HomeDaily News‘द केरल स्टोरी 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दूसरे रविवार की...

‘द केरल स्टोरी 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दूसरे रविवार की कमाई ने सबको चौंकाया

अदिति भाटिया, ऐश्वर्या ओझा और उल्का गुप्ता की फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ को रिलीज से पहले कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ा। विरोध प्रदर्शन और कानूनी विवादों के बावजूद, फिल्म ने साल 2023 में आई अपनी पहली किस्त की तरह ही रिलीज से पहले काफी उतार-चढ़ाव देखे। हालांकि इन सबके बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाई और दूसरे वीकेंड पर शानदार प्रदर्शन किया। आइए जानते हैं कि रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को फिल्म ने कितना कलेक्शन किया।

10वें दिन की कमाई

फिल्म की शुरुआत भले ही धीमी रही हो, लेकिन बाद में इसकी कमाई में तेजी देखने को मिली। पहले हफ्ते में अच्छी कमाई करने के बाद फिल्म ने दूसरे शनिवार तक अपना लगभग 28 करोड़ रुपये का बजट भी वसूल कर लिया। इसी के साथ यह फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के बाद साल 2026 की दूसरी सफल फिल्म बन गई और सुरक्षित जोन में पहुंच गई।

दिलचस्प बात यह रही कि उसी दिन भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का असर भी फिल्म की कमाई पर ज्यादा नहीं पड़ा।

अगर कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले हफ्ते में 22.9 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद आठवें दिन 2.75 करोड़ रुपये और नौवें दिन करीब 3.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को लगभग 3.18 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह 10 दिनों में फिल्म की कुल कमाई करीब 32.68 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

‘इक्कीस’ के कलेक्शन को दे सकती है टक्कर

‘द केरल स्टोरी 2’ अब साल 2026 की दूसरी सफल फिल्म बन चुकी है। साथ ही यह फिल्म साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बनने के लिए ‘इक्कीस’ के 36.25 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ने की ओर बढ़ रही है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म दूसरे सोमवार या मंगलवार तक यह आंकड़ा पार कर सकती है।

फिल्म हुई ऑफिशियली सफल

विपुल अमृतलाल शाह के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट करीब 28 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। महज 9 दिनों में फिल्म ने अपना पूरा बजट निकाल लिया और भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसे सफल माना जा रहा है। हालांकि ‘हिट’ का दर्जा पाने के लिए फिल्म को लगभग 56 करोड़ रुपये कमाने होंगे।

अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में ‘धुरंधर 2’ की रिलीज के बीच क्या ‘द केरल स्टोरी 2’ यह मुकाम हासिल कर पाती है या नहीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments