HomeLucknowलखनऊ के वृंदावन योजना व बिजनौर रोड में नए प्रतिष्ठानों का शुभारंभ...

लखनऊ के वृंदावन योजना व बिजनौर रोड में नए प्रतिष्ठानों का शुभारंभ कर बोले सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह- ‘व्यापारिक विकास से ही समृद्ध होगा क्षेत्र’ ; स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा और रोजगार सृजन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

  • स्थानीय पार्क में ओपन जिम और बेंच लगवाने का दिया आश्वासन, क्षेत्रवासियों को भेंट की ‘मैं हूँ सरोजनीनगर’ की प्रति
  • डॉ. राजेश्वर सिंह ने दो नए व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का किया उद्घाटन; सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
  • ‘स्थानीय उद्यमों के विस्तार से युवाओं को मिलेंगे नए अवसर’: राजधानी में नए संस्थानों के शुभारंभ पर बोले डॉ. राजेश्वर सिंह

लखनऊ: सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने क्षेत्र व राजधानी की बढ़ती आर्थिक गतिविधियों, स्थानीय उद्यमिता को प्रोत्साहन और व्यापारिक विस्तार के क्रम में दो नवीन व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिष्ठान के संचालकों, उनके परिजनों व उपस्थित क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए स्थानीय विकास, रोजगार सृजन और जनसरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

‘रियागा फाइन ज्वेलरी’ का भव्य शुभारंभ: सेक्टर-6, वृंदावन योजना स्थित ‘रियागा फाइन ज्वेलरी’ के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होकर डॉ. राजेश्वर सिंह ने आभूषणों की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और सुंदरता के संकल्प की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह नवीन प्रतिष्ठान न केवल ग्राहकों को उत्कृष्ट सेवा व शुद्धता का भरोसा प्रदान करेगा, बल्कि स्थानीय व्यापार को भी नई गति देगा। इस अवसर पर डॉ. सिंह ने प्रतिष्ठान के मुख्य संचालक श्री प्रियम राज, श्री अंकुर रस्तोगी, श्री आदर्श वैश सहित श्री कमलेश रस्तोगी, श्री विजय वैश, श्रीमती प्रियम राज, श्री प्रणव अग्निहोत्री, श्री प्रशांत रस्तोगी, श्री शिवम् राज एवं श्री आसार वैश को नए व्यावसायिक सफर की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

‘वरदान स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट’ का उद्घाटन एवं जनसंवाद: इसके उपरांत डॉ. राजेश्वर सिंह ने शहीद नगर, बिजनौर रोड स्थित ‘वरदान स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट’ का विधिवत उद्घाटन किया। प्रतिष्ठान के स्वामीगण श्री महेश सिंह, श्री मानवेन्द्र सिंह, श्री योगेंद्र सिंह एवं सुश्री महिमा सिंह को बधाई देते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि स्थानीय उद्यमशीलता किसी भी क्षेत्र की आर्थिक उन्नति का मूल आधार है, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होते हैं।

समारोह के दौरान डॉ. राजेश्वर सिंह ने स्थानीय नागरिकों एवं सोसायटी निवासियों से आत्मीय संवाद किया। क्षेत्रवासियों की सुविधा, स्वास्थ्य और सुंदरीकरण को ध्यान में रखते हुए उन्होंने स्थानीय पार्क में ओपन जिम (Open Gym) स्थापित कराने तथा नागरिकों के बैठने हेतु बेंच लगवाने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित सभी नागरिकों व सोसायटी वासियों को सरोजनीनगर के विकास और जनसेवा की संकल्प-पुस्तिका ‘मैं हूँ सरोजनीनगर’ की प्रति भी भेंट की। कार्यक्रम में आर.के. सिंह, जी.एस. सिंह, एस.एस. चौधरी, आर.सी. वर्मा, मनोज कुमार सिंह, प्रदीप यादव, राम नारायण एवं के.के. मिश्रा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित रहे।

श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन: कार्यक्रमों के उपरांत आयोजकों एवं क्षेत्रवासियों के विशेष अनुरोध पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने शहीद नगर स्थित प्रसिद्ध श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पहुँचकर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से दर्शन-पूजन एवं जलाभिषेक किया। उन्होंने देवाधिदेव महादेव के चरणों में शीश नवाकर सरोजनीनगर परिवार सहित समस्त प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments