Home Blog Page 1039

लखनऊ: इंदिरानगर में विवादों का अड्डा बन चुके ‘शेखर अस्पताल’ की 3 मंजिलें ढहाई जाएंगी

  • आवास विकास परिषद अवैध रूप से बनी 3 मंजिल को गिराएगा
  • ⁠इंदिरानगर के बी ब्लाक में बना है 6 मंजिला शेखर अस्पताल
  • ⁠6 मंजिला शेखर अस्पताल की 3 मंजिल गिराई जाएंगी
  • ⁠शेखर अस्पताल के बाहर आवास विकास ने नोटिस चस्पा किया
  • ⁠ध्वस्तीकरण की कार्रवाई 20 से 27 अगस्त तक प्रस्तावित है
  • ⁠हाईकोर्ट ने इकाइयों को स्थानांतरित करने के आदेश दिए है
  • ⁠शेखर अस्पताल का 3 मंज़िला ही नक्शा पास था
  • ⁠नक्शा तीन मंजिल का पास है और बना है 6 मंजिल शेखर हॉस्पिटल
  • ⁠पति-पत्नी के विवाद के साथ ही आए दिन विवादों में रहता है शेखर हॉस्पिटल
  • मेडिकल कॉलेज में सेवारत डॉक्टर ए.के.सचान व उनकी पत्नी का इसी हॉस्पिटल के चलते हुआ है विवाद
  • पूरे मामले में आवास विकास ने मामले की जड़ को ही ख़त्म करने का लिया है निर्णय, नक़्शे के अनुरूप नहीं मिली बिल्डिंग, होगा ध्वस्तीकरण

मऊ: मंत्री ए.के. शर्मा ने परदहा कॉटन मिल में निर्माणाधीन औद्योगिक पार्क का किया निरीक्षण

  • परदहा में 476.91 करोड रुपए की लागत से 84.27 एकड़ में बन रहा औद्योगिक पार्क
  • औद्योगिक केंद्र की स्थापना से मऊ क्षेत्र के लाखों लोगों को मिलेगा रोजगार
  • औद्योगिक पार्क में बड़े उद्योगों के लिए 141 प्लांट, फ्लैटेड फैक्ट्री में छोटे उद्योगों के लिए 350 प्लांट होंगे
  • मऊ में देश प्रदेश का ही नहीं बल्कि दुनिया का अत्याधुनिक औद्योगिक पार्क बनेगा
  • पार्क में व्यापारियों व उद्योगपतियों की सुविधा के लिए कॉमन फैसिलिटी सेंटर की भी स्थापना कराई जाएगी
  • प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में हमारा देश मैन्युफैक्चरिंग व इंडस्ट्रियल हब बनकर दुनिया में उभर रहा
  • बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की शुरुआत प्रदेश में सबसे पहले मऊ जनपद से हो रही : नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए. के. शर्मा

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के.शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के आशीर्वाद व एमएसएमई विभाग के सहयोग से तथा स्वयं मेरे द्वारा इस पार्क की स्थापना के लिए किए गए 03 वर्षों के संघर्ष के बाद मऊ क्षेत्र के निवासियों के विकास के लिए परदहा कॉटन मिल पर औद्योगिक पार्क का निर्माण कराया जा रहा। यह पार्क 476.91 करोड रुपए की लागत से 84.27 एकड़ क्षेत्र में बनेगा। इसमें छोटे-बड़े औद्योगिक केंद्र की स्थापना के लिए कुल 500 प्लांट बनाए जाएंगे। बड़े उद्योगों के लिए 141 प्लांट तथा फ्लैटेड फैक्ट्री में छोटे उद्योगों के लिए 350 प्लांट होंगे, यह सभी प्लांट 500 स्क्वायर मीटर से लेकर 5000 स्क्वायर मीटर के होगे। इस पार्क में रहने वाले व्यवसाईयों, उद्योगपतियों, कामगारों व कार्मिकों के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। पार्क में व्यापारियों व उद्योगपतियों की सुविधा के लिए कॉमन फैसिलिटी सेंटर की भी स्थापना कराई जाएगी। मऊ के इस परदहा कॉटन मिल पर स्थापित हो रहा औद्योगिक शंकुल देश प्रदेश का ही नहीं बल्कि दुनिया का सबसे अत्याधुनिक औद्योगिक पार्क बनेगा।

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने रविवार को मऊ के परदहा कॉटन मिल में निर्माणाधीन औधोगिक पार्क का निरीक्षण किया और एमएसएमई विभाग द्वारा पार्क निर्माण से संबंधित प्रोजेक्ट का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि परदहा कॉटन मिल पर औद्योगिक पार्क के निर्माण से मऊ क्षेत्र के लोगों के सपने पूरे हो सकेंगे, इससे लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा। बेरोजगार युवाओं को रोजगार की तलाश में बाहर नहीं जाना होगा, अब उन्हें अपने क्षेत्र में ही रोजगार मिलेगा, इसकी शुरुआत प्रदेश में सबसे पहले मऊ जनपद से होगी। इस क्षेत्र में परदहा कॉटन मिल की स्थापना से आजमगढ़ और पूर्वांचल के अन्य जिलों से भी यहां पर रोजगार के लिए लोग आते थे। यहां पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से हजारों लोगों को रोजगार मिलता था और इससे लाखों परिवार पलते थे।लेकिन प्रदेश में विपक्ष की सरकारों ने इस मिल को ध्वस्त कर दिया। इस कॉटन मिल के खत्म होने से मऊ के साथ पूर्वांचल का विकास रुक गया। इस पर बैंक और सरकार की बहुत सी देनदारिया बाकी थी। लेकिन इस पार्क के लिए एमएसएमई विभाग के मंत्री राकेश सचान जी तथा विभाग के प्रमुख सचिव नवनीत सहगल ने भी काफी सहयोग किया। विगत 25 से 30 वर्षों में भारत दुनिया के अग्रणी औद्योगिक देशों में उभरा है। खासतौर से प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में हमारा देश दुनिया में इंडस्ट्रियल हब व मैन्युफैक्चरिंग हब बनकर उभर रहा है।

कार्यक्रम में मंत्री जी को बताया गया कि औद्योगिक पार्क की एक किलोमीटर बाउंड्री वॉल का निर्माण हो चुका है। ड्रेनेज और सीवर सिस्टम का निर्माण कार्य चल रहा, इसके लिए 275 एमएलडी की एसटीपी, 450 एमएलडी की डब्लूटीपी स्थापित होगी। वर्कर्स के लिए रेजिडेंशियल एरिया बनेगा। पार्किंग, रेनवाटर हार्वेस्टिंग की भी सुविधा होगी। मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बनाई जाएगी। पैकेजिंग, डाइंग की भी सुविधा होगी पानी की निकासी, बिजली पानी की आपूर्ति की व्यवस्था और फोर लेने तक चौड़ी सड़क का निर्माण होना है। रोड नेटवर्क, वाटर सप्लाई सिस्टम और पंपिंग स्टेशन, बिजली उपकेंद्र, स्ट्रीट लाइट सिस्टम, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, पार्किंग,
एडमिन ब्लॉक, गेट और गार्ड रूम की व्यवस्था रहेगी। पार्क में बिजली की सुचारु व्यवस्था के लिए 500 केविए के 2, 630 केविए का एक, 800 केविए का एक और 2500 केविए का एक ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा।

परदहा काटन मिल पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय जी, पूर्व प्रत्याशी अशोक सिंह, पूर्व ज़िला उपाध्यक्ष संजय पाण्डेय, रमेश राय, वरिष्ठ भाजपा नेता योगेंद्र नाथ राय, पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्ग विजय राय, भाजपा नेता सूरज राय जी, आनंद सिंह, नीरज कुमार, गिरीश चंद्र राय, आशुतोष कुमार राय, संयुक्त उपायुक्त उद्योग, उपायुक्त उद्योग, यूपीएसआईसी के जीएम सुशील कुमार यादव समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक व व्यापारीगण मौजूद रहे।

सरोजनीनगर में आपका विधायक आपके द्वार जनसुनवाई शिविर : हरदोइया लालनगर वासियों ने रखे विकास सम्बंधित सुझाव

  • साइकिल पाकर खिल उठे मेधावियों के चेहरे: विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने हरदोइया लालनगर के 4 मेधावियों को प्रदान की साइकिल
  • ⁠खेलों को प्रोत्साहन: डॉ. राजेश्वर सिंह ने हरदोइया लालनगर में 134वां यूथ क्लब (बॉयज) एवं 34 वां गर्ल्स यूथ क्लब स्थापित कर उपलब्ध कराई स्पोर्ट्स किट
  • ⁠हरदोइया लालनगर में आयोजित हुआ 84वां आपका विधायक-आपके द्वार जनसुनवाई शिविर, सुनी गईं जन समस्याएँ, मेधावियों का हुआ सम्मान, गठित हुए स्पोर्ट्स क्लब

लखनऊ: सरोजनीनगर विधायक डॉ.राजेश्वर सिंह सतत प्रयासों से जनसमस्याओं के समाधान का संकल्प निरंतर सिद्ध कर रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को ग्राम पंचायत हरदोइया लालनगर में 84वें ‘आपका विधायक-आपके द्वार’ जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामवासियों ने प्रधानमंत्री आवास सम्बंधित-25, सड़क निर्माण सम्बंधित-3, स्वच्छता, साइकिल और सोलर लाइट सम्बंधित 1-1 आवश्यकताओं से अवगत कराया।

साथ ही ‘गाँव की शान’ पहल के अंतर्गत इंटरमीडिएट परीक्षा में सर्वाधिक अंक पाने वाले हरदोइया लालनगर के 2 मेधावियों रजनीश यादव (88%) तथा हिमांशु यादव (83.2%) और हाईस्कूल परीक्षा में सर्वाधिक अंक पाने वाले 2 मेधावियों कशिश राजपूत (72.4%) और अनुष्का यादव (67.4%) को साइकिल, दीवार घड़ी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर के दौरान भाजपा सेक्टर संयोजक प्रभात, बूथ अध्यक्ष दिलीप कुमार पंकज एवं महेश प्रसाद, प्रेम चन्द्र पुष्कर, पूर्व प्रधान अजय भान एवं कौशलेन्द्र सिंह, BDC अंकित कुमार गौतम, पूजा शर्मा, मीरा एवं हिमांशु राजपूत को विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से सम्मानित भी किया गया।

इस दौरान सभी उपस्थित क्षेत्रवासियों को सरोजनीनगर की पहचान ताराशक्ति निःशुल्क रसोई के माध्यम से ताजा – पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया गया। शिविर में भाजपा मंडल अध्यक्ष शिव बक्श सिंह, चन्द्र भान, वीरेन्द्र रावत, योगेन्द्र कुमार, महेश लोधी व अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

कथा भी उसका उतना ही कल्याण करती है, जितनी व्यक्ति की श्रद्धा- प्रेमभूषण जी महाराज

लखनऊ: भगवान और भगत के बीच भक्ति का ही एकमात्र नाता होता है। नौ प्रकार के भक्ति की चर्चा नवधा भक्ति के प्रसंग में वर्णित है। इसमें से कोई भी एक भक्ति पथ को पकड़ कर के मनुष्य अपना जीवन सँवार सकता है। भगवान और सत्कर्मों में जिसकी जितनी श्रद्धा होती है, उतना ही हमारा कल्याण भी होता है।उक्त बातें लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी , दयालबाग में चल रही नौ दिवसीय श्री राम कथा की पूर्णाहुति सत्र में पूज्य प्रेमभूषण जी महाराज ने व्यासपीठ से कहीं।

इस कथा के आयोजक उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने व्यास पीठ पर उपस्थित भगवान का पूजन किया और भगवान की आरती की।

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, एमएलसी विनीत सिंह, विधायक सुभाष त्रिपाठी सहित
कई मंत्री और विशिष्ट अतिथि कथा में उपस्थित रहे। पूर्णाहुति स्तर की कथा का श्रवण करने के लिय बड़ी संख्या में विशिष्ट जन उपस्थित रहे।

पूज्यश्री के सुमधुर कंठ से निकले दर्जनों भजनों से हजारों की संख्या में उपस्थित श्रोतागण झूम कर नृत्य करने के लिए बाध्य हो गए। कथा के पश्चात परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह जी द्वारा आयोजित विशाल भंडारे में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

लखनऊ: ‘हिन्दू गौरव दिवस’ के रूप में मनाई जाएगी “बाबू जी की पुण्यतिथि”

  • 21 अगस्त को मनाई जाएगी बाबू जी की जयंती
  • हिन्दुओं के गौरव हैं पूर्व सीएम कल्याण सिंह : सुषमा खर्कवाल
  • तैयारियां पूर्ण, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा अयोजन
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे मुख्य अतिथि, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी रहेंगे मौजूद
  • बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह और पूर्व सांसद राजवीर सिंह ने भी बैठक को किया सम्बोधित

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.कल्याण सिंह ‘बाबू जी’ की पुण्यतिथि 21 अगस्त को मनाये जाने वाले ‘हिंदू गौरव दिवस’ को लेकर रविवार को बैठक हुई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय पर हुई बैठक में बाबू जी की तीसरी पुण्यतिथि के आयोजन के सम्बन्ध में हुई तैयारियों के बावत विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान पूर्व मुख्यमन्त्री कल्याण सिंह को हिन्दू जनमानस का गौरव बताया गया।

लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि बाबूजी ने सदैव ही हिंदू हितों की रक्षा की। उनकी भावनाओं का ख्याल रखा और अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण की राह को आसान किया। सही अर्थों में वे हिन्दू जनमानस के गौरव हैं। इसलिए हर वर्ष उनकी पुण्यतिथि को ‘हिन्दू गौरव दिवस’ के रूप में मानने का निर्णय लिया गया है।

बैठक में स्व. कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ के पौत्र और बेसिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने तैयारियों से जुड़ा वृत्त रखा। उन्होंने कहा कि 21 अगस्त को सुबह 11 बजे से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होने वाले आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

पूर्व सांसद राजवीर सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे, जबकि कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल और उप मुख्यमंत्रीद्वय केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

इस दौरान बैठक में आये अन्य वरिष्ठ नेताओं‌ ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए जनप्रतिनिधियों के साथ 21 अगस्त को आयोजित होने वाले ‘हिन्दू गौरव दिवस’ की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया। नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने कहा कि बाबू जी की तीसरी पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से कार्यकर्ता एवं हिंदू समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। बैठक में महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल, विधायक योगेश शुक्ल, एमएलसी मुकेश शर्मा, प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी सहित कई वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहे।