Home Blog Page 1040

लखनऊ: एक्यूपंक्चर चिकित्सा के माध्यम से हो रहे इलाज में हो रहा प्रॉपर निदान

लखनऊ: एपेक्स एक्यूपंक्चर सेंटर एंड पैन क्लीनिक लखनऊ द्वारा एक्यूपंक्चर को लोकप्रिय बनाने हेतु संचालित कार्यक्रम श्रृंखला के तहत आज रविवार को ११ आशा बहनों को अपने हॉस्पिटल परिसर में एक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ। एपेक्स एक्यूपंक्चर सेंटर के निदेशक डॉ०जी पार्थ प्रतिम ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य स्वास्थ्य देखभाल में कार्यरत आशा बहनों को एक्यूपंक्चर चिकित्सा के बारे विस्तृत जानकारी प्रदान करना ताकि समाज में विभिन्न लाइलाज बीमारियों से पीड़ित रोगियों को एक्यूपंक्चर चिकित्सा के बारे में जागरूक करना। कैसे बिना किसी दवा के, बिना किसी गंभीर साइड इफेक्ट्स के जटिल से जटिल बीमारियों को प्राकृतिक तरीके से एक्यूपंक्चर द्वारा सफल चिकित्सा पा सके।

चूंकि अच्छा एक्यूपंक्चर चिकित्सा केंद्र नगर में बहुत कम है इसलिए जनवसाधारण में एक्यूपंक्चर के जागरूकता बढ़ाने हेतु इन आशा बहनों काफी मददगार साबित हो सकता है।कार्यशाला में एक्यूपंक्चर, इलेक्ट्रो एक्यूपंक्चर, मोक्षाबुसान, हिजामा, बीसीएम, पीएनएसटी आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया। कार्यशाला में एपेक्स एक्यूपंक्चर सेंटर से नजमा,अब्दुल कादेर, पल्लवी, रेनू, सौरभ तथा सामाजिक कार्यकर्ता शहनाज वा शबनम उपस्थित थे।

लखनऊ: प्रदेश के आईटीआई संस्थानों में प्रवेश की तिथि अब 20 अगस्त

लखनऊ: प्रदेश के राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 20 अगस्त 2024 कर दिया गया है। पहले यह तिथि 19 अगस्त 2024 थी, लेकिन रक्षाबंधन पर्व के कारण इसे एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया है।

संयुक्त निदेशक राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद सत्यकांत ने जानकारी दी कि प्रवेश की अंतिम तिथि अब 20 अगस्त 2024, रात्रि 12 बजे तक है। इस दौरान सभी चयनित अभ्यर्थी अपने संबंधित संस्थानों में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को अपने मूल प्रमाण पत्रों, अंकपत्रों की प्रमाणित प्रतियों और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ संस्थान में उपस्थित होना अनिवार्य है।

सम्बंधित संस्थानों को निर्देश दिया गया है कि वे 17, 18 और 20 अगस्त 2024 को प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण कर लें। यह भी बताया गया है कि 20 अगस्त 2024, रात्रि 12 बजे तक सभी वैरिफाइड प्रवेश ‘ऑटो फ्रीज’ माने जाएंगे।

लखनऊ: डॉक्टरों के विरोध प्रदर्शन के चलते स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल, हज़ारों की संख्या में मरीज़ों को नहीं मिला इलाज

  • आईएमए के आह्वान के बाद डॉक्टरों ने नहीं किया इलाज
  • ⁠सरकारी, निजी अस्पतालों में नहीं किया मरीजों का उपचार
  • ⁠प्रदर्शन के चलते मरीज बिना इलाज के भटक रहे हैं
  • ⁠लखनऊ में 20,000 से अधिक मरीज को नहीं मिला उपचार
  • ⁠केजीएमयू, लोहिया हॉस्पिटल में नहीं मिला मरीजों को इलाज
  • ⁠पीजीआई में भी नहीं मिला मरीजों को इलाज
  • ⁠200 से अधिक मरीजों की नहीं हो सकी सर्जरी
  • ⁠पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी की जांच भी नहीं हो पाई
  • ⁠तकरीबन 5000 से अधिक डॉक्टर प्रदर्शन में शामिल रहे
  • ⁠प्रदेश के अन्य जिलों में भी मरीज को नहीं मिला इलाज

लखनऊ: यूपी पीसीएस-जे 2022 मुख्य परीक्षा मामले में बड़ा अपडेट, नए अभ्यर्थियों को भी मिलेगा मौक़ा

  • मुख्य परीक्षा की कॉपियों के अदला-बदली का मामला
  • ⁠संशोधित परिणाम में 5 नए अभ्यर्थी सफल घोषित
  • ⁠श्रवण पाण्डेय भी सफल अभ्यर्थियों में शामिल
  • ⁠श्रवण पाण्डेय ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी
  • ⁠श्रवण की याचिका के बाद हाईकोर्ट में दाखिल हुआ था जवाब
  • ⁠दाखिल जवाब में आयोग ने अदला-बदली की बात स्वीकारी थी
  • ⁠50 अभ्यर्थियों के परीक्षा की कॉपियां अदला-बदली हुई थी
  • ⁠बाद में आयोग ने कापियों को देखने का अवसर दिया था
  • ⁠मुख्य परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को अवसर दिया था
  • ⁠आयोग ने पीसीएस-जे 2022 की मुख्य परीक्षा में घोषित किया
  • ⁠मुख्य परीक्षा में 5 नए अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया है
  • ⁠सफल घोषित 5 नए अभ्यर्थियों का अब इंटरव्यू कराया जाएगा
  • ⁠इलाहाबाद HC श्रवण पाण्डेय की याचिका पर कर रहा सुनवाई
  • ⁠श्रवण पाण्डेय ने बड़े पैमाने पर जाहिर की है गड़बडी की आशंका
  • ⁠अपनी रिट को जनहित याचिका में तब्दील करने की मांग की है

केन्द्रीय गृह मंत्रालय: देश के सभी राज्यों में क़ानून व्यवस्था को लेकर बड़ा फ़ैसला, अब सभी राज्यों को करना होगा यह काम

  • देश के गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा फैसला
  • कोलकाता रेप कांड के बाद सख्त हुआ केन्द्रीय गृह मंत्रालय
  • अब हर 2 घंटे पर गृह मंत्रालय को देने होंगे अपडेट
  • ⁠सभी राज्यों को अपने-अपने राज्य की कानून व्यवस्था की जानकारी गृह मंत्रालय को हर 2 घंटे पर देनी होगी
  • ⁠राज्यों में बढ़ रहे अपराध को देखते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने लिया फैसला
  • ⁠गृह मंत्रालय द्वारा देश के सभी राज्यों को जारी किए गए आदेश