
- डॉ. राजेश्वर सिंह ने सुल्तानपुर के सरायमंगा गांव में पार्षद केएन सिंह की माता को श्रद्धांजलि दी।
- लखनऊ से सुल्तानपुर जाते समय सात स्थानों पर हुआ उनका भव्य स्वागत।
- तेज बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश बना रहा।
- हैदरगढ़, अमेठी, अमहट, पयागीपुर, हनुमानगंज और लम्भुआ में उमड़ा जनसमर्थन।
- डॉ. सिंह ने सुल्तानपुर को अपनी पैतृक भूमि बताते हुए सबका आभार जताया।

लखनऊ / सुल्तानपुर: सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह शनिवार को सुल्तानपुर जनपद की लम्भुआ तहसील के सरायमंगा गांव पहुँचे, जहाँ उन्होंने खरिका प्रथम वार्ड से भाजपा पार्षद कृष्ण नारायण सिंह (केएन सिंह) की पूज्य माता जी के तेरहवीं संस्कार में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान डॉ. सिंह ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदनाएं प्रकट कीं।
रास्तेभर उमड़ा अभूतपूर्व जनसमर्थन, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

लखनऊ से सुल्तानपुर तक की यह यात्रा केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि जनसमर्पण और पूर्वजों की भूमि से आत्मिक जुड़ाव की मिसाल बन गई। लखनऊ से रवाना होते ही जनसैलाब उमड़ पड़ा और 100 से अधिक वाहनों का भव्य काफिला सुल्तानपुर के लिए रवाना हुआ।

रास्तेभर डॉ. राजेश्वर सिंह का सात स्थानों पर हुआ ऐतिहासिक स्वागत, तेज बारिश भी कार्यकर्ताओं के उत्साह को नहीं रोक सकी।
मुख्य स्वागत स्थल और झलकियाँ :

- हैदरगढ़ (बाराबंकी):
ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत।
शैलेन्द्र तिवारी, पंकज सिंह, मोहित मिश्रा, पंकज दीक्षित, सहित कई प्रमुख भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया। - मुसाफिरखाना, अमेठी:
पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश मिश्रा मटियारी, भाजपा जिलाध्यक्ष, महामंत्री, मीडिया प्रभारी समेत अमेठी के दर्जनों पदाधिकारियों ने पंचवटी ढाबा पर भव्य स्वागत किया। - अलीगंज बाजार (ऊँचगांव):
प्रधान प्रतिनिधि राघवेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में तेज बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। - अमहट, सुल्तानपुर नगर:
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बविता जायसवाल एवं उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने डॉ. सिंह का आत्मीय स्वागत किया। - पयागीपुर चौराहा:
युवा नेता सोनू सिंह ‘उतूरी’ एवं महिला भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया। - हनुमानगंज:
सूरज सिंह, अशोक सिंह, विनय साहू, रवि पाण्डेय समेत कई स्थानीय नेताओं ने फूलमालाओं व अंग वस्त्र से सम्मान किया। - लम्भुआ:
संजय सिंह ‘बब्लू’ के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष शेर बहादुर सिंह और युवाओं ने ज़ोरदार स्वागत किया।
विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का संदेश

इस मौके पर डॉ. सिंह ने कहा, “सुल्तानपुर मेरी पैतृक भूमि है, मेरा भावनात्मक रिश्ता इस माटी से है – जो शब्दों की नहीं, आत्मा की भाषा समझती है।”

“यह यात्रा केवल सामाजिक नहीं, बल्कि आत्मिक थी। पूर्वजों की माटी से मिलकर जो स्नेह और आशीर्वाद मिला, वह मेरे जीवन की पूंजी है। जो स्वागत और अपनापन रास्तेभर मिला, उसके लिए मैं सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों का हृदय से आभार प्रकट करता हूँ।
सुल्तानपुर की जनता के साथ विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का यह जीवंत जुड़ाव न केवल उनके व्यक्तित्व की स्वीकार्यता को दर्शाता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि राजनीति केवल प्रशासन नहीं, आत्मीय संवाद और सामाजिक संवेदनशीलता का भी माध्यम है।


































