
लखनऊ। राष्ट्रीय एक्यूपंक्चर दिवस के उपलक्ष्य में विकास नगर स्थित एपेक्स एक्यूपंक्चर सेंटर एंड पेन क्लीनिक में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार का लाभ उठाया।

शिविर का उद्घाटन सेंटर के निदेशक डॉ. जी. पार्थ प्रतिम ने भगवान धन्वंतरि एवं भारत में एक्यूपंक्चर के जनक के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश भी दिया गया।
विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध
शिविर में मरीजों को निम्नलिखित सेवाएं निःशुल्क प्रदान की गईं—
- एक्यूपंक्चर एवं इलेक्ट्रो एक्यूपंक्चर
- मोक्साबस्शन एवं कपिंग थेरेपी
- फिजियोथेरेपी
- दंत चिकित्सा परामर्श
- बीएमआई जांच
- हेल्थ काउंसिलिंग
- पैथोलॉजिकल जांच
45 मरीजों ने उठाया लाभ
शिविर में सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस, स्लिप डिस्क, माइग्रेन, न्यूरोपैथी, डिप्रेशन, अनिद्रा एवं अर्थराइटिस जैसी समस्याओं से ग्रसित लगभग 45 मरीजों ने जांच एवं उपचार कराया। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा एक्यूपंक्चर, इलेक्ट्रो एक्यूपंक्चर, मोक्साबस्शन, कपिंग एवं फिजियोथेरेपी विधियों से उपचार किया गया।
चिकित्सकों की टीम रही सक्रिय
डॉ. जी. पार्थ प्रतिम ने बताया कि शिविर को सफल बनाने में फिजियोथेरेपी विशेषज्ञ डॉ. सुमित श्रीवास्तव, डॉ. जहांनारा खान, डॉ. नजमा, डॉ. संदीप बिस्वास, डॉ. अखिलेश प्रकाश, कृष्ण कुमार, अब्दुल कादिर, अलमान, नीलम, अरुणा, प्रणात, सलमा तथा चंदन हॉस्पिटल की सलोनी सहित पूरी टीम ने सराहनीय योगदान दिया।
पंजीकृत मरीजों को विशेष सुविधा
शिविर में पंजीकृत मरीजों को अगले दिन से नियमित चिकित्सा सेवाओं पर 50% की विशेष छूट प्रदान करने की घोषणा भी की गई।
राष्ट्रीय एक्यूपंक्चर दिवस के अवसर पर आयोजित इस शिविर ने न केवल मरीजों को राहत दी, बल्कि वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


































