HomeDaily Newsसुख हो या दुःख, क्षेत्रवासियों के बीच पहुंच रहे सरोजनीनगर विधायक डॉ....

सुख हो या दुःख, क्षेत्रवासियों के बीच पहुंच रहे सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह: शोक संतप्त परिवारों से मिलकर जताई संवेदना, जरूरतमंदों की मदद का दिया भरोसा

लखनऊ। सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र में जनप्रतिनिधि के रूप में अपनी सक्रियता और क्षेत्रवासियों से निरंतर संवाद को लेकर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह लगातार चर्चा में रहते हैं। क्षेत्र में सुख-दुःख के हर अवसर पर लोगों के बीच पहुंचना, उनकी समस्याओं को सुनना और जरूरत के अनुसार सहायता का भरोसा देना उनकी कार्यशैली की विशेष पहचान बनता जा रहा है।

इसी क्रम में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर दिवंगत लोगों के शोकाकुल परिवारजनों से भेंट की, उन्हें सांत्वना दी और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। कई स्थानों पर स्थानीय समस्याओं की जानकारी मिलने पर विधायक ने आवश्यक सहायता और विकास कार्यों के लिए भी पहल का आश्वासन दिया।

मकदूमपुर कैथी में ग्राम प्रधान मनोज लोधी के परिवार से मिले

ग्राम मकदूमपुर कैथी के ग्राम प्रधान मनोज लोधी की पूज्य माताजी स्वर्गीय शांति देवी के निधन की सूचना मिलने पर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह उनके आवास पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष विवेक राजपूत, मंडल अध्यक्ष मोहित तिवारी, पार्षद के.एन. सिंह, बूथ अध्यक्ष मेड़ीलाल रावत, मुकेश, सेक्टर संयोजक राधे श्याम तिवारी, मुनेश रावत, पूर्व प्रधान रूप चंद, मेहीलाल रावत, एहमामऊ के पूर्व प्रधान तेज नारायण, राघवेंद्र सिंह, भूतपूर्व प्रधान गंगाराम रावत सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और गणमान्यजन उपस्थित रहे।

ग्राम औरावा में वरिष्ठ पत्रकार प्रभात सिंह के परिवार को दी सांत्वना

ग्राम औरावा निवासी वरिष्ठ पत्रकार प्रभात सिंह की धर्मपत्नी स्वर्गीय प्रियंका सिंह के निधन पर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने उनके परिवार से भेंट कर गहरी संवेदना व्यक्त की।

विधायक ने इस कठिन समय में परिवार को ढांढस बंधाया और दिवंगत पुण्यात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

मनोज सिंह के पुत्र अनुज उर्फ शिंटू के निधन पर परिवार से की मुलाकात

ग्राम औरावा में ही विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मनोज सिंह के पुत्र स्वर्गीय अनुज सिंह उर्फ शिंटू के निधन के बाद उनके परिवारजनों से भेंट की। विधायक ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख सुनील रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश सिंह, मंडल अध्यक्ष विवेक राजपूत, मंडल महामंत्री प्रियम सिंह, पूर्व प्रधान अजय सिंह, पूर्व सभासद प्रत्याशी अनूप सिंह सज्जन, बूथ अध्यक्ष विजय सिंह सहित क्षेत्र के अनेक कार्यकर्ता और गणमान्यजन उपस्थित रहे।

ग्राम काकोहा में शोक संवेदना के साथ जरूरतमंद बुजुर्ग के इलाज का भरोसा

ग्राम काकोहा में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश रावत के पूज्य बड़े भाई एवं रामचंद्र के पूज्य पिताजी स्वर्गीय देशराज के निधन पर परिवारजनों से भेंट कर संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने परिवार के बसंत, मोती, राहुल, विशाल, रोहित, करन और नितिन सहित अन्य परिजनों से मुलाकात कर इस दुखद समय में परिवार को सांत्वना दी।

ग्राम प्रवास के दौरान विधायक को एक बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य और उपचार संबंधी समस्या की जानकारी मिली। इस पर उन्होंने बुजुर्ग के इलाज में आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं स्थानीय आवश्यकताओं को देखते हुए 2 सोलर लाइट, 5 स्ट्रीट लाइट और 1 हैंडपंप की व्यवस्था के लिए आवश्यक पहल करने का भी भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर पूर्व जिला मंत्री आशु शुक्ला, भगवती प्रसाद, राहुल रावत और सुभाष पासी सहित स्थानीय कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

रहीमनगर पड़ियाना में कार्यकर्ता प्रताप रावत के परिवार से आत्मीय संवाद

अपने अन्य कार्यक्रमों के दौरान मार्ग में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह रहीमनगर पड़ियाना के सेक्टर संयोजक प्रताप रावत और उनके परिवारजनों से भी आत्मीयता के साथ मिले।

उन्होंने परिवार का कुशलक्षेम जाना और बच्चों आयुष, दिव्यांशी एवं तन्वी से स्नेहपूर्वक संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई और भविष्य से जुड़े विषयों पर बातचीत की। क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों के साथ विधायक का यह निरंतर आत्मीय संवाद उनके जनसंपर्क और क्षेत्रवासियों से जीवंत जुड़ाव को दर्शाता है।

श्रवण रावत के परिवार से भी मिले विधायक

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने श्रवण रावत के चाचा स्वर्गीय राम रईस रावत के निधन के बाद उनके शोकाकुल परिवारजनों से भी भेंट की।

इस दौरान उन्होंने रश्मि देवी, अरविंद कुमार, धर्मेंद्र कुमार, प्रताप, विजय प्रताप, तेज प्रताप, रंजना देवी, मीशो देवी, आशी, आरव, श्रवण कुमार, राम प्रसाद और सिया दुलारी सहित अन्य परिवारजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की।

क्षेत्र में चर्चा: जनप्रतिनिधि नहीं, हर सुख-दुःख में साथ खड़े होने वाले विधायक

सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की सक्रियता और जनसंपर्क की चर्चा आमजनमानस में लगातार बनी रहती है। चाहे किसी परिवार के घर खुशी का अवसर हो, कोई सामाजिक आयोजन हो या फिर किसी परिवार पर दुःख का पहाड़ टूटा हो, विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह स्वयं लोगों के बीच पहुंचने का प्रयास करते हैं।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि विधायक केवल औपचारिक मुलाकात तक सीमित नहीं रहते, बल्कि लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान और जरूरतमंदों की यथोचित सहायता के लिए भी पहल करते हैं। काकोहा में बुजुर्ग के इलाज में सहयोग का आश्वासन और गांव की बुनियादी जरूरतों के लिए सोलर लाइट, स्ट्रीट लाइट तथा हैंडपंप की व्यवस्था की पहल इसका उदाहरण है।

डॉ. राजेश्वर सिंह की यही कार्यशैली- जनता के सुख में सहभागी और दुःख में संवेदनशील साथी बनने की भावना– उन्हें सरोजनी नगर के लोगों से लगातार जोड़े हुए है।

ईश्वर सभी दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

ॐ शांति। 🙏

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments