HomeSportsSports News:35 रन पर ढेर हुई ऑस्ट्रिया की टीम, 8 बल्लेबाज रहे...

Sports News:35 रन पर ढेर हुई ऑस्ट्रिया की टीम, 8 बल्लेबाज रहे शून्य पर; तुर्की ने 33 गेंद में जीता मैच

2026 महिला कॉन्टिनेंटल कप का आगाज ही एकतरफा मुकाबले से हुआ। तुर्की और ऑस्ट्रिया के बीच खेले गए मैच में ऑस्ट्रिया की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और पूरी टीम महज 35 रन पर ऑलआउट हो गई। हैरानी की बात यह रही कि टीम की 8 बल्लेबाज अपना खाता तक नहीं खोल सकीं

ऑस्ट्रिया की ओर से सिर्फ तीन बल्लेबाज ही रन बना सकीं, लेकिन इनमें से कोई भी दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंची। टीम के बल्ले से कुल 16 रन आए, जबकि 19 रन अतिरिक्त के रूप में मिले।

8.1 ओवर में 35 रन पर सिमटी ऑस्ट्रिया

टॉस जीतकर तुर्की ने पहले गेंदबाजी चुनी। ऑस्ट्रिया की शुरुआत बेहद खराब रही और विकेट लगातार गिरते रहे। टीम 8.1 ओवर में सिर्फ 35 रन बनाकर पवेलियन लौट गई।

श्रीया रेड्डी ने 19 गेंदों पर 8 रन बनाकर टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए। शीतल भारद्वाज ने 13 गेंदों में 5 रन बनाए, जबकि विकेटकीपर हादिया सिद्दीकी के बल्ले से 3 रन निकले।

इन तीनों के अलावा बाकी बल्लेबाज रन बनाने में नाकाम रहीं। ऑस्ट्रिया की पूरी पारी में एक भी बाउंड्री नहीं लगी।

एक्स्ट्रा से आए बल्लेबाजों से ज्यादा रन

ऑस्ट्रिया की पारी में बल्लेबाजों से ज्यादा रन एक्स्ट्रा के जरिए आए। टीम को अतिरिक्त के रूप में 19 रन मिले, जिसमें 14 रन वाइड के थे।

तुर्की की गेंदबाज हासेर सेलिक सबसे सफल रहीं। उन्होंने 2 ओवर में सिर्फ 6 रन देकर 4 विकेट झटके। कप्तान कुबरा कनावरसी ने 2 ओवर में 5 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि एजगी नूर किलिच को एक सफलता मिली।

33 गेंद में तुर्की ने हासिल किया लक्ष्य

35 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी तुर्की ने शुरुआत में ही मुकाबले पर पकड़ बना ली। टीम ने सिर्फ 5.3 ओवर यानी 33 गेंदों में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया

जेहरा एंडर ने नाबाद 13 रन बनाए, जिसमें दो चौके शामिल थे। वहीं मेलिके बायराम ने एक छक्के की मदद से नाबाद 11 रन बनाए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए सिर्फ 15 गेंदों में 27 रन की तेज साझेदारी कर टीम को जीत तक पहुंचाया।

तुर्की की कप्तान कुबरा कनावरसी बिना खाता खोले आउट हुईं, जबकि सुजान तुरान ने एक चौके की मदद से 9 रन बनाए।

ऑस्ट्रिया की ओर से एम. पथिरानेहेलागे ने तुर्की के दो विकेट हासिल किए, लेकिन वह अपनी टीम को बेहद आसान लक्ष्य का बचाव करने से नहीं बचा सकीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments