HomeDaily NewsTravel Tips: नेपाल यात्रा की योजना बना रहे हैं? तो इन 5...

Travel Tips: नेपाल यात्रा की योजना बना रहे हैं? तो इन 5 मशहूर स्थानों को जरूर घूमें, जहां आपको जन्नत जैसा एहसास होगा।

नेपाल एक ऐसी जगह है जो अपना प्राकृतिक सुंदरता और मंदिरों के लिए खासा फेमस है। नेपाल में घूमने के लिहाज से कई अच्छी जगहें हैं, जहां पर हर साल हजारों-लाखों की संख्या में सैलानी पहुंचते हैं। नेपाल पहुंचकर लोग यहां की प्राकृतिक सुंदरता का दीदार करते हैं। इसके अलावा आप नेपाल में पहाड़ों और जंगलों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। वहीं नेपाल में हिंदू और बौद्ध धर्म के कई पीठ और मंदिर हैं। जहां पर आप दर्शन के लिए जा सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी नेपाल घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको काठमांडू में घूमने के लिए 5 बेस्ट जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।

पशुपतिनाथ मंदिर

नेपाल घूमने आएं और यहां के सबसे फेमस और प्राचीन मंदिरों में से एक पशुपतिनाथ मंदिर काठमांडू में स्थित है। बता दें कि इस मंदिर के एक तरफ बागमती नदी बहती है। पशुपतिनाथ मंदिर भगवान शिव को समर्पित है।

बौधनाथ स्तूप

बौधनाथ स्तूप के बारे में आप सबने सुना होगा। यह यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल और दुनिया के सबसे बड़े स्तूपों में से एक है। काठमांडू में मौजूद बौधनाथ स्तूप बौध धर्म और वास्तुकला दोनों का अद्भुत मिश्रण है। यह बौध स्तूप प्राचीन व्यापार मार्ग पर स्थित है। जो तिब्बत से काठमांडू की तरफ है।

थमेल

काठमांडू से आने वाले लोगों के लिए यह जगह एक फेमस डेस्टिनेशन है। यहां पर कई दुकानें, होटल और रेस्तरां हैं। जिन्हें विशेष रूप से लोगों के लिए अलग तरह से डिजाइन किया गया है।

गार्डन ऑफ ड्रीम

इस बेहद खूबसूरत पार्क को गार्डन ऑफ ड्रीम्स के नाम से जाना जाता है। यह काठमांडू का एक फेमस पर्यटन स्थल है। तो आपको शहर के भीड़भाड़ और तनावों से राहत और ताजगी देते का काम करता है। गार्डन ऑफ ड्रीम दुनिया की सबसे आश्चर्यजनक जगहों में से एक है।

स्वयंभूनाथ स्तूप

बता दें कि काठमांडू घाटी में पहाड़ी की चोटी पर स्वयंभूनाथ स्तूप स्थित है। यह एक टूरिस्ट प्लेस है। वहीं यह जगह काठमाडूं के सबसे अच्छे आकर्षणों में से एक है। यह पूरी जगह अलग-अलग तरह के पेड़ों से घिरा हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments