HomeSportsSports News:श्रीलंका का घर में वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूटा, न्यूजीलैंड...

Sports News:श्रीलंका का घर में वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूटा, न्यूजीलैंड से 61 रन से हार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने कोलंबो के R. Premadasa Stadium में श्रीलंका को 61 रनों से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। इस हार के साथ सह-मेजबान श्रीलंका का घरेलू मैदान पर खिताब जीतने का सपना टूट गया, जबकि न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल की अपनी उम्मीदें जिंदा रखीं।

168 के जवाब में 107 पर ढेर

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 168 रन बनाए। जवाब में श्रीलंकाई टीम 107 रन पर सिमट गई। कामिंदु मेंडिस और दुनिथ वेल्लालागे को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।

सैंटनर की कप्तानी पारी

न्यूजीलैंड की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही थी और 84 रन तक 6 विकेट गिर चुके थे। ऐसे मुश्किल वक्त में कप्तान Mitchell Santner ने 26 गेंदों पर 47 रनों की तेज पारी खेली। उन्होंने Cole McConchie के साथ 84 रनों की अहम साझेदारी कर टीम को 160 के पार पहुंचाया।

रचिन रवींद्र का ऑलराउंड कमाल

इसके बाद मैच पर पूरी तरह कब्जा कर लिया Rachin Ravindra ने। उन्होंने पहले बल्ले से 32 रन जोड़े और फिर गेंदबाजी में 4 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट झटके। उन्होंने कुसल मेंडिस, पवन रत्नायके, दासुन शनाका और दुशन हेमंता को आउट कर श्रीलंका की कमर तोड़ दी।

हेनरी ने दिया शुरुआती झटका

श्रीलंका को पहली ही गेंद पर बड़ा झटका लगा, जब Matt Henry ने पथुम निसांका को क्लीन बोल्ड कर दिया। निसांका शानदार फॉर्म में थे, लेकिन इस अहम मुकाबले में वह खाता भी नहीं खोल सके।

इस जीत के साथ न्यूजीलैंड सेमीफाइनल की दौड़ में मजबूती से बना हुआ है, जबकि श्रीलंका का टी20 वर्ल्ड कप 2026 अभियान यहीं समाप्त हो गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments