HomeDaily Newsसीएम योगी के निर्णय का स्वागत- “महापुरुष सम्मान मॉडल” जमीन पर उतारने...

सीएम योगी के निर्णय का स्वागत- “महापुरुष सम्मान मॉडल” जमीन पर उतारने की दिशा में सरोजनीनगर बना उदाहरण: डॉ.राजेश्वर सिंह

लखनऊ : सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने प्रदेश सरकार द्वारा महापुरुषों की प्रतिमाओं के उन्नयन एवं सम्मान के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे समरसता, सामाजिक न्याय और राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

उन्होंने कहा कि सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में पिछले एक वर्ष से इसी भावना के साथ व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है।
क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पिछले एक वर्ष में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 20 से अधिक प्रतिमाओं का सौंदर्यीकरण एवं उन्नयन किया गया है, जिससे सामाजिक सम्मान और जागरूकता को नई दिशा मिली है।

साथ ही, सरोजनीनगर में महाराजा बिजली पासी किला के पुनरुद्धार का मेगा प्रोजेक्ट भी तेजी से प्रगति पर है, जो क्षेत्र की ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करते हुए आने वाली पीढ़ियों को गौरवशाली इतिहास से जोड़ने का कार्य करेगा।

डॉ. सिंह ने बताया कि:
सरोजनीनगर आज प्रदेश में महापुरुषों के सम्मान, उनकी विरासत के संरक्षण और नई पीढ़ी को प्रेरित करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

क्षेत्र में स्थापित एवं विकसित प्रमुख स्थल:

  • भगवान परशुराम जी की भव्य प्रतिमा
  • पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा
  • पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय कल्याण सिंह जी की प्रतिमा
  • भव्य गुरु नानक द्वार का निर्माण

शीघ्र स्थापित होने वाले प्रमुख स्मारक:

  • महाराणा प्रताप द्वार
  • रानी लक्ष्मीबाई जी की प्रतिमा
  • वीरांगना अवंती बाई लोधी जी की प्रतिमा
  • उदा देवी पासी जी की प्रतिमा

डॉ. सिंह ने कहा:
“महापुरुष किसी एक वर्ग के नहीं होते, वे पूरे राष्ट्र की प्रेरणा होते हैं।
उनका सम्मान करना हमारी सांस्कृतिक और नैतिक जिम्मेदारी है।”

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मा. मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में यह पहल पूरे उत्तर प्रदेश में एक जनआंदोलन का रूप लेगी और समाज को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ते हुए एकता और प्रेरणा का संदेश देगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments