
लखनऊ, 22 फरवरी 2026। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के बंगला बाज़ार में ‘नेट ज़ीरो सरोजनीनगर’ अभियान का भव्य शुभारंभ जनसैलाब के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फिल्म अभिनेता उपस्थित रहे, जबकि आयोजन का नेतृत्व सरोजनीनगर विधायक ने किया। रोड शो और मुख्य कार्यक्रम में 20,000 से अधिक नागरिकों, युवाओं, शिक्षण संस्थानों एवं सामाजिक संगठनों की भागीदारी दर्ज की गई।
ऐतिहासिक रोड शो और जनसैलाब

रविवार को लखनऊ पहुंचे संजय दत्त ने बंगला बाज़ार तक लगभग एक किलोमीटर लंबा रोड शो किया। हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ कदम से कदम मिलाया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ.राजेश्वर सिंह ने कहा

उन्होंने 20,000 से अधिक नागरिकों की उपस्थिति को जनसमर्थन का प्रतीक बताते हुए अभियान को जनआंदोलन में बदलने का आह्वान किया।
संजय दत्त का युवाओं को संदेश
संजय दत्त ने अपने विशिष्ट अंदाज में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा—
“ओए मामू… जित्ते भी मामू यहां खड़ेला हैं न? जिंदगी में तीन काम करने का। एक- पौधा लगाने का। दूसरा- पानी बचाने का, क्योंकि जल सोना है! तीसरा- वोटर बनो, वोट डालो। और एक बात और — नशा मत करना।”
उन्होंने स्वयं को परदे का स्टार बताते हुए डॉ राजेश्वर सिंह को वास्तविक जीवन का सुपरस्टार कहा और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए युवाओं से सक्रिय भागीदारी की अपील की।
छह आयामों में हरित क्रांति
‘नेट ज़ीरो सरोजनीनगर’ अभियान को छह प्रमुख आयामों में लागू किया जाएगा:
- नेट ज़ीरो स्कूल्स एंड कॉलेजेस
- नेट ज़ीरो सोसाइटीज़ एंड आरडब्ल्यूएज़
- नेट ज़ीरो टाउनशिप्स
- नेट ज़ीरो इंडस्ट्री
- नेट ज़ीरो विलेजेस एंड सरोवर्स
- नेट ज़ीरो न्यू पॉलिसी सजेशन एंड इम्प्लीमेंटेशन
इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को संस्थागत रूप देना और क्षेत्र को कार्बन न्यूट्रल मॉडल विधानसभा के रूप में विकसित करना है।
राजलक्ष्मी सिंह का प्रभावशाली संबोधन

कार्यक्रम में विधायक की 17 वर्षीय पुत्री राजलक्ष्मी सिंह ने संजय दत्त का स्वागत किया और पर्यावरण विषय पर प्रभावशाली भाषण दिया। उन्होंने कहा,
“एनवायरनमेंट प्रोटेक्शन की दिशा में वास्तविक बदलाव तभी संभव है जब हम पहले स्वयं में बदलाव लाएं।”
एनवायरनमेंट वॉरियर्स’ का सम्मान
पर्यावरण क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए:
को ‘एनवायरनमेंट वॉरियर्स’ सम्मान प्रदान किया गया।
क्विज विजेताओं को लाखों की प्राइज मनी
19 फरवरी को आयोजित पर्यावरण जागरूकता क्विज प्रतियोगिता में विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए गए:
- प्रथम पुरस्कार ₹1,00,000 – के दीपिका मिश्रा एवं सौरभ वर्मा
- द्वितीय पुरस्कार ₹50,000 – के वर्चस्व तिवारी, दिव्या पांडेय एवं दीपक विश्वकर्मा
- तृतीय पुरस्कार ₹25,000 – की आशा तिवारी, माही यादव एवं ताशु यादव
डेमोक्रेसी चैंपियंस की घोषणा
युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने के उद्देश्य से कई समाजसेवियों और युवाओं को ‘डेमोक्रेसी चैंपियंस’ घोषित कर सम्मानित किया गया।
नया संदेश, नई दिशा
कार्यक्रम ने स्पष्ट संदेश दिया कि सरोजनीनगर में पर्यावरण संरक्षण, युवा सशक्तिकरण और लोकतांत्रिक जागरूकता को लेकर एक नए युग की शुरुआत हो चुकी है। ‘नेट ज़ीरो सरोजनीनगर’ अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से व्यापक स्वरूप देने का संकल्प लिया गया।

































