता वृद्धि, पोल क्षतिग्रस्त होने, लो वोल्टेज, खराब मीटर, जर्जर लाइन, बिल संशोधन, बिजली कटौती, विद्युत पोल लगवाने, विद्युत दुर्घटना में मुआवजा दिलाने, कनेक्शन पीड़ी कराने, विद्यालय में विद्युत् संयोजन दिलाने, बिलिंग न होने आदि से संबंधित समस्याओ का समाधान कराया गया। इसी प्रकार नगर विकास से खराब स्ट्रीट लाइट, हैंडपंप मरम्मत, जल निकासी की समस्या, नाली सफाई, स्ट्रीट लाइट लगवाने, पानी की आपूर्ति न होना, साफ सफाई, मंदिर के संपर्क मार्ग पर रोड लाइट और हाई मास्ट लाइट लगवाने आदि समस्याओं का समाधान कराया गया। इस दौरान शिकायतकर्ता और संबंधित अधिकारियों से शिकायत के संबंध में वर्चुअल संवाद भी किया गया।
ऊर्जा मंत्री ए.के.शर्मा ने ’सम्भव’ के तहत् नगर विकास, ऊर्जा एवं अन्य विभागों से संबंधित आई 258 शिकायतों की जनसुनवाई की और मौके पर ही ऊर्जा एवं नगर विकास विभाग से संबंधित 210 से अधिक शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया। जिसमें ज्यादातर शिकायतों पर मंत्री श्री शर्मा ने सीधा संवाद कर समाधान कराया तथा अन्य विभागों से आई शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को लोगों की शिकायतो को गंभीरता से लेने तथा त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
श्री शर्मा शनिवार को ’सम्भव’ पोर्टल के तहत जनपद मऊ के बड़ागांव स्थित मंगलम बहुउद्देशीय भवन में शिकायतों की जनसुनवाई कर रहे थे। मंत्री जी का स्थानीय स्तर पर यह दूसरी जनसुनवाई कार्यक्रम था, जिसे मऊ जिले की सदर एवं मोहम्मदाबाद गोहाना तहसील में आयोजित किया गया। साथ ही उन्होंने ‘सम्भव’ के तहत नगर निकाय और ऊर्जा विभाग की ज्यादातर शिकायतों पर शिकायतकर्ता और विभागीय अधिकारियों से सीधा संवाद स्थापित कर मौके पर समाधान कराया। इसके अतिरिक्त अन्य विभागों की जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
श्री शर्मा के प्रयासों से आधुनिक तकनीक युक्त ’सम्भव’ नाम की व्यवस्था नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग में जनशिकायतों के त्वरित व प्रभावी निस्तारण के लिए विगत दो वर्ष संचालित है। इस व्यवस्था के अंतर्गत विभागीय अधिकारी स्थानीय स्तर पर साप्ताहिक जनसुनवाई करते हैं और मंत्री स्तर की राज्यस्तर पर मासिक जनसुनवाई होती है। इस व्यवस्था को और आसान बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए मंत्री स्तर से होने वाली जनसुनवाई को अब जिला एवं तहसील स्तर पर भी आयोजित किया जा रहा है। जिसके संबंध में लोगों को पहले से ही जानकारी दी जाती है।’सम्भव’ के तहत होने वाली जनसुनवाई में वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से संबंधित अधिकारियों और शिकायतकर्ता से समस्या के प्रकरण एवं निस्तारण के संबंध में सुनवाई की जाती है। इसमें शिकायतकर्ता अपनी शिकायतें मंत्री जी के तेज पोर्टल tej.net.in पर दर्ज करा सकते हैं अथवा ईमेल sambhavprg@gmail.com के माध्यम से भी भेजी जा सकती है। इस व्यवस्था में दोनों विभागों की शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया जा रहा है।
जनसुनवाई में ऊर्जा एवं नगर विकास विभाग के स्थानीय अधिकारी मौजूद रहे। ऊर्जा विभाग की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए प्रबंध निदेशक पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड शम्भु कुमार, नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी दिनेश यादव व अन्य सभी नगर पंचायतो के अधिशाषी अधिकारी भी मौजूद रहे। इस मौके पर अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड डॉ. आशीष कुमार गोयल, प्रबंध निदेशक पंकज कुमार, सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक तथा नगर विकास के स्थानीय स्तर के अधिकारी भी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े रहे।
जय श्रीराम के नारों, अद्भुत जोश और उत्साह के साथ आशियाना सेक्टर एफ से निकली 27वीं रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा
राम मंदिर की अलौकिक छवि निहार भावविभोर हुए सरोजनीनगर के रामभक्त, कहा विधायक राजेश्वर कलियुग के श्रवण कुमार
रामलला के दर्शन को जाते वृद्धजनों के चेहरों की ख़ुशी अनमोल – डॉ. राजेश्वर सिंह
लखनऊ: उत्तरप्रदेश में योगी सरकार में तो वैसे भी लोग रामराज्य की अनुभूति कर रहे हैं लेकिन अगर बात करने राजधानी लखनऊ की सरोजनीनगर विधानसभा के जनप्रिय भाजपा विधायक डॉक्टर राजेश्वर सिंह की, तो उन्होंने तो अपनी विधानसभा का लगभग पूरा माहौल ही राममय कर दिया है। राम भक्तों को प्रभु श्री राम के ऐसे सुलभ दर्शन मिलेंगे इसकी कल्पना भी शायद नहीं की होगी कभी लेकिन यह सब सुलभ किया उनके अपने विधायक डॉक्टर राजेश्वर सिंह ने, बस में बैठकर टीवी पर धार्मिक कथाओं का आनंद लेते रामभक्त, नाश्ता, पानी की सारी सुलभ व्यवस्था, एक आवाज पर पास खड़े वालंटियर, ये नजारा है विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा महीने में दो बार सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गावों या शहरी वार्डों के निवासियों को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की नगरी अयोध्या के दर्शन कराने वाली रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा (निःशुल्क बस सेवा) का, जिसके माध्यम से शनिवार को आशियाना सेक्टर-एफ के निवासियों को अयोध्या के दर्शन कराया गया।
रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा के 27वें चरण में विधायक द्वारा संचालित बस सुबह-सुबह आशियाना सेक्टर-एफ पहुँच गई, जहाँ पर अयोध्या जाने को उत्साहित महिलाओं और बुजुर्गों का विधायक की टीम के सदस्यों ने पटका पहनाकर स्वागत किया और बस में बिठाया, रस्ते में उनकी जरूरतों का ध्यान रखा, अयोध्या पहुँचने पर उन्हें शहर के अंदर बैटरी रिक्शा पर बिठाकर राम जन्मभूमि, हनुमान गढ़ी, कनक भवन, राम की पैड़ी और अन्य दर्शनीय स्थलों का दर्शन कराया गया। अंत में देर शाम पुनः सभी तीर्थयात्रियों को सकुशल उनके घर तक पहुंचाया गया। रास्ते में सभी श्रद्धालयों को भोजन उपलब्ध कराया गया, इस दौरान सभी को प्रसाद और राम चरित मानस की प्रति भी भेंट की गयी। बता दें कि सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह अपनी माँ तारा सिंह की पुण्यस्मृति में महिलाओं और बुजुर्गों को अयोध्या दर्शन कराने के लिए रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा संचालित करते हैं, पहले इस फ्री बस सेवा का संचालन महीने में एक बार किया जाता था परन्तु सरोजनी नगर की जनता की बढ़ी मांग के कारण इस बस सेवा को महीने में दो बार संचालित किया जाता है। इस सम्बन्ध में सरोजनीनगर विधायक का मानना है, वृद्धजनों के चहरे की मुस्कान, उनकी संतुष्टि और उनका आशीर्वाद सबसे अनमोल है। यह बस सेवा हर गाँव-हर वार्ड के अभिभावक तुल्य वृद्धजनों को अयोध्या दर्शन कराने के लिए निरंतर चलती रहेगी।