
- उत्तरायणी कौथिग-2025 का नवां दिन झोड़ा प्रतियोगिता के साथ जोश और उत्साह से भरा रहा।
- गायन प्रतियोगिता “पहाड़ की आवाज” के फाइनल राउंड में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
- सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक विवेक नौटियाल और अमित गोस्वामी ने धमाकेदार प्रस्तुतियां दीं।
- पर्वतीय महापरिषद द्वारा विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित व्यक्तियों को पुरस्कृत किया गया।

लखनऊ, 21 जनवरी 2025: पर्वतीय महापरिषद, लखनऊ द्वारा आयोजित 10 दिवसीय (14 से 23 जनवरी) उत्तरायणी कौथिग-2025 के नवें दिवस का शुभारंभ क्राइस चर्च, हजरतगंज लखनऊ के प्रधानाचार्य और अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश चैत्री द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। आनंद भंडारी के नेतृत्व में उत्तराखंडी परिधान और गहनों से सजी विशाल महिला समूह ने झोड़ा नृत्य प्रस्तुत कर कौथिग में जोश का संचार किया। इस अवसर पर पूर्वांचल परिषद के अध्यक्ष प्रभुनाथ राय भी उपस्थित रहे।
झोड़ा प्रतियोगिता में महिलाओं की भागीदारी: आज झोड़ा प्रतियोगिता के अंतिम दिन विभिन्न दलों ने अपनी प्रस्तुति दी:
- प्रथम दलनायिका: दम्यन्ति नेगी, गंगोत्री विहार, गोमती नगर
- द्वितीय दलनायिका: पुष्पा जोशी, सीमांत नगर, कल्याणपुर
- तृतीय दलनायिका: गीता सत्यबली, प्रगति विहार, कल्याणपुर
- चतुर्थ दलनायिका: पुष्पा नेगी, रामआसरे पुरवा, गोमती नगर
- पांचवा दलनायिका: ऊषा रावत, संकटमोचन धाम, खरगापुर, गोमती नगर
- छठा दलनायिका: हेमा डोलिया व सुधा चन्दोला, पंत नगर
- सांतवा दलनायिका: देवकी बोरा, उत्तराखंड जन कल्याण समिति, कल्याणपुर
निर्णायक मंडल में के.सी. पंत, जे.पी. डिमरी और गोपाल दत्त जोशी शामिल रहे।
गायन प्रतियोगिता “पहाड़ की आवाज”: सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में “पहाड़ की आवाज” के फाइनल राउंड में राजशेखर जोशी, गोविंद सिंह बोरा, पंकज बाणगी, लक्ष्मण सिंह मर्तोलिया और हर्षिता काण्डपाल ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के प्रायोजक और सातू आठू प्रोडक्शन के निर्माता चंचल सिंह बोरा ने नवोदित गायक कलाकारों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया।
निर्णायक मंडल के सदस्य नारायण पाठक, दर्शन परिहार और गिरीश बहुगुणा रहे।
मुख्य अतिथियों का स्वागत: उत्तरायणी कौथिग-2025 के सायंकालीन सत्र का शुभारंभ परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह, समाजसेवी अर्पणा यादव, उत्तर लखनऊ से विधायक नीरज सिंह और अतिथि शैलेन्द्र शर्मा अटल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
सम्मान समारोह: पर्वतीय महापरिषद द्वारा दिए गए विभिन्न सम्मानों में:
- देवकी नन्दन पाण्डेय उद्घोषक सम्मान: जगदम्बा प्रसाद डिमरी
- बी.एस. शाह नाट्य कला सम्मान: हीरा सिंह बिष्ट
- गोपाल दत्त उपाध्याय साहित्य सम्मान: श्रीमती करूणा पाण्डेय
- नितिशा नेगी क्रीड़ा सम्मान: दिव्य नौटियाल
सांस्कृतिक कार्यक्रम: उत्तराखंड संस्कृति विभाग से मेहमान कलाकार पुष्कर महर के दल की धमाकेदार प्रस्तुतियों के साथ प्रसिद्ध उत्तराखंडी गायक विवेक नौटियाल और अमित गोस्वामी की रंगारंग प्रस्तुतियां रहीं।
वरिष्ठ गायक कलाकार आनंद सिंह कपकोटी ने “पंछी हुना…” पर शानदार एकल प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम की व्यवस्थाएँ: कार्यक्रम की कार्यालय व्यवस्था में कृपाल सिंह रावत, महेंद्र सिंह मेहता, रमेश उपाध्याय, युवराज सिंह परिहार, बसंत भट्ट, मंजू पडेलिया, डॉ. बी.एस. नेगी, गोविंद पाठक, जानकी अधिकारी, बीना रावत, देवेंद्र मिश्रा, महेंद्र पंत, शंकर पांडेय, लक्ष्मण सिंह धामी, के.एन. पांडेय, सुनील किमोठी, भुवन पांडेय, जहांवासी, के.सी. पंत, पी.पी. पंत, गोपाल दत्त जोशी, आनंद भंडारी, ख्याली सिंह, राजेंद्र सिंह रावत, लक्ष्मण सिंह भंडारी, प्रेम गिरि, नरेंद्र फर्तियाल, उमेद सिंह, प्रदीप बिष्ट, के.एन. पाठक, कैलाश बिनवाल, उमेश चंद्र पांडेय सहित कई पदाधिकारीगण शामिल रहे।