
- भागवत कथा में श्री कृष्ण जन्म की कथा में जय कन्हैया लाल की के जयघोषों से गूंजा पंडाल
- ग्राम थाना में प्रमोद सिंह पवन, अरविन्द सिंह, प्रदीप सिंह चौहान द्वारा आयोजित भागवत कथा का पांचवा दिन

उन्नाव: ग्राम थाना में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास पं सुरेश चंद्र ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि धरतीवासी कंस के अत्याचार से त्राहि त्राहि कर रहे थे। ऐसे में धर्म की रक्षा के लिए खुद भगवान श्रीकृष्ण को जन्म लेना पड़ा। उनका जन्म होते ही कथा पंडाल जय-जयकार से गूंज उठा। कथा व्यास भगवाताचार्य पं सुरेश चंद्र द्विवेदी जी महाराज ने श्रीकृष्ण जन्म कथा प्रसंग की कथा का वर्णन कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि जब-जब धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान श्री नारायण धरती पर अवतार लेकर दुष्टों का विनाश करके धर्म की स्थापना करते है। कथा व्यास ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में धर्म का संग नहीं छोड़ना चाहिए, प्रभु अपने भक्त की परीक्षा तो लेते हैं, लेकिन कठिन परीक्षा में भी अपने भक्त को हारने नहीं देते हैं। इसलिए कभी भी धर्म विमुख नही होना चाहिए। कृष्ण जन्मोत्सव के दौरान झांकी का आयोजन हुआ व सारा पंडाल भक्तिमय भजनों से गूंज उठा।
कथा को विस्तार देते हुए उन्होंने कहा इस कलिकाल में लोग माया के वशीभूत होकर अहंकारी हो जाते हैं। अहंकार के मद में चूर किसी कार्य को होने में अपना श्रेय लेते हैं लेकिन सच्चा सुख नारायण की कृपा में ही है। आज के आयोजन में भाजपा प्रदेश मंत्री जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा, विशेष कार्याधिकारी विधान सभा अध्यक्ष श्रीधर अग्निहोत्री , भाजपा जिला अध्यक्ष अवधेश कटियार, मनीष जायसवाल , जिला उपाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, अमिता अवस्थी, डीसीडीएफ अध्यक्ष पुत्ती लाल गौतम, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष साधना दीक्षित, डीसीडीएफ उपाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला, मनोज निगम, विजय द्विवेदी, थाना प्रभारी माखी दिनेश मिश्रा व अन्य सैकड़ों भक्तों ने कथा का रसपान किया।