HomeDaily NewsNUJ up लखनऊ इकाई की प्रदेश पदाधिकारियों संग अहम बैठक संपन्न, नारद...

NUJ up लखनऊ इकाई की प्रदेश पदाधिकारियों संग अहम बैठक संपन्न, नारद जयंती पर भव्य पत्रकार सम्मान समारोह की रूपरेखा तैयार

लखनऊ : नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (उत्तर प्रदेश)] की लखनऊ इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर गंभीर मंथन किया गया, वहीं नारद जयंती के उपलक्ष्य में प्रस्तावित पत्रकार सम्मान समारोह के आयोजन को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई।

बैठक के दौरान वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, पत्रकारों के अधिकारों की सुरक्षा और वर्तमान मीडिया परिदृश्य में निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता की भूमिका पर विस्तार से विचार रखे। इस अवसर पर यह सर्वसम्मति बनी कि 2 मई को आयोजित होने वाला नारद जयंती कार्यक्रम गरिमामय, सुव्यवस्थित और प्रभावशाली होगा, जिसमें पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ एवं सक्रिय पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में संरक्षक अजय जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष के. बख्श सिंह, प्रदेश महामंत्री संतोष भगवान, प्रदेश कोषाध्यक्ष अनुपम सिंह चौहान, प्रदेश प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी डॉ. अतुल मोहन सिंह तथा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरुण शर्मा “टीटू” की विशेष उपस्थिति रही। सभी पदाधिकारियों ने संगठन को जमीनी स्तर तक और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने पर बल दिया।

लखनऊ इकाई की ओर से जिलाध्यक्ष मीनाक्षी वर्मा, महामंत्री श्यामल त्रिपाठी एवं कोषाध्यक्ष अभिनव श्रीवास्तव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य बैठक में शामिल हुए। इनमें के.के. सिंह, आलोक श्रीवास्तव, अनिल सिंह, गरिमा सिंह, किरण सिंह, पंकज सिंह चौहान, संतोष पटवा, ऋषि शर्मा, राजेश सिंह, संजय सिंह, रोलैंड डिसूजा, अरविंद कुमार, अविनाश पांडेय सहित लखनऊ इकाई के प्रवक्ता/मीडिया प्रभारी शिवसागर सिंह चौहान समेत अनेक सम्मानित सदस्य मौजूद रहे।

बैठक के समापन पर सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एकजुट होकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, पत्रकारों की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने तथा निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

नारद जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाला पत्रकार सम्मान समारोह संगठन की आगामी प्रमुख गतिविधियों में शामिल रहेगा, जिसे लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments