HomeDaily Newsउत्तरपूर्वी समुद्र तट पर फंसी रोहिंग्या शरणार्थियों की नौका, श्रीलंकाई नौसेना ने...

उत्तरपूर्वी समुद्र तट पर फंसी रोहिंग्या शरणार्थियों की नौका, श्रीलंकाई नौसेना ने 25 बच्चों समेत 102 लोगों की जान बचाई

कोलंबो: श्रीलंका की नौसेना सैकड़ों रोहिंग्याओं के लिए उस वक्त भगवान बन गई, जब वह उत्तरपूर्वी तट के निकट समुद्र क्षेत्र में डूबने के कगार पर थे। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही श्रीलंका की सेना राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंच गई। नौसैनिकों ने उत्तरपूर्वी तट पर संकट में फंसे म्यामां के 25 बच्चों सहित 100 से अधिक रोहिंग्याओं को बचा लिया है। स्थानीय मछुआरों ने इन लोगों को बृहस्पतिवार को मुल्लईतिवु जिले के वेल्ला मुल्लीवैक्कल क्षेत्र में देखा था।

कयास लगाए जा रहे थे कि ये लोग ऑस्ट्रेलिया या इंडोनेशिया जा रहे हैं। मगर अचानक समुद्र तट पर उनकी नौका लहरों के बीच में फंस गई। नौसेना के प्रवक्ता ने इस पर कहा, ‘‘हमें अभी नहीं पता कि वे समुद्र में संकट में कैसे फंसे और वे कहां जा रहे थे।’’ नौसेना के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘वे मछली पकड़ने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली एक नाव पर सवार थे।

बच्चों के साथ शामिल थीं 40 महिलाएं

श्रीलंका की नौसेना के अनुसार नाव में कुल 102 लोग सवार थे, जिनमें 25 बच्चे और 40 महिलाएं शामिल हैं। इनमें एक महिला गर्भवती भी थी।’’ नौसेना ने कहा कि उन्हें त्रिंकोमाली लाया गया है, जहां आगे की कार्रवाई की जाएगी। नौसेना ने इसी तरह दिसंबर 2022 में श्रीलंकाई जलक्षेत्र में 100 से अधिक रोहिंग्याओं को बचाया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments