HomeDaily NewsTravel Tips:चार धाम यात्रा का बजट प्लान! Indian Railways लाया 12 दिन...

Travel Tips:चार धाम यात्रा का बजट प्लान! Indian Railways लाया 12 दिन का Tour Package, जानें किराया और सुविधाएं

अगर आप इस साल चार धाम यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Indian Railways ने यात्रियों के लिए खास टूर पैकेज लॉन्च किया है, जिसके जरिए श्रद्धालु आसानी से Char Dham Yatra कर सकते हैं।

इस पैकेज में यात्रियों को Yamunotri Temple, Gangotri Temple, Kedarnath Temple और Badrinath Temple के दर्शन कराए जाएंगे।

कब से शुरू होगा टूर पैकेज

यह पैकेज 21 अप्रैल 2026 से शुरू होगा और इसकी शुरुआत Delhi से होगी।

  • कुल अवधि: 11 रात और 12 दिन
  • बुकिंग अवधि: मई, जून, सितंबर और अक्टूबर तक
  • पैकेज का नाम: CHARDHAM YATRA EX DELHI

यात्री इस पैकेज को सर्च करके पूरी जानकारी देख सकते हैं और ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।

कितना है किराया

पैकेज की कीमत यात्रियों की संख्या के हिसाब से अलग-अलग रखी गई है।

  • सोलो ट्रैवलर: ₹75,000
  • दो लोग साथ: ₹62,000 प्रति व्यक्ति
  • तीन लोग साथ: ₹57,000 प्रति व्यक्ति
  • बच्चों के लिए: ₹30,000

कैसे होगा सफर

इस पैकेज में यात्रियों को बस के जरिए यात्रा कराई जाएगी।

  • दिल्ली से आरामदायक AC टेम्पो ट्रैवलर में सफर
  • AC सुविधा केवल दिल्ली से हरिद्वार और हरिद्वार से दिल्ली के बीच मिलेगी
  • पहाड़ी रास्तों पर AC बंद रहेगा

पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं

  • 11 रात और 12 दिन का होटल स्टे
  • रोजाना नाश्ता और डिनर
  • हर दिन 1 लीटर पानी की बोतल
  • यात्रा बीमा
  • पहले से बुक होटल और ट्रांसपोर्ट सुविधा

ध्यान रखें कि इस पैकेज में लंच शामिल नहीं है, इसलिए दोपहर के भोजन का खर्च आपको अलग से देना होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments