
अमौसी एयरोसिटी परियोजना से सरोजनी नगर की नई पहचान स्थापित होने जा रही है। इस परियोजना से क्षेत्र के विकास को नई दिशा तो मिलेगी ही, साथ ही यहां नूतन अवसरों के द्वार भी खुलेंगे। सरोजनी नगर जल्द ही आर्थिक शक्ति के रूप में उभरने वाला है।
स्टार्ट-अप, डिजिटल सेवाएं, प्रबंधन, पर्यटन, रिटेल, परिवहन और नवाचार आधारित रोजगार सरोजनी नगर के उज्ज्वल भविष्य की ओर संकेत कर रहे हैं। विशेषकर यहाँ के युवाओं के लिए यह परियोजना अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगी, क्योंकि सेवा, हॉस्पिटैलिटी, लॉजिस्टिक्स, रिटेल और डिजिटल क्षेत्रों में व्यापक विस्तार होने वाला है।
सरोजनी नगर की उन्नति और रहवासियों के उन्नयन की दृष्टि से एयरोसिटी निर्माण एक अत्यंत महत्वाकांक्षी परियोजना है। इस संबंध में समय-समय पर सरोजनी नगर विधायक डॉ.राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को पत्र लिखकर इसके विकास का आग्रह किया है।
वर्ष 2024 में एयरोसिटी निर्माण की आवश्यकता पर प्रथम पत्र लिखा गया
वर्ष 2025 में भी माननीय मुख्यमंत्री जी को अमौसी एयरोसिटी की प्रगति के संबंध में पत्र लिखा गया
डॉ.सिंह का कहना है कि आज जब एयरोसिटी के विकास की गति को देखता हूं तो अत्यंत हर्ष की अनुभूति होती है।
इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने दो वर्ष पूर्व किए गए निवेदन को स्वीकार किया है। आज जब यह योजना मूर्त रूप ले रही है, तो सरोजनी नगर के देदीप्यमान भविष्य को सोचकर मुझे अत्यंत संतोष की अनुभूति हो रही है।

































