- तेलीबाग चौराहे का नाम किया गया महाराजा अग्रसेन सर्किल
- महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री (राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह ने किया लोकार्पण
- अब से तेलीबाग चौराहा का नाम महाराजा अग्रसेन सर्किल
लखनऊ: 7 जनवरी 2022: प्रदेश की राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) महिला कल्याण एवं बाल विकास एवं विधायक सरोजिनी नगर स्वाति सिंह द्वारा आज तेलीबाग चौराहे का नव परिवर्तित नाम अग्रवंश शिरोमणि महाराजा अग्रसेन जी महाराज के नाम से महाराजा अग्रसेन सर्किल का लोकार्पण किया गया।