HomeDaily Newsएयरपोर्ट पर सलमान खान का स्टाइलिश लुक वायरल, कूल अंदाज ने जीता...

एयरपोर्ट पर सलमान खान का स्टाइलिश लुक वायरल, कूल अंदाज ने जीता फैंस का दिल

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपने स्टाइलिश अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। बुधवार रात उन्हें एक प्राइवेट एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां उनका डैशिंग और कूल लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

सलमान खान इस दौरान ब्लैक शर्ट और रिप्ड जीन्स में नजर आए। उन्होंने अपने लुक को स्टाइलिश चश्मे के साथ पूरा किया और शर्ट के कुछ बटन खोलकर अपने स्वैग को और बढ़ा दिया। उनका यह अंदाज फैंस को खूब पसंद आया और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों और वीडियो पर जमकर प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। एयरपोर्ट पर सलमान ने अपनी कार से उतरकर पैपराजी को पोज भी दिए।

बुधवार को एयरपोर्ट पर कई बड़े सितारों की मौजूदगी भी देखी गई, जिनमें शाहरुख खान और रणवीर सिंह जैसे नाम शामिल हैं। सभी कलाकारों के जामनगर में होने वाले एक खास बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल होने की चर्चा है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सलमान खान भी उसी इवेंट के लिए रवाना हुए हैं या किसी अन्य कारण से एयरपोर्ट पहुंचे थे। बावजूद इसके, उनका यह नया लुक फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान आखिरी बार फिल्म सिकंदर में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना भी थीं। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई।

अब सलमान खान अपनी अगली फिल्म मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म पहले बैटल ऑफ गलवान के नाम से जानी जाती थी, लेकिन बाद में इसका नाम बदल दिया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है और इसे जून में रिलीज करने की संभावना है। फिल्म के लिए करीब 40 दिनों का री-शूट भी किया गया है। इसके दो गाने पहले ही रिलीज हो चुके हैं।

इसके अलावा सलमान खान के पास कई और बड़े प्रोजेक्ट्स भी हैं। वह दिल राजू के एक प्रोजेक्ट में नजर आएंगे, जिसे वामशी पेडिपल्ली डायरेक्ट करेंगे। साथ ही, राज और डीके के साथ भी उनका एक प्रोजेक्ट पाइपलाइन में है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments