HomeLucknowलखनऊ में अधिवक्ता सम्मान का भव्य आयोजन, स्व. इंद्रदेव सिंह द्वार का...

लखनऊ में अधिवक्ता सम्मान का भव्य आयोजन, स्व. इंद्रदेव सिंह द्वार का लोकार्पण: डॉ. राजेश्वर सिंह का बड़ा ऐलान- अधिवक्ता परिवार को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा कवच, डिजिटल सशक्तिकरण पर जोर

लखनऊ, 02 अप्रैल 2026। राजधानी लखनऊ के कलेक्ट्रेट परिसर में इंद्रदेव सिंह मेमोरियल सोसायटी के तत्वाधान में आयोजित भव्य कार्यक्रम में स्वर्गीय इंद्रदेव सिंह (एडवोकेट) द्वार का लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर सरोजनीनगर विधायक , पूर्व जल शक्ति मंत्री एवं एमएलसी तथा एमएलसी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने भाग लिया।

स्व. इंद्रदेव सिंह को दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय इंद्रदेव सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने वकालत और समाज सेवा के क्षेत्र में अतुलनीय कार्य किए। लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष और बार एसोसिएशन अध्यक्ष के रूप में उनका योगदान अधिवक्ताओं और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

अधिवक्ता केवल पेशा नहीं, न्याय की सेवा है

अपने संबोधन में डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि अधिवक्ता समाज के स्तंभ हैं। उन्होंने कहा-“एक वकील हजारों उम्मीदों की आवाज़ होता है। अधिवक्ता केवल पेशा नहीं, बल्कि न्याय की सेवा है। वे कानून के रक्षक और समाज के संरक्षक हैं।” कार्यक्रम में डॉ. राजेश्वर सिंह ने अधिवक्ता परिवार के लिए सामाजिक सुरक्षा कवच सुनिश्चित करने की बात कही और इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र भेजने की घोषणा की। दिवंगत अधिवक्ताओं की पत्नियों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए 10 मातृशक्तियों को ₹1-1 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि यह केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि सम्मान और सहारा देने का प्रयास है।

डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

डिजिटल युग में अधिवक्ताओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए विधायक ने 20 युवा अधिवक्ताओं को लैपटॉप वितरित किए और 80 अन्य अधिवक्ताओं को भी जल्द लैपटॉप देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि देश में न्यायिक प्रक्रिया तेजी से डिजिटल हो रही है, जिसमें करोड़ों पन्नों का डिजिटलीकरण और लाखों मामलों की ई-फाइलिंग शामिल है। ऐसे में अधिवक्ताओं का तकनीकी रूप से सक्षम होना जरूरी है।

85 वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान

कार्यक्रम में 85 वरिष्ठ अधिवक्ताओं को शॉल, मोमेंटो और ऑफिस बैग देकर सम्मानित किया गया। डॉ. सिंह ने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ताओं का अनुभव नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक है और उनका सम्मान करना समाज का कर्तव्य है।

अतिथियों ने भी साझा किए विचार

एमएलसी महेंद्र सिंह ने स्वर्गीय इंद्रदेव सिंह के संघर्ष और योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि इंद्रदेव सिंह ने छात्र राजनीति और हिंदी आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं एमएलसी रामचंद्र प्रधान ने कहा कि स्वर्गीय इंद्रदेव सिंह ने युवाओं को राजनीति और समाज सेवा में आगे बढ़ाने में अहम योगदान दिया।

बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं की उपस्थिति

इस कार्यक्रम में स्व. इंद्रदेव सिंह की धर्मपत्नी नयनतारा सिंह सहित कई गणमान्य लोग, वरिष्ठ अधिवक्ता, न्यायिक अधिकारी और सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम न सिर्फ स्व. इंद्रदेव सिंह की स्मृति को समर्पित रहा, बल्कि अधिवक्ता समुदाय के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में भी उभरकर सामने आया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments