HomeDaily Newsभाजपा संगठन महापर्व चुनाव कार्यशाला में पहुंचे डॉ.राजेश्वर सिंह

भाजपा संगठन महापर्व चुनाव कार्यशाला में पहुंचे डॉ.राजेश्वर सिंह

truenewsup

लखनऊ: शनिवार को सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने होटल पारस इन में आयोजित भाजपा संगठन महापर्व चुनाव कार्यशाला में सहभागिता की। कार्यशाला में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि सशक्त संगठन से सशक्त सरकार और सशक्त सरकार से सशक्त राष्ट्र का निर्माण होता है। भावी पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य के लिए अवैध घुसपैठ और जनसांख्यिकी असंतुलन जैसी समस्याओं का गंभीरतापूर्वक समाधान किए जाने की आवश्यकता है। अतः एक मजबूत राष्ट्रवादी सरकार का बने रहना अत्यंत आवश्यक है और एक मजबूत सरकार एक लिए सशक्त और अजेय संगठन परम आवश्यक है।

truenewsup

बैठक में जिला चुनाव प्रभारी एवं एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी, सह प्रभारी राज कुमार पाण्डेय, जिलाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह, एम्एलसी राम चन्द्र सिंह प्रधान, विधायक योगेश शुक्ला, अमरेश रावत, पूर्व विधायक चंद्रा रावत, जिला उपाध्यक्ष अरविन्द यादव, विकास सिंह, दिलीप पाण्डेय, राज कुमार पटेल, मण्डल अध्यक्ष विवेक राजपूत, मोहित तिवारी, शिवबख्श सिंह व अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments