इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रविवार को खेले जाने वाले मुकाबले से पहले Sara Tendulkar का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनसे पूछा गया कि वह Lucknow Super Giants और Gujarat Titans के बीच होने वाले मैच में किस टीम को सपोर्ट करेंगी।
दरअसल, इस मुकाबले को लेकर दिलचस्प स्थिति इसलिए बन गई है क्योंकि Arjun Tendulkar, जो सारा के भाई हैं, इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं। हालांकि अभी तक उन्हें प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिला है। वहीं दूसरी ओर गुजरात टाइटंस की कप्तानी Shubman Gill के हाथों में है, जिनके साथ सारा का नाम पहले भी जोड़ा जाता रहा है, हालांकि दोनों ने कभी इन खबरों की पुष्टि नहीं की।
वायरल वीडियो में जब सारा से बार-बार यही सवाल पूछा गया कि वह किस टीम को सपोर्ट करेंगी, तो उन्होंने कोई सीधा जवाब नहीं दिया और मुस्कुराते हुए वहां से निकल गईं। उनके इस रिएक्शन के बाद सोशल मीडिया पर फैंस अपने-अपने अंदाज में कयास लगा रहे हैं।
अक्सर देखा गया है कि Sara Tendulkar अपने भाई Arjun Tendulkar को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम पहुंचती रही हैं, जिससे माना जा रहा है कि उनका झुकाव लखनऊ टीम की ओर हो सकता है।
गौरतलब है कि Arjun Tendulkar पहले Mumbai Indians का हिस्सा थे और 2023 में उन्होंने आईपीएल डेब्यू किया था। हालांकि वहां उन्हें सीमित मौके मिले। IPL 2026 से पहले हुए ट्रेड के तहत वह अब लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़ चुके हैं। अब तक अपने आईपीएल करियर के 5 मैचों में वह 3 विकेट ले चुके हैं।

































