ओ’रोमियो ने रिलीज के साथ अच्छी शुरुआत की थी। दूसरे दिन वैलेंटाइन डे का फायदा मिला और फिल्म की कमाई में ठोस उछाल देखने को मिला। हालांकि तीसरे दिन यानी पहले रविवार को लगभग 30% की गिरावट दर्ज की गई, जिसकी बड़ी वजह भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को माना जा रहा है।
तीन दिन में वर्ल्डवाइड कमाई कितनी?
फिल्म ने तीसरे दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 9 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। इसके साथ घरेलू बाजार में इसका कुल कलेक्शन लगभग 30.15 करोड़ नेट (करीब 35 करोड़ ग्रॉस) पहुंच गया है।
विदेशों में फिल्म ने लगभग 1.3 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 12 करोड़ रुपये से ज्यादा) का कारोबार किया है। इस तरह ओपनिंग वीकेंड पर फिल्म की वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई 45 करोड़ रुपये से अधिक हो गई है। हालांकि बड़े बजट को देखते हुए इसे औसत शुरुआत माना जा रहा है।
शाहिद की वर्ल्डवाइड टॉप 10 में नहीं बना पाई जगह
तीन दिन बाद भी यह फिल्म Shahid Kapoor की वर्ल्डवाइड टॉप 10 फिल्मों में शामिल नहीं हो सकी है। शाहिद की 10वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म Mausam है, जिसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस करीब 54.5 करोड़ रुपये रहा था।
ऐसे में ‘ओ’रोमियो’ को टॉप 10 में जगह बनाने के लिए अभी लगभग 10 करोड़ रुपये और कमाने होंगे।
शाहिद कपूर की टॉप 10 वर्ल्डवाइड ग्रॉस फिल्में
- Padmaavat – 560 करोड़
- Kabir Singh – 368.3 करोड़
- Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya – 133.64 करोड़
- R… Rajkumar – 101.21 करोड़
- Udta Punjab – 97.01 करोड़
- Haider – 91.7 करोड़
- Kaminey – 68.01 करोड़
- Deva – 59.3 करोड़
- Batti Gul Meter Chalu – 55.84 करोड़
- Mausam – 54.5 करोड़
मंडे टेस्ट पर टिकी उम्मीदें
फिल्म का जॉनर डार्क रोमांटिक थ्रिलर की तरफ झुका हुआ है, जो पारंपरिक रोम-कॉम की तुलना में कम कमर्शियल माना जाता है। ऐसे में ओपनिंग वीकेंड का प्रदर्शन पूरी तरह निराशाजनक नहीं कहा जा सकता, लेकिन बजट के लिहाज से इसे मजबूत पकड़ बनाए रखना जरूरी है।
अब सबकी नजरें सोमवार के कलेक्शन पर टिकी हैं। अगर फिल्म वीकडेज में स्थिर प्रदर्शन करती है, तो थिएटर रन खत्म होने तक संतोषजनक आंकड़ा छू सकती है।


































