Home Blog Page 1026

यूपी में पत्रकार हित: पत्रकारों के सम्बन्ध में पुलिस मुख्यालय से पुनः जारी हुआ पत्र

लखनऊ: उत्तरप्रदेश में पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण, उनकी सुरक्षा व्यवस्था, उनके साथ पुलिस द्वारा शिष्ट व्यवहार करने के साथ ही पत्रकारों व उनके परिजनों के ख़िलाफ़ दर्ज हो रहे मनगढ़ंत मामलों की जानकारी के संबंध में डीजीपी मुख्यालय ने पूरे प्रदेश के सभी जनपदों से जानकारी तलब की है।

उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने 27 अगस्त को सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को एक विस्तृत पत्र जारी किया, जिसमें पत्रकारों की सुरक्षा, उनके साथ किए जाने वाले व्यवहार, और उनके अधिकारों की सुरक्षा पर जोर दिया गया है। यह पत्र राज्य में पत्रकारों की बढ़ती चिंताओं और उनकी सुरक्षा को लेकर हो रही घटनाओं के मद्देनजर जारी किया गया है। पत्र में निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिंदुओं को विशेष रूप से शामिल किया गया है।

पत्रकारों के साथ शिष्ट और सम्मानजनक व्यवहार

पत्र में सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे पत्रकारों के साथ हमेशा शिष्ट, सम्मानजनक और सहयोगात्मक व्यवहार करें। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि पत्रकारों को उनके कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार की धमकी, अपमान या उत्पीड़न का सामना न करना पड़े। पत्रकारों की भूमिका को समझते हुए, उनके साथ पेशेवर और सम्मानजनक तरीके से संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।

फर्जी मामलों पर रोक

पत्र में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि पत्रकारों और उनके परिजनों के खिलाफ किसी भी प्रकार का फर्जी मामला दर्ज नहीं होना चाहिए। यह बिंदु इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि कई बार पत्रकारों की निष्पक्ष रिपोर्टिंग के कारण उनके खिलाफ दुर्भावनापूर्ण तरीके से मामले दर्ज किए जाते हैं। पुलिस अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि किसी भी पत्रकार के खिलाफ दर्ज होने वाले मामलों की पहले सही ढंग से जांच की जाए और कोई भी अनुचित कार्रवाई न की जाए।

निष्पक्ष और पारदर्शी जांच

पत्रकारों के खिलाफ शिकायतें या दर्ज मामले की जांच निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ की जानी चाहिए। पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे किसी भी मामले में पक्षपातपूर्ण रवैया न अपनाएं और जांच प्रक्रिया में पत्रकारों के अधिकारों और स्वतंत्रता का पूरा सम्मान करें। जांच के दौरान पत्रकारों के साथ सहयोगात्मक रवैया अपनाने और उनकी चिंता को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए गए हैं।

सुरक्षा की प्राथमिकता

पत्रकारों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं। पत्र में कहा गया है कि पत्रकारों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। यदि किसी पत्रकार को जान से मारने की धमकी, उत्पीड़न, या अन्य प्रकार के हमले का सामना करना पड़ता है, तो पुलिस को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए और उनकी सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक उपाय करने चाहिए।

समय-समय पर संवाद और समन्वय

पत्र में यह भी कहा गया है कि पुलिस अधिकारियों को पत्रकारों के साथ नियमित संवाद बनाए रखना चाहिए। अधिकारियों को सलाह दी गई है कि वे पत्रकारों के साथ नियमित बैठकें करें, जिससे किसी भी प्रकार के मुद्दे, सुझाव, या शिकायत को सुना और समझा जा सके। संवाद के माध्यम से पुलिस और पत्रकारों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जा सकता है, जिससे कार्य में पारदर्शिता और सुरक्षा की भावना विकसित हो सके।

जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता

पत्र में पुलिस अधिकारियों को पत्रकारिता की महत्ता और पत्रकारों की जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने के लिए भी कहा गया है। पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ होते हैं, और उनका कार्य समाज में जागरूकता फैलाना और सरकार व जनता के बीच सूचना के पुल का काम करना होता है। पुलिस अधिकारियों को पत्रकारों के इस कार्य की महत्ता को समझते हुए उनके प्रति सम्मानजनक रवैया अपनाने के निर्देश दिए गए हैं।

कानूनी कार्रवाई की सतर्कता

पत्र में इस बात पर भी जोर दिया गया है कि यदि किसी भी पत्रकार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना अपरिहार्य हो, तो पुलिस अधिकारियों को सतर्कता और निष्पक्षता के साथ यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उस कार्रवाई का आधार तथ्यात्मक और वैध हो। किसी भी प्रकार के भेदभाव या पूर्वाग्रह से बचते हुए निष्पक्ष कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जाना चाहिए।

इस पत्र का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के लिए एक सुरक्षित, स्वतंत्र और सहयोगात्मक कार्य वातावरण तैयार करना है। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि पत्रकारों के खिलाफ कोई भी अनुचित या अवैध कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह पहल न केवल पत्रकारों की सुरक्षा को सुनिश्चित करती है, बल्कि पुलिस और मीडिया के बीच एक सकारात्मक और सहयोगी संबंध स्थापित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। पत्र के माध्यम से पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे पत्रकारों के अधिकारों का सम्मान करें और उन्हें उनके कार्य को स्वतंत्र और निर्भीक रूप से करने का अवसर प्रदान करें।

सरोजनीनगर का सुपर सन्डे: विधायक ने आयोजित किया जन सुनवाई शिविर, फ्री बस सेवा से अयोध्या पहुंचे श्रद्धालु, मेधावियों को मिली साइकिल, स्थापित हुआ 37 वां गर्ल्स यूथ क्लब, लगवाए ई – गवर्नेंस कैम्प

  • फ्री बस सेवा से अयोध्या पहुंचे सरोजनीनगर के श्रद्धालु, जताया विधायक का आभार
  • गौरी विहार से संचालित हुई 28वीं रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा, डॉ. राजेश्वर सिंह पूरी करवा रहे भक्तों की लालसा
  • भटगांव, मजरा रसूलपुर में लगा 86वां ‘आपका विधायक – आपके द्वार’ जन सुनवाई शिविर, सुनीं गयीं ग्रामीणों की समस्याएँ
  • गाँव की शान: रसूलपुर के 4 मेधावियों को डॉ. राजेश्वर सिंह ने साइकिल प्रदान कर किया सम्मानित
  • नयी पहल : डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा स्थापित डिजिटल केन्द्रों पर क्षेत्रवासियों को मिल रहा ई-गवर्नेंस लाभ

लखनऊ: जनसेवा को जीवन का ध्येय मान नित नयी जनकल्याणकारी योजनाओं से अपनी विधानसभा क्षेत्र की जनता को लाभ पहंचा रहे सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने रविवार को गौरी विहार से 28वीं रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा संचालित की। इस फ्री बस सेवा के माध्यम से स्थानीय निवासियों को अयोध्या दर्शन कराया गया।

  • विधायक द्वारा नियमित संचालित बस सुबह गौरी विहार के जे. पी लॉन पहुँच गयी, जहाँ महिलाओं और बुजुर्गों को पटका पहनाकर बस में बिठाया गया, पूरे रास्ते के दौरान यात्रियों के लिए नाश्ता और भोजन की व्यवस्था की गयी। सभी दर्शनार्थियों को राम मंदिर, हनुमान गढ़ी, कनक भवन, राम की पैडी आदि महत्वपूर्ण दर्शनीय स्थलों का दर्शन कराते हुए देर शाम सकुशल उनके घर पहुंचाया गया। वापसी के दौरान सभी दर्शनार्थियों को डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से श्रीमद्भागवत गीता तथा प्रसाद भी प्रदान किया गया।

भटगांव, मजरा रसूलपुर में लगा 86वां ‘आपका विधायक – आपके द्वार’ जनसुनवाई शिविर

  • उपलब्धता और संवाद से जन समस्याओं का समाधान कर रहे सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा रविवार को ग्राम पंचायत भटगांव, मजरा रसूलपुर में 86वां ‘आपका विधायक – आपके द्वार’ जन सुनवाई शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों के बीच विधायक की टीम उनकी समस्याएँ सुननें, समस्याओं का समाधान दिलाने और गांव के विकास संबंधित सुझाव प्राप्त करने के लिए उपस्थित रही। शिविर के दौरान ‘गांव की शान’ पहल के अंतर्गत डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से इंटरमीडिएट परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 2 मेधावियों मो. उमर (80.8%) व सलोनी गौतम (76.0%) और हाईस्कूल परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 2 मेधावियों परिसीका पाल (77.83%) व हिमांशु (74.83%) को साइकिल, घड़ी और प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश सिंह, महिला मोर्चा मंडल मंत्री मधु चौरसिया, बीडीसी सुहागवती चौरसिया, दीपमाला, मोहिनी देवी, कमला चौरसिया, प्रिओम, शिवमंगल चौहान, अजीत चौहान, शत्रोहन एवं राजा राम चौरसिया को सम्मानित किया गया। साथ ही रसूलपुर में 37 वें गर्ल्स यूथ क्लब की स्थापना कर कैरम, फुटबॉल, वॉलीबॉल आदि खेलों की स्पोर्ट्स किट प्रदान की गयी। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा स्थापित ‘ताराशक्ति निःशुल्क रसोई’ के माध्यम से उपस्थित क्षेत्रवासियों को ताजा एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान तारा देवी, सेक्टर संयोजक सूरज सिंह, बूथ अध्यक्ष सुन्दर लाल, अनिल कुमार पटेल, केदार नाथ मौर्या, क्षेत्र पंचायत सदस्य कुंती, गिरीश चन्द्र, बच्चू लाल पासी, दीपक कुमार, धरम राय चौरसिया, पीनू रावत, महेश्वरी द्विवेदी एवं पार्षद प्रतिनिधि लवकुश रावत मौजूद रहे।

रण बहादुर सिंह डिजिटल शिक्षा एवं युवा सशक्तिकरण केन्द्रों पर लगा ई-गवर्नेंस कैंप

सरोजनीनगर विधायक डॉ.राजेश्वर सिंह ने अपनी विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को डिजिटल कोर्सों का निःशुल्क प्रशिक्षण दिलाने के लिए अपने पिता की स्मृति में डिजिटल सशक्तिकरण केन्दों की स्थापना की है, पहले चरण में विधायक द्वारा 6 केन्द्रों की स्थापना की गयी। इनमें से 4 केन्द्रों विधायक कार्यालय, आशियाना, कुम्हार मंडी, भटेआ लाइन तेलीबाग शाखा, कटियार मार्केट, लतीफनगर शाखा, कानपुर रोड, बंथरा सिकंदरपुर शाखा पर रविवार को ई – गवर्नेंस सुविधाओं पैन कार्ड आवेदन, किसान सम्मान निधि आवेदन, बीमा और बैंकिंग योजनाओं का लाभ, जन्म, मृत्यु, जाति, आय, निवास प्रमाणपत्र, वृद्धावस्था, दिव्यांगजन पेंशन आदि के पंजीकरण सुविधाओं का निःशुल्क लाभ उपलब्ध कराया गया। इन केन्द्रों के बारे में विधायक का मानना है कि प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को इन केंद्रों पर सरोजनीनगर परिवार के सदस्यों को निःशुल्क जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।

लखनऊ: आईपीएस अधिकारी की बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पिता एनआईए में हैं आईजी

  • लोहिया विधि विश्विद्यालय में छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • अनिका लखनऊ स्थित लोहिया विधि विश्विद्यालय में एलएलबी की तृतीय वर्ष की छात्रा थी
  • ⁠छात्रा को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया
  • ⁠मौत की वजह अभी साफ नहीं हुई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगी मौत की वजह
  • ⁠छात्रा अनिका एलएलबी तृतीय वर्ष में पढ़ती थी उसके पिता एनआईए में आईजी के पद पर कार्यरत हैं
  • ⁠अनिका रात को अपने कमरे में गई थी उसके बाद कमरा नहीं खोलने पर साथियों ने उसे वहां से निकालकर बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया
  • ⁠छात्रा के घर वाले नोएडा से लखनऊ पहुंचे, जिसके बाद छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
  • ⁠पुलिस द्वारा इस पूरे मामले की जांच की जा रही है


लखनऊ: 02 सितंबर से शुरू होगा भाजपा का दूसरा राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान

  • सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री ए.के.शर्मा ने अपने गृह जनपद मऊ और आजमगढ़ जिले के सभी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद किया
  • अभियान में कार्यकर्ता बीजेपी की विचारधारा और पार्टी की छवि को जन जन तक पहुंचाए
  • मंत्री ए.के.शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को अभियान को बृहद स्तर पर चलाने के दिए दिशा निर्देश और किया उत्साहवर्धन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने रविवार को ग्रेटर नोएडा स्थित अपने आवास से अपने गृह जनपद मऊ और आजमगढ़ जिले के सभी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद कर यह जानकारी दी कि भारतीय जनता पार्टी आगामी 02 सितंबर, 2024 से अपना दूसरा राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान की शुरुआत कर रही है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 02 सितंबर को स्वयं भी अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कर नई दिल्ली से इस सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे। उन्होंने बताया कि सभी मंत्रियों को 25 हज़ार सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है लेकिन इस बार मऊ क्षेत्र में सभी के सहयोग से कम से कम एक लाख सदस्य बनाने का प्रयास किया जाएगा। बीजेपी प्रत्येक 06 वर्षों बाद अपना सदस्यता अभियान चलाती है, इस बार यह सदस्यता अभियान 02 सितंबर से 24 सितंबर, 2024 तक चलेगा। इस दौरान पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी पार्टी को बूथ और शंकुल स्तर पर मजबूत करने के लिए बीजेपी की विचारधारा और पार्टी की छवि को जन जन तक पहुंचाएंगे। प्रत्येक गांव, मोहल्ला और हर घर तक पहुंचकर लोगों की परेशानियों को जानेंगे और उनका समाधान भी कराएंगे।

मंत्री ए.के.शर्मा ने बताया कि बीजेपी आज भी 18 करोड़ से अधिक सदस्य संख्या के साथ पूरे विश्व में सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में जानी जाती है। इस बार भी बीजेपी का सदस्यता अभियान बहुत ही अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जो भी भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा में विश्वास करता है वह इस नंबर 8800002024 पर मिस्ड कॉल देकर और ऑनलाइन आवेदन कर बीजेपी का सदस्य बन सकता है। इस दौरान सभी सदस्यों की सदस्यता का नवीनीकरण भी किया जाना है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को माननीय प्रधानमंत्री जी के संकल्प को साकार करने की दिशा में राजनीतिक चर्चा कर सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियो को दिशा निर्देश दिए और सदस्यता अभियान को बृहद स्तर पर चलाने के लिए उनका उत्साहवर्धन भी किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में शामिल होकर अपने इस परिवार को और अधिक विस्तार और मजबूती प्रदान करना है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा के सांगठनिक कौशल की बदौलत बीजेपी लगातार आगे बढ़ते हुए बड़ी हो रही है।

प्रधानमंत्री जी हम सबके प्रेरणास्रोत एवं पथ प्रदर्शक- मंत्री ए.के.शर्मा

  • प्रधानमंत्री से नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के.शर्मा ने नई दिल्ली में की शिष्टाचार मुलाकात
  • मंत्री ए.के.शर्मा ने प्रदेश में नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी और कार्यों को और बेहतर व जनउपयोगी बनाने के लिए उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया
  • उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी से विपरीत परिस्थितियों में भी देश व समाज के लिए कार्य करने व कर्त्तव्यपरायणता की मिलती है असीम ऊर्जा

लखनऊ: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के.शर्मा ने शनिवार को नई दिल्ली में उनके आवास पर शाम को स्नेहल व शिष्टाचार मुलाकात की।

भेंट के दौरान ए.के.शर्मा ने प्रधानमंत्री का आशीर्वाद लिया और प्रदेश में नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी और कार्यों को और बेहतर व जन उपयोगी बनाने के लिए उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। उन्होंने प्रदेश में पीएम सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना और नगरों को सोलर सिटी बनाने के कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी दी और इस संबंध में माननीय प्रधानमंत्री जी का निरंतर सुझाव और मार्गदर्शन प्राप्त करने की उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की।

श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी हम सबके प्रेरणास्रोत एवं पथ प्रदर्शक हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी देश व समाज के लिए निर्बाध कार्य करने, जनता जनार्दन की निःस्वार्थ सेवा और कर्त्तव्यपरायणता की उनसे असीम ऊर्जा मिलती है।