
लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में संगठनात्मक गतिविधियों और जनसंपर्क को प्रभावी बनाने की दिशा में एमएलसी बैठक एवं संपर्क अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्तरों पर संवाद किया गया। इस दौरान चुनावी तैयारियों, बूथवार मतदाताओं की स्थिति, मतदाता जागरूकता तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। अभियान के माध्यम से संगठनात्मक समन्वय मजबूत करने, कार्यकर्ताओं से सुझाव प्राप्त करने और बूथ स्तर पर तैयारियों को अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष बल दिया गया।
शिवशंकर सिंह ‘शंकरी’ के आवास पर संगठनात्मक संवाद

अभियान के क्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवशंकर सिंह ‘शंकरी’ के आवास पर बैठक आयोजित की गई। इसमें पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। बैठक में बूथवार मतदाताओं की स्थिति की जानकारी प्राप्त करने, बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने तथा जनसंपर्क अभियान को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सुझाव लेकर संगठनात्मक कार्यों को बेहतर बनाने के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की गई।
एसकेडी अकादमी में शिक्षाविदों के साथ बैठक

इसी क्रम में एसकेडी अकादमी में प्रधानाचार्य बी.एस. वाही, शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन से जुड़े सदस्यों के साथ संवाद किया गया। बैठक में आगामी चुनाव के मद्देनजर बूथवार तैयारियों, मतदाता जागरूकता और अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक प्रयासों पर चर्चा हुई। शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों से सुझाव प्राप्त कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जनभागीदारी बढ़ाने तथा मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के विषय पर विचार-विमर्श किया गया।
सरोजनीनगर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों तक पहुंचा संपर्क अभियान
संपर्क अभियान के अंतर्गत सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों से भी संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े प्रतिनिधियों के सुझाव प्राप्त किए गए तथा चुनाव संबंधी तैयारियों एवं मतदाता जागरूकता के विषयों पर चर्चा की गई।
संपर्क किए गए शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों में सीको कॉलेज, नारायणपुर से सुमित बत्रा; एम.जी.एस.टी. कॉलेज, शिवपुरा से सी.एल. शेखर; गौतम बुद्ध डिग्री कॉलेज, बिजनौर रोड से सोमिल कुशवाहा; श्री आदर्श पटेल इंटर कॉलेज, ऐन से सुनील वर्मा; बाल विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, आलमबाग नहर से योगेन्द्र सिंह; अवध कॉलेजिएट कॉलेज, दरोगा खेड़ा से सर्वजीत सिंह; आदर्श ग्रामीण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नीवां से आर.एस. चौरसिया; गजोधर प्रसाद स्कूल, पहाड़पुर से घनश्याम पाण्डेय; केवल पत्ती डिग्री कॉलेज, किशुनपुर कौड़िया से आर.पी. वर्मा; महाराजा बिजली पासी डिग्री कॉलेज, आशियाना से ऋषि मिश्रा; राधेलाल साहू इंटर कॉलेज, बेहटा से गौरव साहू; एस.आर.पी.एस. अवध पब्लिक स्कूल, कटिबगिया से विद्याधर दीक्षित; शिवानी पब्लिक स्कूल, रामगढ़ी से मार्कण्डेय दुबे; एल.आर.एस.एस. इंटर कॉलेज, बंथरा से अनिल जायसवाल; आर्यकुल कॉलेज, बिजनौर से सशक्त सिंह तथा राम प्रसाद बिस्मिल डिग्री कॉलेज, काकोरी से इजहार खान शामिल रहे।
बूथ स्तर पर मजबूती और जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर
बैठकों और संपर्क कार्यक्रमों के दौरान बूथवार तैयारियों की जानकारी प्राप्त करने, संगठनात्मक समन्वय को बेहतर बनाने तथा जनसंपर्क गतिविधियों को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विशेष ध्यान दिया गया। साथ ही, मतदाता जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से विभिन्न स्तरों पर सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया गया।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवशंकर सिंह ‘शंकरी’, जिला अध्यक्ष विजय कुमार मौर्या, मंडल अध्यक्ष विवेक राजपूत, मंडल अध्यक्ष दलबहादुर सिंह, मंडल अध्यक्ष मोहित तिवारी, मुकेश शर्मा, लवलेश सिंह, राजेश सिंह, अंकित गुप्ता एवं राजकुमार पटेल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
इन बैठकों एवं संपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक संवाद को गति देने, चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने, विभिन्न प्रतिनिधियों के सुझावों को समझने तथा मतदाता जागरूकता के प्रयासों को व्यापक बनाने पर विशेष जोर दिया गया।


































