HomeDaily Newsगाजियाबाद में एक्स-मुस्लिम सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला, हिंदू संगठनों में आक्रोश

गाजियाबाद में एक्स-मुस्लिम सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला, हिंदू संगठनों में आक्रोश

लखनऊ/गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के में शुक्रवार को एक्स-मुस्लिम कार्यकर्ता सलीम वास्तिक पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रदेश में राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रियाओं का दौर तेज हो गया है। घटना के विरोध में विभिन्न हिंदू संगठनों ने कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

दफ्तर में घुसकर किया हमला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को कुछ हमलावरों ने सलीम वास्तिक के कार्यालय में घुसकर उन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने गर्दन और पेट पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

हिंदू संगठनों की तीखी प्रतिक्रिया

के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह हमला अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा प्रहार है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग की और कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए।

कुछ संगठनों ने आरोपियों के एनकाउंटर की भी मांग की है, जबकि अन्य ने निष्पक्ष और त्वरित जांच की आवश्यकता पर बल दिया है।

सोशल मीडिया गतिविधियों को लेकर विवाद

जानकारी के अनुसार, सलीम वास्तिक पूर्व में मुस्लिम धर्म से जुड़े रहे हैं, लेकिन बाद में उन्होंने धर्म परिवर्तन कर अपने विचार सार्वजनिक रूप से व्यक्त करने शुरू किए। वे “Salim Vastik 0007” नाम से एक यूट्यूब चैनल संचालित करते थे, जहां वे इस्लाम से जुड़ी प्रथाओं और विचारधाराओं पर आलोचनात्मक वीडियो साझा करते थे।

प्रारंभिक चर्चा में यह सामने आया है कि उनकी ऑनलाइन गतिविधियों को लेकर कुछ कट्टरपंथी तत्वों में नाराजगी थी। हालांकि, पुलिस ने अभी तक आधिकारिक रूप से हमले के पीछे किसी विशेष कारण की पुष्टि नहीं की है।

सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर सवाल

इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रदेश के विभिन्न संगठनों ने मांग की है कि ऐसे मामलों में त्वरित न्याय सुनिश्चित किया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही विस्तृत जानकारी साझा करने की बात कही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments