Pakistan Super League 2026 से जुड़ी एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां Islamabad United के युवा तेज गेंदबाज Hamza Sajjad अभ्यास सत्र के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए।
नेट प्रैक्टिस के दौरान बल्लेबाज Mark Chapman ने एक जोरदार शॉट खेला, जो सीधे हमजा के सिर पर जा लगा। गेंद लगते ही वह मैदान पर गिर पड़े और कुछ समय के लिए बेहोश हो गए। यह देखते ही वहां मौजूद खिलाड़ी और स्टाफ घबरा गए और तुरंत मेडिकल टीम को बुलाया गया।
घटना के बाद हमजा सज्जाद को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार अब उनकी हालत स्थिर है और वह होश में आ चुके हैं। एहतियात के तौर पर उनका सीटी स्कैन कराया जा रहा है, ताकि किसी भी अंदरूनी चोट का पता लगाया जा सके।
हालांकि, इस घटना को लेकर अब तक Pakistan Cricket Board या फ्रेंचाइजी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
सोशल मीडिया पर इस घटना की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें खिलाड़ी के गिरने के बाद मैदान पर लोगों की भीड़ देखी जा सकती है।
गौरतलब है कि 24 वर्षीय हमजा सज्जाद को अभी तक पीएसएल में डेब्यू का मौका नहीं मिला है, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है। उन्होंने फर्स्ट क्लास, लिस्ट-ए और टी20 क्रिकेट में कई मुकाबले खेले हैं और अपनी गेंदबाजी से प्रभाव छोड़ा है।
यह घटना एक बार फिर क्रिकेट में खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करती है, खासकर तब जब अभ्यास सत्र के दौरान भी इस तरह के हादसे सामने आते हैं। फिलहाल सभी की नजरें उनकी जल्द और पूरी तरह से रिकवरी पर टिकी हुई हैं।


































