HomeDaily Newsबारा बिरवां सब्जी मार्केट अग्निकांड: प्रभावित व्यापारी हैं सरोजनीनगर परिवार का हिस्सा,...

बारा बिरवां सब्जी मार्केट अग्निकांड: प्रभावित व्यापारी हैं सरोजनीनगर परिवार का हिस्सा, हर प्रकार से सहायता की जाएगी, पीड़ित 26 दुकानदारों को तत्काल सहायता, मुआवजे एवं पुनर्निर्माण के लिए प्रशासन से समन्वय जारी- डॉ.राजेश्वर सिंह

लखनऊ : सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बारा बिरवां सब्जी मार्केट में शुक्रवार रात्रि लगभग 10:30 बजे लगी भीषण आग ने देखते ही देखते लगभग 26 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे व्यापारियों को भारी आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ा।

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया एवं इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की।प्रभावित 26 व्यापारी साथियों को तत्काल राहत स्वरूप ₹10,000-₹10,000 की सहायता राशि प्रदान की गई।

विधायक डॉ.राजेश्वर सिंह ने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं जिलाधिकारी लखनऊ से वार्ता कर पीड़ितों को अधिकतम सहायता दिलाने का अनुरोध किया गया है। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि बिजली विभाग के माध्यम से मुआवजे की व्यवस्था कराई जाएगी तथा लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) से समन्वय कर क्षतिग्रस्त दुकानों की मरम्मत भी सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान उन्होंने पीड़ित व्यापारियों से संवाद कर उनके दर्द को साझा किया और भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में वे अकेले नहीं हैं, पूरा प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि उनके साथ खड़े हैं।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि यह घटना केवल आगजनी नहीं, बल्कि कई परिवारों की आजीविका पर गहरा संकट है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि सभी प्रभावितों को इस कठिन समय से उबरने की शक्ति प्रदान करें। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद सौरभ सिंह मोनू, उपजिलाधिकारी अंकित शुक्ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनूप मिश्रा, मंडल मंत्री प्रीतम सिंह, प्रदीप मिश्रा, साधन गुप्ता, शिविता गोयल एवं गंगाराम भारती सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments