HomeDaily Newsलखनऊ के दो दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को 5 लाख सहायता व...

लखनऊ के दो दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को 5 लाख सहायता व नौकरी देने की मांग, विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने लिखा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र

लखनऊ: सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने राजधानी के दो दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग उठाई है।

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर प्रत्येक परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद तथा एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का अनुरोध किया है।

लोकतंत्र के प्रहरियों की सुरक्षा का मुद्दा

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के प्रहरी होते हैं। वे सच के लिए जीते हैं और समाज के हित में संघर्ष करते हैं। ऐसे में जब किसी पत्रकार का असमय निधन हो जाता है, तो उसके परिवार को असुरक्षित नहीं छोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र की आवाज सुरक्षित रहेगी, तभी लोकतंत्र मजबूत होगा।

किन पत्रकारों के लिए उठाई मांग

विधायक ने जिन दो पत्रकारों के परिजनों के लिए सहायता की मांग की है, उनमें वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय विधि सिंह और मोहम्मद इरफान शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, विधि सिंह का निधन 21 फरवरी को हृदयाघात से हुआ था। वे अपने पीछे पत्नी रोहिणी और एक पुत्री को छोड़ गए हैं।

वहीं, मोहम्मद इरफान का 23 फरवरी को ब्रेन हैमरेज के कारण निधन हो गया। उनके परिवार में पत्नी नूरी बेगम और दो नाबालिग पुत्र हैं। दोनों परिवारों पर अचानक आए इस दुख ने आर्थिक संकट खड़ा कर दिया है।

पत्रकारों के लिए पेंशन व सामाजिक सुरक्षा की वकालत

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि वे पत्रकारों के लिए पेंशन व्यवस्था और बेहतर सामाजिक सुरक्षा बीमा कवर सुनिश्चित कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका मानना है कि पत्रकारों को भी संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों की तरह सामाजिक सुरक्षा मिलनी चाहिएl

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments