रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म ‘मर्दानी 3’ ने 30 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. ये फिल्म क्राइम थ्रिलर फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है, जिसकी शुरुआत 2014 में ‘मर्दानी’ से हुई थी और 2019 में ‘मर्दानी 2’ के साथ जारी रही थी. वहीं लेटेस्ट चैप्टर में रानी ने एक बार फिर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में दमदार परफॉर्मेंस दी है और इसी के साथ ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. यहां तक कि ‘बॉर्डर 2’ के तूफान के आगे भी ‘मर्दानी 3’ पूरा दमखम दिखा रही है. ठीक ठाक शुरुआत के बाद इसने अपने ओपनिंग वीकेंड में शानदार कमाई की थी. चलिए यहां जानते हैं अपने पहले मंडे टेस्ट में ‘मर्दानी 3’ ने कैसा परफॉर्म किया है?
‘मर्दानी 3’ ने पहले मंडे कितनी की कमाई?
रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर थोड़ी धीमी रही, हालांकि ‘बॉर्डर 2’ जैसी बड़ी फिल्म से मुकाबला कर रही इस क्राइम थ्रिलर की कमाई के आंकड़े बिल्कुल भी निराशाजनक नहीं हैं! एक ठीक-ठाक ओपनिंग वीकेंड के बाद, फिल्म को सोमवार के मुश्किल टेस्ट का सामना करना पड़ा, और नतीजे ठीक-ठाक रहे हैं.
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘मर्दानी 3’ ने फ्रेंचाइजी में सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की थी और , पहले दिन 4 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं शनिवार को फिल्म में 50 परसेंट की ज़बरदस्त बढ़ोतरी देखी गई और इसने 6 करोड़ रुपये कमाए. वहीं तीसरे दिन, रानी मुखर्जी के इस कॉप ड्रामा ने एक बार फिर थोड़ी ग्रोथ दिखाई, 7.25 करोड़ रुपये और जोड़े और भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपने ओपनिंग वीकेंड का कुल कलेक्शन 17.25 करोड़ रुपये नेट कर लिया.
- वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘मर्दानी 3’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी मंडे को 2.15 करोड़ का कलेक्शन किया है.
- इसी के साथ ‘मर्दानी 3’ की 4 दिनों की कुल कमाई अब 19.65 करोड़ रुपये हो गई है.
क्या ये रानी की टॉप 10 में शामिल होगी?
यह देखना दिलचस्प होगा कि ‘मर्दानी 3’ रानी मुखर्जी की टॉप 10 सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल होती है या नहीं. फिलहाल, 10वें नंबर पर 2011 की हिट फिल्म ‘नो वन किल्ड जेसिका’ है, जिसने 29 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं अभी तक, यह फीमेल कॉप सीक्वल उस टोटल तक पहुंचने से लगभग 9 करोड़ रुपये दूर है. मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए, ये फिल्म अपने दूसरे वीकेंड तक रानी मुखर्जी के करियर की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह बना सकती है.
‘मर्दानी 3’ के बारे में
‘मर्दानी’ का निर्देशन वेटरेन फिल्म मेकर प्रदीप सरकार ने किया था, जिनका 2023 में निधन हो गया था वहीं ‘मर्दानी 2’ को गोपी पुथरन ने डायरेक्ट किया था. जबकि ‘मर्दानी 3’ का निर्देशन अभिराज मीनावाला ने किया है. ये फिल्म इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी. इसे आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है. ‘मर्दानी 3’, हार्ड-हिटिंग, सामाजिक रूप से रेलिवेंट कहानी कहने की फ्रेंचाइजी की विरासत को आगे बढ़ाती है. जहां ‘मर्दानी’ ने ह्यूमन ट्रैफिकिंग की गंभीर दुनिया पर रोशनी डाली थी और ‘मर्दानी 2’ ने एक क्रूर सीरियल अपराधी के खौफनाक दिमाग को दिखाया था तो वहीं तीसरी किस्त एक और अंधेरे और ज़रूरी सामाजिक मुद्दे में उतरती है.


































