HomeDaily Newsलखनऊ: सरोजनी नगर विधानसभा बन रही खेलों का उभरता केंद्र, एकाना स्टेडियम...

लखनऊ: सरोजनी नगर विधानसभा बन रही खेलों का उभरता केंद्र, एकाना स्टेडियम में दिखा रोमांच

लखनऊ। डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया मुकाबला खेल प्रेमियों के लिए एक यादगार अनुभव बन गया। और के बीच हुए इस रोमांचक मैच में दर्शकों का उत्साह चरम पर रहा और पूरे स्टेडियम में ऊर्जा व खेल भावना का अद्भुत माहौल देखने को मिला।

डॉ. सिंह ने कहा कि खचाखच भरे स्टेडियम और दर्शकों की जबरदस्त भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि अब तेजी से विश्वस्तरीय खेल आयोजनों का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। उन्होंने इसे न केवल शहर बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय बताया।

उन्होंने कहा कि इस तरह के बड़े खेल आयोजन युवाओं को प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जब स्थानीय युवा अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को अपने सामने खेलते हुए देखते हैं, तो उनमें भी आगे बढ़ने और खेलों में करियर बनाने की प्रेरणा उत्पन्न होती है। उन्होंने इसे एक सकारात्मक और स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने वरिष्ठ खिलाड़ियों के समर्पण, अनुशासन और प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे क्षण भावुक कर देने वाले होते हैं। ये दृश्य इस विश्वास को मजबूत करते हैं कि सरोजिनी नगर विधानसभा में जमीनी स्तर पर तैयार की जा रही युवा प्रतिभाएं भी एक दिन इसी मंच पर अपनी पहचान बनाएंगी और देश का नाम रोशन करेंगी।

उन्होंने आगे बताया कि सरोजिनी नगर विधानसभा क्षेत्र में खेलों के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि हर स्कूल, कॉलेज और मोहल्ले से नई प्रतिभाएं सामने आ सकें। इसके लिए खेल सुविधाओं का विस्तार, प्रशिक्षण व्यवस्था और संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।

इस अवसर पर राजीव शुक्ला, प्रमोद तिवारी, संजीव गोयनका, तजिंदर पाल सिंह बिट्टू, उदय सिन्हा, रामेश्वर सिंह एवं आरपी सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अंत में डॉ. सिंह ने को इंडियन प्रीमियर लीग के इस सत्र के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और सफलता की कामना की। उन्होंने विश्वास जताया कि टीम आने वाले मैचों में शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments