
तारा खेड़ा (लखनऊ)। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में लगातार 174 सप्ताह से जनसंपर्क और जनसमस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम बने विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के महत्वाकांक्षी अभियान “आपका विधायक, आपके द्वार” के अंतर्गत रविवार को तारा खेड़ा ग्राम पंचायत में ग्राम बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर क्षेत्र की विकास योजनाओं, जनसमस्याओं और उनके त्वरित समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों को केंद्र में रखते हुए कई जनहितकारी पहलें भी की गईं।

बैठक के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। सम्मानित विद्यार्थियों में वंदना वर्मा (68%), अनुराधा (67%), सलमा (63%) तथा ललित (60%) शामिल रहे। इस अवसर पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान केवल पुरस्कार देना नहीं, बल्कि समाज के उज्ज्वल भविष्य में निवेश करना है। उन्होंने कहा कि शिक्षित और जागरूक युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत हैं।

कार्यक्रम में विजन प्लस के सहयोग से विशेष निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया गया। शिविर के माध्यम से 50 जरूरतमंद ग्रामीणों को निःशुल्क पावर के चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे। विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है और स्वास्थ्य तथा शिक्षा दोनों ही समग्र विकास के मजबूत स्तंभ हैं।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि “आपका विधायक, आपके द्वार” अभियान का उद्देश्य केवल शिकायतें सुनना नहीं, बल्कि गांव-गांव तक विकास योजनाओं को पहुंचाना, लोगों से सीधा संवाद स्थापित करना और स्थानीय स्तर पर समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यह जनसेवा का अभियान आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ निरंतर जारी रहेगा।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सम्मानित नागरिक, जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं से जुड़े सुझाव भी साझा किए, जिन पर विधायक ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
SEO Keywords:
डॉ. राजेश्वर सिंह, आपका विधायक आपके द्वार, सरोजनीनगर विधायक, तारा खेड़ा ग्राम पंचायत, 174 सप्ताह जनसुनवाई, मेधावी छात्र सम्मान, निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, Vision Plus Eye Camp, सरोजनीनगर विकास, भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह, लखनऊ समाचार, True News UP


































