क्रिस्टल कंपनी के खराब हेलीकॉप्टर को ले जाया जा रहा था
खराब हेलीकॉप्टर को MI-17 से हैंग कर ले जाया जा रहा था
हैंगिंग चेन टूटी, नीचे गिरा खराब हेलीकॉप्टर
कुछ दिन पहले क्रिस्टल कंपनी का हेलीकॉप्टर खराब हुआ था
केदारनाथ में लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था हेलीकॉप्टर
आज MI-17 हेलीकॉप्टर से हैंग करके ले जाते समय हादसा
नई दिल्ली: आज सुबह केदारनाथ में एक बड़ी दुर्घटना होते-होते बच गई जब एक हेलीकॉप्टर, जो दूसरे खराब हेलीकॉप्टर को चैन के सहारे टोचन करके ले जा रहा था, उसमें तकनीकी समस्या आ गई। घटना तब घटी जब टोचन के दौरान चैन टूट गई, जिससे खराब हेलीकॉप्टर ऊंचाई से नीचे गिर गया।
खुशकिस्मती से, इस हेलीकॉप्टर में कोई व्यक्ति सवार नहीं था, इसलिए किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। नीचे गिरते ही हेलीकॉप्टर को काफी नुकसान पहुंचा है, लेकिन जमीन पर किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। इस घटना के बाद प्रशासन ने हेलीकॉप्टर ऑपरेटरों को सुरक्षा नियमों का पालन करने और सभी आवश्यक सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
गाजीपुर : जिले में तैनात ARTO सौम्या पांडेय धमाकों पर धमाके कर रही हैं. अब उनका नया कारनामा सामने आया है. पांडेय ने गाड़ी में बैठ कर अपने ड्राइवर और सिपाहियों से खाली ट्रक से पैसा न मिलने पर उन ट्रकों का एक्सेल और सेल्फ ही खुलवा कर लेती गईं।
एआरटीओ सौम्या पांडेय प्रवर्तन देखती है. गाजीपुर से हाजीपुर ग्रीन फील्ड रोड का काम चल रहा है और यह काम सरकार की प्राथमिकता में भी है. इस काम पर राखड़ गिराने के लिए ट्रकें आती हैं. उसी क्रम में दो ट्रक जिसका नम्बर- MP16H – 1144, MP19HA- 4014 है, ये दोनों ट्रक रवि इंफ्रा कंपनी के वेयर हाउस में राखड़ गिराकर वापस एमपी जा रही थी। इसी बीच मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के फाकराबाद में जाम लगने की वजह से यह दोनों ट्रक खड़े थे. तभी एआरटीओ सौम्या पांडेय की गाड़ी एंट्री मारती है।
इन ट्रकों को रोककर विपरीत दिशा में एआरटीओ का ड्राईवर सत्येन्द्र यादव ले चलने के लिए कहता है. ट्रक ड्राइवर इसका विरोध करते हैं कि हम गाड़ी नहीं ले जायेंगे. उसके बाद सत्येंद्र यादव खुद एक ट्रक को चलाकर एक सुनसान जगह ले गया. फिर वहां पर ट्रक ड्राइवरों से 50 हजार रुपये की मांग की जाने लगी, जब ड्राइवर पैसा देने में असमर्थ रहे तो सौम्या पांडेय गाड़ी में बैठी हुई थी, जिनके सामने ही उन ट्रकों का एक्सेल व सेल्फ एआरटीओ के ड्राइवर व सिपाही खोलकर लेते गये।ट्रक के सुपरवाइजर /ड्राइवर उत्तम चंद भारती ने इस लूट की तहरीर मोहम्मदाबाद कोतवाली में दी है. इस तहरीर के संबंध में जब मोहम्मदाबाद कोतवाल से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि तहरीर मिली है. इसकी जांच की जा रही है।
कुनाल और आनंद 7 महीने बाद रिहा, तीसरे की याचिका खारिज
वाराणसी: IIT-BHU में बीटेक छात्रा से चर्चित गैंगरेप के दो आरोपियों को हाईकोर्ट ने राहत दे दी। कुणाल पांडेय और आनंद उर्फ अभिषेक चौहान को हाईकोर्ट ने सशर्त जमानत दी है। वहीं, सक्षम पटेल की जमानत अस्वीकार कर दी। अब जमानत याचिका पर 16 सितंबर को सुनवाई होगी।
हाईकोर्ट के आदेश पर दोनों को जिला जेल से रिहाई मिल गई। परिजन दोनों को लेकर घर पहुंचे तो गली में ही फूल माला से स्वागत किया। गैंगरेप के तीनों आरोपी भाजपा IT सेल से जुड़े थे और सरकार के मंत्री-विधायक समेत बड़े नेताओं के संपर्क में थे।
इस हाई प्रोफाइल केस में वाराणसी पुलिस ने 17 जनवरी को गैंगरेप की चार्जशीट दाखिल की थी। लंका पुलिस ने तीनों आरोपियों पर गैंगस्टर कायम कर दिया था। गैंगस्टर केस दर्ज होने के बाद लगातार उनकी जमानत याचिका खारिज हो रही थी।
तीनों आरोपी आनंद उर्फ अभिषेक चौहान, कुणाल पांडेय और सक्षम पटेल को घटना के 60 दिन बाद लंका क्षेत्र से 30 दिसंबर 2023 को गिरफ्तार किया गया था।
जज ने 31 दिसंबर 2023 से तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर जिला जेल में बंद थे। उन्हें जघन्य वारदातों में शामिल आरोपियों की बैरक में रखा गया था। पुलिस ने चार्जशीट में तीनों आरोपियों के रूट चार्ट, CCTV फुटेज, मोबाइल लोकेशन को आधार बनाया गया था। इसके साथ ही पीड़ित छात्रा, उसके दोस्त और एक गार्ड के बयान को भी आरोपियों के खिलाफ आधार बनाया है। वॉट्सऐप चैट को भी कोर्ट में पेश कर, जब्त बुलेट का भी जिक्र किया गया। कोर्ट में पुलिस ने बताया कि तीनों पेशेवर अपराधी हैं, जनता के बीच तीनों को जाने की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए।