Home Blog Page 1029

औद्योगिक समूहों के दिग्गज बोले, किसी सरकार से नहीं हो सकती योगी सरकार की सोच, जुनून, रफ्तार और लक्ष्य के प्रति समर्पण की तुलना

  • देश और दुनिया के बड़े औद्योगिक समूहों ने सार्वजनिक मंच से की योगी सरकार की तारीफ, उत्तर प्रदेश को निवेश के लिए बताया सर्वश्रेष्ठ प्रदेश
  • सैमसंग, जेके ग्रुप, बिरला कॉर्पोरेशन, गैलंट, एचसीएल और हिंदुजा ग्रुप के ऑफिशियल्स ने सीएम योगी को कहा थैंक्यू, यूपी में निवेश की योजनाओं का भी किया खुलासा
  • सैमसंग अपनी सीएसआर पहलों के तहत कौशल विकास के माध्यम से यूपी के युवाओं की क्षमता को बेहतर बनाने में करेगा मदद
  • जेके सीमेंट 1500 करोड़ रुपए का और करेगा निवेश, 500 करोड़ मेडिकल फील्ड में और 1000 करोड़ आरएंडडी, एजुकेशन और नई बिल्डिंग मैटेरियल में किया जाएगा निवेश
  • एक सुर में बोले सभी उद्यमी, किए गए वादे की डिलीवरी से यूपी के प्रति औद्योगिक समूहों में पैदा हुआ है विश्वास

लखनऊ: 7 साल पहले उत्तर प्रदेश में जो माहौल था और आज का जो माहौल है, उसमें जमीन आसमान का अंतर है। आज उत्तर प्रदेश निवेश के सर्वश्रेष्ठ स्थल के रूप में नए आयाम गढ़ रहा है। यहां उद्योगों के अनुकूल वातावरण स्थापित किया गया है, नीतियां बनाई गई हैं और कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। इसके चलते न सिर्फ प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश हो रहा है, बल्कि भविष्य में भी निवेश की संभावनाएं पैदा हो रही हैं। लोकभवन में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औद्योगिक इकाइयों को जब प्रोत्साहन राशि और लेटर ऑफ कंफर्ट का वितरण किया तो मंच से खड़े होकर देश और दुनिया के बड़े औद्योगिक समूहों ने इस बात को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया। सैमसंग, जेके ग्रुप, बिरला कॉर्पोरेशन, गैलंट, एचसीएल और हिंदुजा ग्रुप के सीनियर ऑफिशियल्स ने इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद कहा और यूपी में भविष्य की अपनी योजनाओं का भी खुलासा किया।

यूपी के युवाओं की क्षमता को निखारेंगेः जेबी पार्क

सैमसंग साउथवेस्ट एशिया के अध्यक्ष और सीईओ जेबी पार्क ने कहा, “सैमसंग का यूपी से बहुत गहरा नाता है। हम जब 1996 में पहली बार यहां आए थे, तो कोई सोच भी नहीं सकता था कि सैमसंग नोएडा में सबसे बड़ी मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करेगा। 2018 में, यह तब सच हो गया जब हमने ईस्ट मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज का उद्घाटन किया। मुझे पूरा भरोसा है कि हमें भविष्य में भी यूपी सरकार से इसी तरह का सहयोग मिलता रहेगा। सैमसंग यूपी में निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध है। नोएडा में हमारी मोबाइल फैक्ट्रियां ‘मेक इन इंडिया’ का एक प्रतीक हैं और हम भारत से ‘मेक फॉर द वर्ल्ड’ के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम अत्याधुनिक तकनीक पेश करना और स्थानीयकरण को बढ़ाना जारी रखेंगे। साथ ही, हम अपनी सीएसआर पहलों के तहत कौशल विकास के माध्यम से यूपी के युवाओं की क्षमता को बेहतर बनाने में मदद करेंगे।

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस क्या होता है, ये सीएम ने करके दिखायाः राघवपति सिंहानिया

जेके सीमेंट के एमडी राघवपति सिंहानिया ने कहा, जेके सीमेंट ने पिछले 6 साल में 3 सीमेंट यूनिट लगाए हैं। जो लास्ट सीमेंट यूनिट है वो 2024 में प्रयागराज में स्थापित हुआ है जो सिर्फ 9 महीने और 28 दिन में लगाया गया है। ये पहला ऐसा प्रदेश है जहां टीम इंडस्ट्री को फॉलो करती है कि आपके काम का क्या प्रोग्रेस है और हम क्या कर सकते हैं। आज आश्वासन देना चाहता हूं कि जेके सीमेंट ने 1500 करोड़ रुपए का निवेश किया है और हम आगे भी यूपी में और 1500 करोड़ रुपए का निवेश करेंगे। 500 करोड़ का मेडिकल फील्ड में और 1000 करोड़ का निवेश आपकी आरएंडडी, एजुकेशन और नई बिल्डिंग मैटेरियल में यह निवेश होगा। मुख्यमंत्री जी अक्सर ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की बात करते हैं और ईज ऑफ बिजनेस क्या होता है, उन्होंने ये करके दिखा दिया है।

यूपी सरकार ने जो वादा किया वो निभायाः संदीप घोष

बिरला कॉर्पोरेशन के एमडी और सीईओ संदीप घोष ने कहा, रोटी, कपड़ा के बाद मकान हर किसी का सपना होता है। हम हर 100 बोरा जो सीमेंट बनाते हैं उससे प्रधानमंत्री आवास योजना का घर बन जाता है। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस योगदान को रिकगनाइज किया है। सीमेंट इंडस्ट्री में 10 गुना से ज्यादा लेबर जेनरेशन होता है। सिर्फ मैनपावर ही नहीं, स्किल डेवलपमेंट भी होता है। 5 साल में हमें 600 करोड़ का इंसेंटिव मिला है जो दूसरे राज्यों की तुलना में बहुत ज्यादा है और बहुत कम समय में मिला है। इनवेस्टमेंट में दो-तीन चीजें बहुत महत्वपूर्ण होती हैं। स्टेट में गवर्नेंस का माहौल कैसा है, लेकिन इससे भी बड़ी चीज होती है जो वादा किया जाता है उसकी डिलीवरी कैसे की जा रही है। इससे दोबारा निवेश के लिए इंडस्ट्रियस्ट में विश्वास पैदा होता है। वो कांफिडेंस आज यूपी के लिए पैदा हुआ है। यूपी में यह माहौल जारी रहे, ताकि हमारा निवेश सुरक्षित रहे।

यूपी सरकार जितना पैदा देगी उसका दस गुना यहां निवेश करेंगेः सीपी अग्रवाल

गैलंट इस्पात के चेयरमैन सीपी अग्रवाल ने कहा, गैलेंट ने गोरखपुर में 2006 से 1500 करोड़ से ज्यादा का निवेश किया है और इसमें आधे से भी ज्यादा निवेश योगी सरकार में किया गया है। आज हम औद्योगिक इकाइयों को 1300 करोड़ की राशि जीएसटी प्रतिपूर्ति के रूप में दी जा रही है और ये इसलिए संभव हो सका है कि हम उद्योग चला सकें। उत्तर प्रदेश में शासन और प्रशासन में ईमानदारी और पारदर्शिता का जो वातावरण संभव हो सका है वो मुख्यमंत्री जी की दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम है। पहले की सरकारों में जब भी किसी समस्या की चर्चा होती थी तो यही सुनने को मिलता था कि यह काम नहीं हो सकता है, लेकिन अब उसमें एक शब्द क्यों जुड़ गया है। इस क्यों मात्र ने पूरे निर्णय की प्रक्रिया को ही बदल दिया है। यह कहने में कोई गुरेज नहीं कि अविवादित रूप से जो अनुदान उपलब्ध हो पाया है वह 2017 की पॉलिसी के तहत मिला है। सभी उद्यमियों को आग्रह करूंगा कि आप उत्तर प्रदेश आइए और यहां उद्योग लगाइए। योगी जी की सरकार आज करोड़ों रुपए हमको देकर भेज रही है। उत्तर प्रदेश सरकार जितना भी पैसा देगी उसका दस गुना हम उत्तर प्रदेश में निवेश करेंगे। यह हमारा कमिटमेंट है।

यूपी की प्रो एक्टिवनेस उसे बना रही बेहतर प्रदेशः पवन के दनकर

एचसीएल के सीएफओ और प्रेसीडेंट पवन के दनकर ने कहा, एचसीएल के लिए यूपी एक घर है। हम भारत की टॉप-3 कंपनी हैं और हमारा एक हेडक्वार्टर यूपी में है। यूपी में हमारा लेटेस्ट इनवेस्टमेंट लखनऊ में किया गया है। 800 करोड़ रुपए हमने यहां इनवेस्टमेंट किया और वो इसलिए संभव हो पाया कि सरकार की पॉलिसी के तहत बहुत कम समय में ये सारा काम हो गया। लखनऊ की इकाइ में लगभग 85 प्रतिशत इंप्लॉई यूपी से और 70 प्रतिशत सिर्फ लखनऊ से हैं। इस पूरे प्रोग्रेस में यूपी सरकार की भूमिका महत्वपूर्ण है। इस सरकार में जो चीज मुझे अलग दिखती है वो है प्रो एक्टिवनेस। समस्या हर काम में आती है, लेकिन उसके समाधान करने का तरीका बहुत अद्भुत है। अगले तीन साल में हमारी योजना यहां 4200 करोड़ के निवेश की है। 500 करोड़ लखनऊ में निवेश होगा, जिसमें 6 हजार इंप्लायमेंट और एड हो जाएगी। यमुना एक्सप्रेस में भी एक प्रोजेक्ट है, जिसमें 3700 करोड़ का निवेश होगा। यह ग्लोबल जॉइंट वेंचर है, जो पहली बार यूपी में आएगा। यूपी सरकार की पॉलिसी बहुत पारदर्शी हैं। यहां अपनी समस्याएं बताने में संकोच नहीं होता और अधिकारी भी प्रो एक्टिव होकर उसका समाधान कर देते हैं।

यूपी सरकार देश की सबसे प्रगतिशील सरकारः शेनू अग्रवाल


अशोक लीलेंड के एमडी शेनू अग्रवाल ने कहा, शायद ही देश का कोई भी कोना होगा जहां अशोक लीलेंड और हिंदुजा ग्रुप का व्यवसाय न फैला हो, लेकिन पिछले कुछ महीनों में हमें जो सहयोग, मार्गदर्शन, प्रेरणा और प्रोत्साहन उत्तर प्रदेश सरकार से मिला वो किसी सरकार से नहीं मिला। पिछले साल अगस्त के महीने में मुख्यमंत्री जी के साथ हिंदुजा ग्रुप के साथ पहली बैठक हुई, उत्तर प्रदेश की प्रगति का उनका विजन, निवेश और रोजगार बढ़ाने का उनका पैशन और इनोवेशन और ग्रोथ का इकोसिस्टम बनाने का दृढ़ संकल्प ये सब इतना प्रभावशाली था कि मीटिंग के तुरंत बाद हिंदुजा ग्रुप ने फैसला किया कि हमारा अगला निवेश उत्तर प्रदेश में होगा। मीटिंग के कुछ ही हफ्तों के बाद अशोक लीलेंड और प्रदेश सरकार के साथ एक एमओयू हुआ और 5 महीने में अशोक लीलेंड की इलेक्ट्रिक बस और ट्रक बनाने की फैक्ट्री का शिलान्यास हो गया। यह सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही संभव है। प्रदेश सरकार की न सिर्फ इस देश की सबसे प्रगतिशील सरकार है। सरकार की सोच, जुनून, रफ्तार और लक्ष्य के प्रति समर्पण की तुलना किसी भी प्रदेश से करना नामुमकिन है।

डबल इंजन सरकार ने असंभव को संभव करके दिखाया: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औद्योगिक इकाइयों के प्रोत्साहन राशि एवं लेटर ऑफ कम्फर्ट वितरण कार्यक्रम को संबोधित कियासीएम योगी ने कहा- निवेशकों से किए कमिटमेंट को धरातल पर उतारने में सरकार को कोई संकोच नहीं हैसीएम योगी ने कहा- 2017 के पहले उत्तर प्रदेश में अव्यवस्था, अराजकता और अपराध का माहौल थासाथ ही उन्होंने कहा: इंडस्ट्री और इंस्टीट्यूशन के आपस में जुड़ने से स्किल डेवलपमेंट का बेहतरीन प्लेटफार्म तैयार होता है

लखनऊ: सीएम योगी ने कहा कि 2017 के पहले उत्तर प्रदेश में अव्यवस्था, अराजकता और अपराध का माहौल था। क्योंकि पूर्ववर्ती सरकार की सोच संकीर्ण थी। उनके पास कोई विजन नहीं था। आज प्रदेश में कानून का राज है और निवेश का बेहतर माहौल है। यही वजह है कि निवेश के मामले में उत्तर प्रदेश भारत का ड्रीम डेस्टिनेशन बन गया है। उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिनके लिए उत्तर प्रदेश में निवेश के बारे में सोचना भी असंभव था। वो लोग देख लें हमारी सरकार ने असंभव को संभव करके दिखाया है। सीएम योगी ने कहा कि फरवरी 2023 में आयोजित हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से प्रदेश को 40 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। उसमें से 10 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से धरातल पर उतर चुके हैं।

सीएम योगी ने शुक्रवार को लोकभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में 32 औद्योगिक इकाइयों को 1,333 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि का संवितरण एवं ₹4,500 करोड़ रुपए से ज्यादा के निवेश हेतु 10 औद्योगिक इकाइयों को लेटर ऑफ कम्फर्ट वितरित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में आए दिन प्रदेश में दंगे होते थे। महीनों-महीनों कर्फ्यू लगा रहा था। जब प्रदेश में व्यक्ति ही सुरक्षित नहीं रहेगा तो पूंजी क्या सुरक्षित रहेगी। सीएम योगी ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में यहां के नौजवानों के सामने पहचान का संकट था। वहीं आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आज उत्तर प्रदेश में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और ईज ऑफ लिविंग की स्थित बेहतर हुई है। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में 27 सेक्टोरियल पॉलिसी लागू हैं। इन पॉलिसी को बनाने के लिए हमने स्टेकहोल्डर्स से सुझाव लिए। उसमें शासन के दायरे में रहकर जो बिंदु जोड़े जा सकते थे उन्हें हमने जोड़ा।

सीएम योगी ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए हमारी सरकार ने प्रदेश भर में 125 सीएम फेलो तैनात किए हैं, जो औद्योगिक विकास विभाग के साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं। अपराध, अपराधी और भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने निवेशकों से जो कमिटमेंट किया है, उन्हें धरातल पर उतारने में सरकार को कोई संकोच नहीं है। निवेशकों को सहूलियत देने के लिए शासन की नीति के अंतर्गत डबल इंजन की सरकार सारे बैरियर तोड़ेगी। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश भारत के विकास का बैरियर नहीं बल्कि पीएम मोदी के 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश भारत के विकास के ग्रोथ इंजन के रुप में कार्य कर रहा है।

सीएम योगी ने कहा कि इंडस्ट्री और इंस्टीट्यूशन अगर आपस में जुड़ते हैं तो स्किल डेवलपमेंट का एक बेहतरीन प्लेटफार्म तैयार होता है। उन्होंने उद्यमियों से कहा कि इंस्टीट्यूशन को साथ में जोड़ने से आपको अच्छा मैनपावर मिलेगा। पीएम और सीएम इंसेंटिव योजना के अंतर्गत उन युवाओं को आधा मानदेय सरकार देगी। सीएम योगी ने कहा कि हमारी सरकार 36000 एकड़ लैंड में झांसी और कानपुर के बीच में नए औद्योगिक शहर बीडा को बसाने की कार्रवाई को आगे बढ़ा चुकी है। हमारी सरकार में इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर में बन रहा है। बीडा के बसने के साथ ही हम वहां पर एयरपोर्ट की सुविधा देंगे।

सीएम योगी ने कहा कि लखनऊ और उसके आसपास के 6 जनपदों को जोड़कर स्टेट कैपिटल रीजन बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के सभी 75 जनपदों में बिना भेदभाव के बिजली उपलब्ध है। इंडस्ट्री को हम लोगों ने ओपन एक्सेस की सुविधा दी है। वह रिन्यूएबल एनर्जी के माध्यम से भी ऊर्जा ले सकते हैं। सीएम योगी ने कहा कि विगत साढ़े सात वर्ष में प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर किया गया है। आज प्रदेश में एक्सप्रेसवे, हाईवे और हवाई कनेक्टिविटी शानदार है।

कार्यक्रम में सीएम योगी के साथ वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’, राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स के राज्य मंत्री अजीत पाल, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास अनिल सागर, निवेशक एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाले प्रतिष्ठान

ओमेक्स ऑटोज लि., अम्बुजा सीमेंट लि., जिंदल सॉल्यूशन लि., विसाका इंडस्ट्रीज लि., यूएएल उत्तर प्रदेश स्पर्श इंडस्ट्रीज प्रा. लि., सुयश पेपर मिल, मंगलम सीमेंट लि., पार्ले एग्रो प्रा. लि., वृंदावन एग्रो इंडस प्रा. लि., सीपी मिल्क प्रोडक्ट्स प्रा. लि., आरएलजे कॉनकास्ट प्रा. लि., बिरला कॉरपर्पोरेशन लि., अल्फा मिल्क फूड प्रोडक्ट्स प्रा. लि., महान मिल्क फूड प्रोडक्ट्स लि., वरुण बेवरेजेज लि., ईकोप्लस स्टील्स प्रा. लि., सैमसंग नोएडा, वरुण बेवरेजेज- हरदोई, श्री सीमेंट-बुलंदशहर, गैलेंट इस्पात लि.-गोरखपुर, आरसीसीपीएल- रायबरेली, पसवारा पेपर्स, स्पर्श इंडस्ट्रियल प्रा. लि.-कानपुर देहात, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स- नोएडा, श्री गंग इण्डस्ट्रीज एंड एलायड प्रोडक्ट्स, जेके सीमेंट, सैमक्वांग इंडिया इलेक्ट्रॉनिक प्रा. लि., लावा इंटरनेशनल लि., के. एच. वाटेक इंडिया प्रा. लि., सैमसंग डिस्प्ले नोएडा प्रा. लि., एचसीएल आईटी सिटी, लखनऊ प्रा. लि.।

लेटर ऑफ कम्फर्ट प्राप्त करने वाले प्रतिष्ठान

श्री सीमेंट नॉर्थ प्रा. लि., बालाजी वेफर्स प्रा. लि., बनासकांठा डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स लि., आरएसीएल गेयरटेक लि., आईटीसी लि., एथी मौरी इंडिया प्रा. लि., सीपी मिल्क एंड फूड प्रोडक्ट्स प्रा. लि. प्लांट-3, गोरखपुर एशियन पेंट्स लि., अशोक लीलैंड और कजारिया सेरेमिक्स लि.।

BIG NEWS: 11नवंबर को अपने ब्रांड नेम के तहत “VISTARA”आखिरी फ्लाइट करेगी ऑपरेट

  • TATA GROUP के स्वामित्व वाली AIR INDIA करेगी 3 सितम्बर के बाद से VISTARA का संचालन
  • 3 सितंबर से VISTARA की टिकट बुकिंग हो रही है बंद
  • VISTARA ने शुक्रवार को जारी प्रेस रिलीज में मामले की पुष्टि करते हुए विस्तृत जानकारी दी

नई दिल्ली: एयरलाइन कंपनी विस्तारा अपने ब्रांड के तहत 11 नवंबर को आखिरी फ्लाइट को ऑपरेट करेगी। इसके बाद विस्तारा की सभी फ्लाइट एयर इंडिया के अंतर्गत संचालित होंगी।विस्तारा ने शुक्रवार को प्रेस रिलीज में कहा- 3 सितंबर 2024 के बाद पैसेंजर्स विस्तारा की फ्लाइट की बुकिंग नहीं कर पाएंगे। कंपनी की सभी सेवाएं एयर इंडिया की वेबसाइट पर मिलेगी।

सरकार ने एयर इंडिया-विस्तारा मर्जर के हिस्से के रूप में सिंगापुर एयरलाइंस के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) को अपनी मंजूरी दे दी है। विस्तारा, टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस का ज्वाइंट वेंचर है। एयर इंडिया का स्वामित्व टाटा ग्रुप के पास है।।

लापरवाही: पेशी के दौरान वाराणसी से भागा कैदी

  • वाराणसी कोर्ट में पेशी दौरान आया कैदी फरार
  • सिपाही को धक्का देकर भागा पेशी में आया कैदी
  • कैदी के फरार होने से अधिकारियों के फूले हाथ-पांव

वाराणसी: जिला न्यायालय में पेशी पर आया एक कैदी हथकड़ी तोड़कर फरार हो गया। कोर्ट के गेट पर एक सिपाही ने उसे रोकने का प्रयास किया, तो उसे धक्का देकर गिरा दिया। हालांकि सिपाही ने दौड़कर उसका पीछा किया, लेकिन सफल नहीं हो पाया।

भीड़ का फायदा उठाकर कैदी कहीं छिप गया। इसके बाद वह कहीं नजर ही नहीं आया। घटना की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। CCTV फूटेज खंगाले गये। पूरे जनपद में अलर्ट जारी किया गया है। 15 थानों में चेकिंग और तलाशी अभियान चल रहा है।

प्रकरण के मुताबिक, रामनगर के रहने वाले अम्बरीश कुमार सिंह ने 26 अगस्त को थाने में FIR दर्ज कराया था। जिसमें उन्होंने बड़ागांव के रहने वाले महफूज अहमद (23) पर मोबाइल और सोने की चेन चोरी करने का आरोप लगाया था। उन्होंने बताया था कि वह अपने रूम में रात में सोये थे, तभी रात 2:30 बजे दो चोर दीवार फांदकर आए और कमरे में से उनका मोबाइल और सोने की चैन समेत कैश लेकर फरार हो गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद आरोपी महफूज को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद सिपाही सुधाकर सिंह उसे पेशी पर लेकर वाराणसी कोर्ट आया था। उसको ACJM कोर्ट में वर्तिका शुभानंद के समक्ष पेश किया जाना था, पेशी की पुकार होने पर सिपाही सुधाकर सिंह ने कोर्ट के लॉकअप से निकालकर महफूज को कोर्ट नंबर-7 तक पहुंचाया, इस दौरान गमछे के अंदर महफूज अपनी हथकड़ी को निकालने की कोशिश में करता रहा। कोर्ट के गेट पर घुसते ही उसने हथकड़ी खोल ली। सिपाही को अंदर धक्का देते हुए भाग निकला।

वाराणसी जिला एवं सत्र न्यायालय से चोरी के आरोपी के फरार होते ही वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में अफरा-तफरी मच गई। कंट्रोल रूम की सूचना पर अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। DCP और ADCP समेत कई अधिकारियों ने कोर्ट में निरीक्षण किया। बड़ागांव पुलिस को आरोपी के घर और करीबियों पर निगरानी करने में लगाया गया है।

संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। कोर्ट पहुंचे अधिकारियों ने पेशी पर लाने वाले सिपाही सुधाकर सिंह से भी पूछताछ की। हालांकि, अभी उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

श्रद्धांजलि सभा: स्‍वयंसेवकों को मूर्तिकार की तरह निखार देते थे वरिष्‍ठ प्रचारक बालकृष्‍णजी

  • आरएसएस के वरिष्‍ठ प्रचारक स्‍व. बालकृष्‍णजी के स्‍मरण में गोमतीनगर के विशाल खण्‍ड स्थित सीएमएस स्‍कूल के सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

लखनऊ: राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ के पूर्व अखिल भारतीय सह व्‍यवस्‍था प्रमुख एवं पूर्व प्रांत प्रचारक (अवध प्रांत) स्‍व. बालकृष्‍णजी के स्‍मरण में गोमतीनगर के विशाल खण्‍ड स्थित सीएमएस स्‍कूल के सभागार में बुधवार की शाम 5 बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें संघ के राष्‍ट्रीय स्‍तर के प्रचारकों सहित विभिन्‍न क्षेत्रों में कार्यरत स्‍वयंसेवकों ने उपस्थित होकर अपनी भावांजलि अर्पित की। बुधवार की सुबह राजेंद्रनगर स्थित भारती भवन में उनकी आत्मिक शांति हेतु शांति पाठ एवं हवन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था। इस अवसर पर उपस्थित समस्‍त अतिथियों ने कहा कि बालकृष्‍णजी जीवन पर्यन्‍त स्‍वयंसेवकों को निखार कर उन्‍हें देशसेवा के लिए प्रेरित करने का कार्य करते रहे।

राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ के प्रचारक का पूरा जीवन एक कठिन परीक्षा को जीने के समान है। अविवाहित रहते हुए वे राष्‍ट्रसेवा के लिये अपना घर-बार त्‍याग देते हैं। वे बिना पीला वस्‍त्र धारण किये ही सनातन धर्म एवं संस्‍कृति की रक्षा करते हैं। प्रचारक का यही धर्म श्रेष्‍ठता से निभाने वाले वरिष्‍ठ प्रचारक बालकृष्‍णजी उपाख्‍य बालजी अब गोलोकवासी हो चुके हैं। उन्‍होंने 20 अगस्‍त, 2024 को अपना नश्‍वर शरीर त्‍याग दिया था। वे संघ में विभिन्‍न पदों पर रहते हुए राष्‍ट्रनिर्माण में अहम भूमिका निभाते रहे। बालकृष्ण जी पांच भाइयों में दूसरे क्रम पर 5 मार्च, 1937 को जन्मे थे। उनका पैतृक निवास कानपुर देहात की बिल्हौर तहसील के शिवराजपुर ब्लॉक के कंठीपुर ग्राम पंचायत में था। 87 बसंत देखने वाले बालजी ने कानपुर के तत्कालीन विभाग प्रचारक स्व. अशोक सिंहल जी की प्रेरणा से नौकरी छोड़कर वर्ष 1962 में संघ का प्रचारक बनने का संकल्‍प लिया था। इसके बाद वे तहसील प्रचारक बिल्हौर, नगर प्रचारक कानपुर, जिला प्रचारक, विभाग प्रचारक, प्रांत शारीरिक प्रमुख, सह प्रांत प्रचारक, प्रांत प्रचारक अवध प्रांत, संयुक्त क्षेत्र सम्पर्क प्रमुख, उ.प्र. व उत्तराखंड तथा अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख आदि दायित्वों पर रहे। आपातकाल के समय कानपुर में भूमिगत होकर सक्रिय रूप से काम किया। वर्तमान में उनका केन्‍द्र लखनऊ स्थित भारती भवन में था। इस अवसर पर अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वान्त रंजन जी, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य प्रेम कुमार जी, सह क्षेत्र प्रचार प्रमुख पूरब क्षेत्र मनोजकान्‍त जी, वरिष्ठ प्रचारक रामजी भाई, क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख मिथिलेश जी, अवध क्षेत्र के प्रान्त प्रचारक कौशल जी सहित मंत्री स्‍वतंत्रदेव सिंह सहित संघ के कई दायित्वधारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

श्रद्धासुमन अर्पित करते हुये स्वांत रंजन जी ने कहा

आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्‍वान्‍त रंजन जी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि माननीय बालजी के साथ लम्‍बे समय तक रहने का मुझे अवसर मिला। मैं उनको लेकर वाराणसी और लखनऊ के चौक की गलियों में स्‍कूटर से संघ की शाखाओं में जाया करता था। गलती होने पर वे डॉंटते थे मगर उनकी डॉंट में भी अथाह प्रेम होता था। वे स्‍वयंसेवकों के लिये जितने कोमल हृदय के थे, उतने ही स्‍वयं के प्रति कठोर। वे शारीरिक के साथ ही उत्‍कृष्‍ट घोष वादक भी थे। उनमें देश के प्रति समर्पण का भाव कूट-कूटकर भरा था।

  • उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि बालकृष्‍णजी का जीवन देश के लिए समर्पित रहा। विपरीत परिस्थितियों में भी उन्‍होंने अपने आदर्शों से समझौता नहीं किया। उनका जीवन सिद्धांतों के प्रति अडिग रहे। ऐसे महापुरुष को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूँ।

वरिष्‍ठ पत्रकार एवं लेखक नरेन्द्र भदौरिया ने श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कहा कि वे परिस्थितियों को हराकर आदर्शों पर जीना पसंद करते थे। प्रचारक स्‍वयंसेवकों को गढ़ने का कार्य करते हैं। प्रचारकों के सम्‍पर्क में रहकर ही वे पारस पत्‍थर सा स्‍पर्श पाकर स्‍वर्ण से निखर जाते हैं। 1972 में मैं उनके सम्‍पर्क में आया। स्‍वयंसेवकों को निखारने वालों में बालकृष्‍णजी का जीवन अनूठा रहा है। वे स्‍वयंसेवकों की सहायता और उनकी चिंता के लिये सदैव तत्‍पर रहते थे।

आरएसएस के वरिष्‍ठ प्रचारक ओमपाल जी ने श्रद्धांजलि देने के बाद कहा कि मृत्‍यु, जीवन का उत्‍तर है। मनुष्‍य की जीवन यात्रा एक प्रश्‍न है। आरएसएस की यात्रा में कई प्रचारक निकले। प्रचारक बनने से पूर्व मन में कई सवाल उठते हैं। बालजी ऐसे ही न जाने कितने स्‍वयंसेवकों के लिए उत्‍तर बने। उनका स्‍वभाव नारियल जैसा था। उनका जीवन सबके लिये आदर्श है।

एकल अ‍भियान के माधवेन्द्र जी ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर कहा कि मैं महानगर का शारीरिक प्रमुख होता था। संघ में ध्‍वज का रोपण और रोहण करने का कार्य मुझे सौंपा गया था। इस काम को करने में प्रयोग में लाई जाने वाली बारीकियों को उन्‍होंने ही मुझे सिखाया। वे गलती देखने के बाद उसे उसी वक्‍त सुधार करवाते थे। वे हर स्‍वयंसेवक का ध्‍यान रखते थे। वे उनके सामाजिक और पारिवारिक समस्‍याओं तक पर चर्चा करते थे। उसका समाधान करते थे। वे सबकी बहुत चिंता करते थे।

उत्तरप्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ०दिनेश शर्मा ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्‍व.बालकृष्‍णजी हर स्‍वयंसेवक के घर और उनके चूल्‍हे तक की चिंता किया करते थे। मेरे पिताजी के साथ उनका लम्‍बा सानिध्‍य रहा। उनकी बीमारी की अवस्‍था में एक बार मैं उनसे मिलने गया। मैंने उन्‍हें ढाँँढस देने का प्रयास किया। इस पर वह मुस्‍काते हुए बोले, ‘न तो मैं डॉक्‍टर की दवा से ठीक होऊँगा और न ही आपकी सांत्‍वना से। विधि का जो विधान होगा, उसे सबको जीना ही होगा।’ आदरणीय बालजी इस तरह जीते थे। उन्‍होंने हजारों स्‍वयंसेवकों को प्रेरणा देने का कार्य किया है।

आरएसएस के क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्‍य राम जी ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि दुनिया में आकर लोग मोह माया में उलझ जाते हैं। मगर बाली ने मोह-माया पर विजय प्राप्‍त कर ली थी। वे संघ कार्यालय की चाय तक नहीं पीते थे। उनके कप के नीचे चवन्‍नी रखी होती थी। वे कहते थे कि गुरु दक्षिणा की चाय पीकर उसका दुरुपयोग नहीं करना चाहिये। एक बार मैंने बैठक में प्रचारकों के जीवन बीमा होने की बात कही तो उन्‍होंने कहा कि समाज हमारी हर जरूरतें पूरी कर देता है। यही हमारा सबसे बड़ा जीवन बीमा है।

राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेविका समिति की शशी जी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि प्रचारक का कार्य समाज के हर व्‍यक्ति को राष्‍ट्र निर्माण के कार्य से जोड़ना होता है। वे ऐसे ही प्रचारक थे। वे जिसके भी घर भोजन के लिए जाते वहॉं की माातृशक्तियों को देश और समाज के लिए कुछ करने के लिए प्रेरित करते। उन्‍हें समस्‍त राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेविकाओं की ओर नमन है।

राष्ट्रधर्म के सर्वेश जी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वर्ष 1968 में मेरी उनसे भेंट हुई। वे मजदूरों के लिये कुछ न कुछ करने के लिए प्रेरित करते रहते थे। वे स्‍वयंसेवकों के लिए सदैव समर्पित रहते थे। स्‍वसंवकों की कोई भी समस्‍या सुनकर वह उसका तुरन्‍त ही निदान किया करते थे।

सह प्रांत संघ चालक आरएसएस सुमित खरे जी ने कहा कि बालकृष्‍ण जी एक मूर्तिकार की तरह पत्‍थर में आवश्‍यक छँटनी करके मूर्ति बनाने अर्थात स्‍वयंसेवकों को तराशने का कार्य किया करते थे। हम भाग्‍यशाली हैं जो उनकी छेनी-हथौड़ी हम पर भी पड़ी। उन्‍होंने बड़ी संख्‍या में स्‍वयंसेवकों को राह दिखाने का कार्य किया है।

आरएसएस के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य प्रेम जी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह एक अनुभवी प्रचारक थे। उनका जीवन बेदाग था। अहंकार उन्‍हें छू तक नहीं सका। साथ ही, संघ के आ‍र्थिकी का अंकेक्षण करते समय वे पाई-पाई का हिसाब करते थे। वे हर हिसाब को बारीकी से खूंगालते थे ताकि कहीं कोई हानि न हो। आज भले ही हम उन्‍हें श्रद्धांजलि देने आए हैं लेकिन हम उनके जीवन से प्रेरणा भी पा रहे हैं।

  • आरएसएस के क्षेत्रीय शारीरिक प्रमुख अखिलेश जी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बालजी की योजनाएं बहुत अच्‍छी होती थीं। वह हर स्‍वयंसेवक को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते थे। उन्‍हें उपयोगी और उचित सलाह दिया करते थे। उन्‍होंने मेरा भी मार्गदर्शन किया था।

विद्या भारती के जय प्रताप जी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जीवन की कई दुविधाओं को पार करके कोई प्रचारक बनता है। बालजी एक आदर्श प्रचारक थे। हम सबको उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिये। उनके दिखाये मार्ग पर चलकर हमें राष्‍ट्र के लिये कुछ करने का संकल्‍प लेना चाहिये।

  • लखनऊ की पूर्व मेयर संयुक्ता भाटिया जी ने भी अपार दुःख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि वे जब भी कहीं मिलते तो परिवार के वरिष्‍ठ सदस्‍य की तरह व्‍यवहार करते। गलती होने पर डॉंटते और उसे सुधारने की सलाह देते। एक पल के लिए भी ऐसा नहीं लगता था कि किसी वरिष्‍ठ प्रचारक से भेंट हो रही है।