
लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा अपनी गोलोकवासी माता स्वर्गीय श्रीमती तारा सिंह की पुण्य स्मृति में संचालित जनसेवा अभियान “आपका विधायक-आपके द्वार” के अंतर्गत 177वें जनसुनवाई शिविर का आयोजन 2 अगस्त 2026 (रविवार) को ग्राम मुंशी खेड़ा, मंडल सरोजनीनगर दक्षिण द्वितीय में किया जाएगा। शिविर का आयोजन प्रातः 11:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक होगा।

डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा शुरू किया गया “आपका विधायक-आपके द्वार” अभियान क्षेत्रवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान, पारदर्शी जनसुनवाई और जनसेवा के उद्देश्य से लगातार संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में आयोजित होने वाले 177वें शिविर में आमजन अपनी समस्याएं और शिकायतें दर्ज करा सकेंगे, जिनके त्वरित निस्तारण का प्रयास किया जाएगा।
शिविर के दौरान विजन प्लस के सहयोग से विशेष निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर भी लगाया जाएगा। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नेत्र परीक्षण किया जाएगा तथा चयनित 50 जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क पावर वाले चश्मे वितरित किए जाएंगे।
कार्यक्रम के अंतर्गत “गाँव की शान” पहल के तहत इंटरमीडिएट परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले दो मेधावी छात्र एवं दो मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यूथ क्लब की स्थापना की जाएगी तथा उन्हें स्पोर्ट्स किट का वितरण भी किया जाएगा।
डॉ. राजेश्वर सिंह का कहना है कि उनकी गोलोकवासी माता स्वर्गीय श्रीमती तारा सिंह से मिले सेवा, संवेदनशीलता और समाजहित के संस्कार ही इस अभियान की प्रेरणा हैं। इसी भावना के साथ यह जनसेवा अभियान निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि प्रत्येक जरूरतमंद तक सहायता और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच सके।
#टीम_राजेश्वर ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि जनसेवा, सम्मान और समाजहित को समर्पित इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इसका लाभ उठाएं तथा कार्यक्रम को सफल बनाएं।


































