
लखनऊ। जनप्रतिबद्धता, पारदर्शिता और सतत जनसेवा के संकल्प को साकार करते हुए सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में “आपका विधायक-आपके द्वार” अभियान के अंतर्गत 158वां जनसुनवाई शिविर ग्राम आदमपुर इंद्रवारा में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर ने जनविश्वास को और अधिक सुदृढ़ किया।
एक मंच, अनेक समाधान

शिविर में टीम राजेश्वर ने क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों से आत्मीय संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना। यह जनसुनवाई केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जनविश्वास का सशक्त मंच है, जहां प्रत्येक नागरिक की बात को प्राथमिकता देते हुए त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाता है।

शिविर में कुल 21 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 3 का मौके पर ही निस्तारण कर त्वरित समाधान का उदाहरण प्रस्तुत किया गया। शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
स्वास्थ्य सेवा हर द्वार तक

शिविर के दौरान के सहयोग से 43 वरिष्ठ नागरिकों की निःशुल्क नेत्र जांच की गई। उन्हें आवश्यक दवाइयां एवं चिकित्सकीय परामर्श भी उपलब्ध कराया गया।
साथ ही शिवराज जी, विशुना जी एवं विशुना देई जी का आयुष्मान कार्ड बनवाकर स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में ठोस कदम उठाया गया।
मेधावी छात्रों का सम्मान

‘गांव की शान’ कार्यक्रम के अंतर्गत हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चार मेधावी छात्र-छात्राओं—
- शुभांशी सिंह (61%)
- अमृता शुक्ला (86.5%)
- गौरव सिंह (51%)
- अल्का (65%)
को साइकिल, घड़ी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह पहल नई पीढ़ी को प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
युवाओं को संगठन और खेल से जोड़ने की पहल

युवाओं में खेल भावना और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने हेतु स्पोर्ट्स किट वितरित की गईं।

साथ ही 108वें गर्ल्स यूथ क्लब एवं 172वें बॉयज यूथ क्लब का गठन कर उन्हें सामाजिक सहभागिता एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने की पहल की गई।
सेवा और संवेदना का संगम

पूज्य माता तारा सिंह जी की प्रेरणा से संचालित ‘तारा शक्ति निशुल्क रसोई’ के माध्यम से ग्रामीणजनों को भोजन वितरित कर सेवा एवं संवेदना का उदाहरण प्रस्तुत किया गया।
प्रमुख जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दल बहादुर सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता गंगा राम भारती, पूर्व प्रधान धर्मेंद्र सिंह चौहान, विजय पाल सिंह चौहान, नारायण शुक्ला, राम आसरे पाल, देव नारायण शुक्ला सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
साथ ही के डॉ. राघवेंद्र तिवारी, डॉ. रिया सिंह, डॉ. आसमां, डॉ. शालिनी एवं डॉ. ज्योति ने स्वास्थ्य शिविर में सक्रिय भूमिका निभाई।
विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि “आपका विधायक -आपके द्वार” केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जनसेवा की सतत साधना है-जहां संवाद ही समाधान का माध्यम है और लोकतंत्र नागरिकों के द्वार तक सशक्त रूप में पहुंचता है।


































